कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

इन 10 क्षेत्रों की पहली भारतीय महिला को क्या आप जानते हैं?

पुरुष प्रधान समाज के किसी भी क्षेत्र में किसी महिला का होना कोई आसान बात नहीं रही होगी, तो आइये जानते हैं कि इन 10 क्षेत्रों की पहली भारतीय महिला कौन थीं!

पुरुष प्रधान समाज के किसी भी क्षेत्र में किसी महिला का होना कोई आसान बात नहीं रही होगी, तो आइये जानते हैं कि इन 10 क्षेत्रों की पहली भारतीय महिला कौन थीं!

आज हर कोई कहता है कि लड़कियाँ हर क्षेत्र में लड़कों से कदम मिला के चल रही हैं और यह बात सही भी है लेकिन इसकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। इन क्षेत्रों की पहली भारतीय महिला ने कुछ साहस कर पहल की और आगे के लिए रास्ते बनाये।

आइये आज आपको इन 10 क्षेत्रों की पहली भारतीय महिला से परिचित कराते हैं

राजनीति के क्षेत्र में पहली भारतीय महिला

एक देश को जानने के लिए उसकी राजनीति से परिचित होना बहुत आवश्यक है। इसीलिए आइये भारत की राजनीती में सबसे पहले दस्तक देने वाली महिलाओं को जानते हैं:

इंदिरा गाँधी : पहली महिला प्रधानमंत्री (First woman Prime Minister)

इंदिरा गाँधी के विषय में कौन नहीं जानता, एक महान राजनीतिज्ञ, एक विशेष वक्ता और भारत की पहली ‘महिला प्रधानमंत्री।’ इंदिरा गाँधी 1966-67 तक सत्ता में रहीं और उनकी भारतीय राजनीति पे छोड़ी गयी छाप आजतक नज़र आती है। Recalling Indira Gandhi's decisive blow in 1969 to capitalists and princes

उनके विषय में अधिक जानकारी आपको विकिपीडिया से उपलब्ध हो जाएगी।

श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल : पहली महिला राष्ट्रपति (First Woman President)

प्रतिभा पाटिल वर्ष 2007 में भारत की 12 वीं राष्ट्रपति और पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। उन्होंने 2007-12 तक कार्यभार संभाला। उनके बाद आजतक दोबारा कोई महिला राष्ट्रपति नहीं बनी है।

Pratibha Patil Biography in Hindi | प्रतिभा पाटिल जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी

अधिक जानकारी विकिपीडिया पे प्राप्त हो जायेगी

निर्मला सीतारमण : प्रथम महिला वित्त व रक्षा मंत्री (First Woman Finance Minister & Defence Minister )

भारत की वित्त व रक्षा मंत्री बनने वाली प्रथम महिला। सीतारमण ने 2014 में रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला था, तात्कालिक समय 2019 में इन्हें वित्त मंत्रालय की कमान सौंपा गयी है, जो बहुत ही अहम् मंत्रालय है।

Nirmala Sitharaman Got Finance Portfolio, Becomes Second Women After Indira Gandhi - निर्मला सीतारमण: 50 साल बाद किसी महिला के हाथ में वित्त मंत्रालय की कमान - Amar Ujala Hindi News Live

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

सरोजिनी नायडू : पहली महिला राज्यपाल (pahli mahila rajyapal)

भारत की कोकिला कही जाने वाली सरोजिनी नायडू भारत की स्वतंत्रता-प्राप्ति के बाद उत्तरप्रदेश की पहली महिला राज्यपाल बनीं। यूपी विस्तार और जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रांत था।

सरोजिनी नायडू: जीवन परिचय - Open Naukri

अधिक जानकारी  विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी

विजयलक्ष्मी पण्डित : संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष (UN ki pahli mahila adhyaksh)

स्वतंत्रता के बाद विजयलक्ष्मी पण्डित ने ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ में भारत के प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व किया और संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष निर्वाचित की गईं।

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

सुचेता कृपलानी : पहली महिला मुख्यमंत्री (First Woman Chief Minister)

कृपलानी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थीं। यह उत्तर प्रदेश जैसे राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं।

Sucheta Kriplani ( 1908-1974 ) , who was... - Historical Photos of India | Facebook

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

राजकुमारी अमृत कौर : पहली केंद्रीय मंत्री (India ki Pahli kendriya mantri kaun thi)

शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी पंजाब के कपूरथला के राजा सर हरनाम सिंह की बेटी अमृत कौर, देश की पहली केंद्रीय मंत्री थीं। वो दस साल तक स्वास्थ्य मंत्री रहीं ।

Explained: Who was Amrit Kaur, the woman mentioned in TIME magazine's list of 100 influential women? - infonews - News Magazine

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

वी. एस. रमादेवी : प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त (first woman chief election commissioner)

वी॰ एस॰ रमादेवी वो  भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त थी। वह 26 नवंबर 1990 से 11 दिसंबर 1990 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर कार्यरत रही।

15 Women In Politics Who Made Milestones In India - Beyond Pink World

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

मीरा कुमार : लोकसभा की पहली महिला स्पीकर (Meera kumari : LokSabha ki Pahli Mahila Speaker)

मीरा कुमार ने 2009-2014 की अवधि के दौरान लोकसभा की पहली महिला स्पीकर होने का भी सम्मान प्राप्त किया है।

Presidential election: Opposition meet today to decide candidate, Meira Kumar may be front runner

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

सुषमा स्वराज : पहली विदेश मंत्री (First Foreign Minister)

सुषमा स्वराज भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की पहली विदेश मंत्री रहीं।

Sushma Swaraj Memory Related To Parents House And Brother Gulshan - ...और जब आखिरी बार सुषमा स्वराज आईं थीं अपने मायके, तो भाई-भाभी से जताई थी ये ख्वाहिश - Amar Ujala Hindi

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

सी बी मुथम्मा : पहली भारतीय महिला राजदूत (first Indian woman ambassador)

मुथम्मा भारत की पहली महिला थी, जो 1948 में भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा में बैठी और फिर भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हुई। पहली भारतीय महिला राजदूत भी बनी।

The Untold Story of C. B. Muthamma, India's First Woman IFS Officer and Ambassador | Kodagu First

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

डिफेन्स के क्षेत्र में भारत की पहली महिला

दुर्गा बनर्जी : भारत की पहली व्यापारिक पायलेट

दुर्गा बनर्जी इंडियन एयरलाइंस की पहली महिला (1956 में) पायलेट और भारत की पहली व्यापारिक (कमरशियल) पायलेट रही हैं।

Flying High: Ode To Women Power | Firstcry Blog

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

सरला ठकराल : पहली विमान उड़ाने वाली महिला (pahli viman udane waali mahila – sarala thakraal)

सरला ठकराल भारत की पहली विमान उड़ाने वाली महिला है। उन्हें 1,000 घंटे की उड़ान के बाद ‘ ए ‘ ग्रेड लाइसेंस मिला, जिससे इन्होंने इतिहास बना दिया, क्योंकि वह ऐसा करने वाली पहली महिला थी। सरला ठकराल महज 21 वर्ष की थी जब इन्होंने अपना विमानन लाइसेंस प्राप्त किया और उसी वर्ष जिप्सी मॉथ ( हवाई जहाज) उड़ाया।

सरला ठकराल: भारत की पहली महिला पायलट, जो आसमान में उड़ने के लिए जन्मीं थी

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

प्रिया झिंगन : भारतीय थल सेना की पहली महिला अफसर

1992 तक भारतीय सेना में महिला कैडेट्स की भर्ती नहीं होती थी। इस सूरत को बदला प्रिया झिंगन ने, झिंगन भारतीय थल सेना की पहली महिला अफसर हैं।

अधिक जानकारी  विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

भावना कंठ : पहली महिला फ़ायटर पायलट (Pahli mahila fighter pilot)

वर्ष 2016 में तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने महिला पायलटों को बतौर फ़ायटर पायलट वायु सेना में शामिल करने की अनुमति दी थी। वर्ष 2019 में भावना कंठ ने भारत की पहली महिला फ़ायटर पायलट बनकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया।

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

न्याय के क्षेत्र में पहली महिला

फातिमा बीवी : सर्वोच्च अदालत की पहली महिला जज  (First woman judge)

फातिमा बीवी ने निचली अदालत से एडवोकेट के रूप में करियर की शुरुआत की। इसके बाद सर्वोच्च अदालत तक पहुंचकर जज बनने वाली पहली महिला बनीं।

M. Fathima Beevi | Great Magazine - Responsive Magazine News Drupal Theme

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

कॉर्नेलिया सोराबजी : पहली महिला बैरिस्टर (First Woman Barrister/advocate)

बहुत सी जद्दोजहद के बाद कॉर्नेलिया सोराबजी भारत की पहली महिला बैरिस्टर होने का गौरव हासिल हुआ।

Cornelia Sorabji – The First Indian Female Advocate and the First Indian...

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

जस्टिस अन्ना चांडी : प्रथम महिला न्यायाधीश (First female judge of High Court in India)

जस्टिस अन्ना चांडी भारत की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं और भारत के उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश भी थी।

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

सिनेमा और मीडिया के क्षेत्र में

रीता फरिया : भारत की पहली मिस वर्ल्ड (Bharat ki pahli Miss World)

रीता फरिया 1996 में भारत की पहली मिस वर्ल्ड बनीं। रीता सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि एशिया की पहली मिस वर्ल्ड बनीं।

Then and Now: Miss World winners from India

अधिक जानकारी  विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

दुर्गाबाई कामत : हिंदी सिनेमा की पहली हीरोइन (Hindi Cinema ki pahli herion)

भारतीय सिनेमा में आज अनेकों महिलाएं हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, हिंदी सिनेमा की सबसे पहली हीरोइन हैं दुर्गाबाई कामत। साल 1913 में दादा साहेब फाल्के की फिल्म मोहिनी भस्मासुर से दुर्गाबाई ने हिंदी सिनेमा में शुरूआत की। इससे पहले फिल्मों में आदमी ही हीरोइन का किरदार निभाया करते थे। उस ज़माने में फिल्मों में औरतों के काम करने को अच्छा नहीं माना जाता था।

Durgabai Kamat - First Indian Woman In Cinema - Women's Garden | Cinema, Female directors, South indian film

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

सुष्मिता सेन : मिस इंडिया यूनिवर्स (First Miss India Universe)

सुष्मिता सेन ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था और बाद में उन्होंने 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स 1994 की प्रतियोगिता जीती थी। सुष्मिता प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला है।

Top 3 Winning Answers Of Our Beauty Queens! | Sushmita sen, Miss universe  1994, Miss world

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

होमी व्यारावाला : पहली भारतीय महिला फोटो पत्रकार (First Female Photo Journalist)

होमी व्यारावाला पहली भारतीय महिला फोटो पत्रकार थीं । साल 2010 में उन्हें नेशनल फोटो अवॉर्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया था, इसके अगले साल ही उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाज़ा गया।

First Indian Woman Photojournalist Homi Vyarawala - देश की पहली महिला फोटो  जर्नलिस्ट होमी व्यारावाला, जिन्होंने महात्मा गांधी से लेकर जवाहरलाल नेहरू  को किया था ...

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

पुलिस के क्षेत्र में भारत की पहली महिला

किरण बेदी : पहली महिला आईपीएस अफसर (First Female IPS Officer – Kiran Bedi)

किरण बेदी 1972 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस के लिए सेलेक्ट हुई थीं। पुलिस सेवा के दौरान किरण बेदी ने बहुत से महत्त्वपूर्ण पद सम्भाले और कठिन काम कर दिखाए और पहली महिला आईपीएस अफसर बनीं।

Kiran Bedi: The wrong choice

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

कंचन चौधरी भट्टाचार्य : पहली पुलिस महानिदेशक

1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने साल 2004 में उस वक्त इतिहास रचा था जब वह उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं। 31 अक्टूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं।

अधिक जानकारी विकिपीडिया  पर प्राप्त हो जायेगी।

व्यवसाय के क्षेत्र में पहली भारतीय महिला

किरण मजूमदार- शॉ : पहली भारतीय महिला व्यवसायी (first Indian woman business person)

किरण मजूमदार-शॉ पहली भारतीय महिला व्यवसायी, टेक्नोक्रेट, अन्वेषक और ‘बायोकॉन लिमिटेड’ की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं।

How Biocon's Kiran Mazumdar-Shaw battled cancer plaguing her husband & best  friend - The Economic Times

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

नैना लाल किदवई : हावर्ड बिजनेस स्कूल से MBA करने वाली पहली भारतीय महिला (Naina Lal Kidwai)

नैना लाल किदवई हावर्ड बिजनेस स्कूल से MBA करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। किदवई फिक्की की प्रमुख बनने वाली भी पहली महिला हैं

HSBC India head Naina Lal Kidwai to retire on December 31 | Companies News  | Zee News

अधिक जानकारी  विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

चिकित्सा के क्षेत्र में पहली भारतीय महिला

आनंदीबाई जोशी : पहली भारतीय महिला डॉक्‍टर (First Indian Female Doctor)

आनंदीबाई मेडिकल क्षेत्र में शिक्षा पाने के लिए अमेरिका गईं और साल 1886 में (19 साल की उम्र में) उन्होंने MD की डिग्री हासिल कर ली. वो एमडी की डिग्री पाने वाली और पहली भारतीय महिला डॉक्‍टर बनीं।

Anandi Gopal Joshi - Wikipedia

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

कादंबिनी गांगुली : पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन (Kadambini Ganguly)

भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन थीं।

File:Kadambini Ganguly.jpg - Wikipedia

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

विज्ञान के क्षेत्र में पहली भारतीय महिला

टेसी थॉम्स : भारत की मिसाइल महिला (missile woman of india)

टेसी थॉम्स डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) में शामिल हो गए जहाँ उन्होंने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के अधीन काम किया। अतः जबकि डॉ एपीजे अदबुल कलाम “भारत के मिसाइल मैन” हैं, डॉ टेसी थॉमस “भारत की मिसाइल महिला” हैं।

टेसी 3,000 किमी की दूरी की अग्नि- III मिसाइल परियोजना की सहयोगी परियोजना निदेशक थी। वह मिशन अग्नि IV की परियोजना निदेशक थीं, जिसका 2011 में सफल परीक्षण किया गया था।
टेसी को 2009 में 5,000 किमी रेंज अग्नि- V के लिए परियोजना निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। मिसाइल का 19 अप्रैल 2012 को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। उन्हें 2018 में डीआरडीओ के एयरोनॉटिकल सिस्टम के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

Why you should know Tessy Thomas, the first woman in India to head a  missile mission.

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

कमला सोहोनी : भारतीय विज्ञान संस्थान का नेतृत्व करने वाली पहली महिला (Kamala Sohonie)

विज्ञान में पीएचडी करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। सोहनी किसी भी भारतीय विज्ञान संस्थान का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं।

Kamala Sohoni by subhankar-biswas on DeviantArt

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

ए ललिता : पहली भारतीय महिला इंजीनियर (First Female Engineer)

पहली भारतीय महिला इंजीनियर बनीं उन्होंने एलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया।

Widowed at 18: How a Single Mom Became India's 1st Woman Engineer!

अधिक जानकारी विकिपीडिया  पर प्राप्त हो जायेगी।

सुरेखा यादव : पहली महिला ट्रेन चालक (first female train driver)

सुरेखा यादव भारत में भारतीय रेलवे की एक महिला लोकोपायलट (ट्रेन चालक) हैं। वह 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन चालक बनी थी। उन्होंने मध्य रेलवे के लिए पहली “देवियो स्पेशल” स्थानीय ट्रेन को चलाया था।

India's First Female Train Driver – Hear Out The Story of Surekha Yadav...

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

कल्पना चावला : अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला (first Indian woman to go into space)

कल्पना चावला भारतीय मूल की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ थीं। वे अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थीं।

On Her Death Anniversary: Remembering Kalpana Chawla Through Her Words-  SheThePeople TV

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

खेल के क्षेत्र में भारत की प्रथम महिला

कर्णम मल्लेश्वरी : ओलम्पिक पदक जीतने वाली भारत की प्रथम महिला (India’s first woman to win an Olympic medal)

भारत की कर्णम मल्लेश्वरी ने भारत्तोलक “ओलम्पिक पदक जीतने वाली भारत की प्रथम महिला” बनीं। दिसम्बर 2000 में भारत के लिए पहला ओलम्पिक पदक जीतने वाली मल्लेश्वरी को TIME पत्रिका ने वर्ष की प्रथम एशियाई महिला कहकर मान बढाया था।

India's first woman to win an Olympic medal – Karnam Malleswari –  Weightlifiting

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

वृंदा राठी : क्रिकेट में पहली महिला अंपायर (First Indian Female Umpire)

वृंदा भारतीय क्रिकेट में पहली महिला अंपायर बनीं।

കളിക്കളത്തില്‍ മാറ്റി നിര്‍ത്തിയവര്‍ക്ക് മറുപടിയുമായി രാജ്യത്തെ ആദ്യ വനിതാ  അംപയര്‍ | rinda rathi mumbai; first women umpire in india

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

हिमा दास : आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाली पहली महिला (Hima Das)

भारतीय रेसर हिमा दास ने फिनलैंड देश की धरती पर नया इतिहास रच दिया और ये हमारे देश की पहली ऐसी महिला बन गई, जिन्होंने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ को प्रथम स्थान पर आकर खत्म किया है।

Hima Das dedicates upgraded gold medal to COVID-19 warriors

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

सानिया मिर्ज़ा : विश्व टेनिस संघ का ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला (First Indian woman to win World Tennis Association title)

पहली भारतीय महिला जिन्होंने 2005 में विश्व टेनिस संघ का ख़िताब जीता।

Indians at Australian Open: Sania-Tecau fall at final hurdle - Rediff Sports

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

अदिति अशोक : लेडीज यूरोपीय टूर जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर (Aditi Ashok)

अदिति ऐसी पहली भारतीय महिला गोल्फर हैं जिन्होंने लेडीज यूरोपीय टूर जीता।

Aditi Ashok: A Reminder Why Golf Is Not Just A Man's Sport

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

कमलजीत संधू : एशिआई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला (First Indian woman to win medal in Asian Games)

कमलजीत पहली ऐसी भारतीय महिला हैं जिन्होंने एशिआई खेलों में पदक जीता।

Kamaljit Kaur Sandhu Stories, Latest Story List from Kamaljit Kaur Sandhu

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

बछेंद्री पाल : माउंट एवेरेस्ट की चोटी पर जाने वाली पहली भारतीय महिला (First Indian woman to summit Mount Everest)

बछेंद्री पाल 1993 में माउंट एवेरेस्ट की चोटी पर जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

Acid attack survivor Laxmi Saa | On International Womens Day, meet 11 brave  hearts who defied stereotypes of the Indian society! | Photo Gallery |  India.com Photogallery

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

विशेष पुरस्कार से सम्मानित पहली भारतीय महिलाएं

नीरजा भनोट : सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित होने वाली पहली महिला (The first woman to be awarded the Ashoka Chakra)

नीरजा भनोट अशोक चक्र से सम्मानित मुंबई के पैन ऍम एयरलाइन्स की परिचारिका थी। 5 सितम्बर 1986 को हाईजैक हुए पैन ऍम फ्लाइट 73 में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए वह आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गयी थी। उनकी इस बहादुरी के लिये उन्हें भारत सरकार ने शांति काल के अपने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया, यह सम्मान पाने वाली नीरजा पहली महिला बनीं।

neerja bhanot unknown facts: neerja bhanot death anniversary rare and unheard facts about neerja private life | Navbharat Times Photogallery

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

मदर टेरेसा : नोबल पुरस्कार पाने वाली पहली व अकेली भारतीय महिला (First and only Indian woman to receive Nobel Prize)

मदर टेरेसा को उनकी सेवाओं के लिये विविध पुरस्कारों एवं सम्मानों से विभूषित किय गया है। 19दिसम्बर 1971 को मदर टेरेसा को मानव-कल्याण कार्यों के हेतु नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया , टेरेसा यह पुरस्कार पाने वाली पहली व अकेली भारतीय महिला हैं।

saint mother teresa blue bordered sari an intellectual property now : Outlook Hindi

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

मेजर मिताली मधुमिता : वीरता पुरस्कार हासिल करने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी (First woman military officer to receive gallantry award)

मिताली मधुमिता वीरता पुरस्कार हासिल करने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी बनीं।

Jashn-E-Youngistan 2018 to honour Lt Col Mitali Madhumita | News24

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

आरती गुप्ता साहा : भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली तैराक (India’s longest distance swimmer)

आरती भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली तैराक है। इनका जन्म अंग्रेजों के शासनकाल के समय कलकत्ता में हुआ था। आरती साल 1959 में इंग्लिश चैनल पार करने वाली एशिया की प्रथम महिला बनीं।

आरती साहा बनी इंग्लिश चैनल पार कर पहली एशियाई महिला तैराक

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

अरुंधति रॉय : बुकर प्राइज पाने वाली वह पहली और एकमात्र भारतीय महिला (first and only Indian woman to receive the Booker Prize)

प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं समाजसेविका अरुंधति रॉय को 1997 में उनके पहले उपन्यास ‘द गॉड ऑफ़ स्मॉल थिंग्स’ के लिए बुकर प्राइज मिला था। यह पुरस्कार पाने वाली वह पहली और एकमात्र भारतीय महिला हैं।

अधिक जानकारी विकिपीडिया पर प्राप्त हो जायेगी।

हमने यहाँ अधिक से अधिक 10 क्षेत्रों की पहली भारतीय महिला की जानकारी देने का प्रयास किया है लेकिन अभी भी न जाने कितने ऐसे क्षेत्र हैं जिनके बारे में हम नहीं बता सके हैं।

इन क्षेत्रों की पहली भारतीय महिला की साहसी पहल की वजह से ही आज हम क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं लेकिन इन क्षेत्रों की पहली भारतीय महिला को किन व्यवधानों का सामना करना पड़ा यह हम नहीं समझ सकते।

मूल चित्र : Wikipedia, Twitter, ANI

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

23 Posts | 91,144 Views
All Categories