कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं? जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!
क्या आप हिंदी मीडिया और कंटेंट राइटिंग में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं? फिर यह इंटर्नशिप आप के लिए है।
नारीवाद दुनिया को कैसे बदल रहा है क्या ये विचार आपको उत्साहित करता है? क्या आप मानते हैं कि आज हम महिलाऐं अपनी आवाज़ दूसरों तक पहुँचाना चाहते हैं, बिना डर और बिना किसी रोकटोक के?
क्या आप सोशल मीडिया में इस हद तक डूबे रहते है कि लोग क्या कहने वाले हैं, ये लोगों से पहले आपको पता चल जाता है?
क्या आप लिख सकते हैं? सच में? (हमारा तात्पर्य है कि क्या लिखना आपको दुनिया में सबसे अच्छा काम लगता है?)
क्या आप समय के पाबंद हैं?
क्या आपको लेटेस्ट ख़बरों के लिए इंटरनेट ब्राउज करना पसंद है?
बात बस इतनी है कि हमें आपकी ही तलाश है!
ये इइंटर्नशिप अभी उपलब्ध है (हमारी इइंटर्नशिप स्टूडेंट्स और हर वर्ग की महिलाओं के लिए खुली है) आवेदन करने से पहले ध्यान से पढ़ें।
विमेंस वेब के साथ 3 महीने की ये इंटर्नशिप भारत के किसी भी शहर में रहने वालों के लिए है।
यह इंटर्नशिप विभिन्न प्रकार के लेखन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें व्यक्तिगत राय से लेकर सामयिक टिप्पणी तक, सूची, शोध-आधारित और इंटरव्यू शामिल हैं।
इसमें एडिटर को प्रूफिंग, एडिटिंग और प्रकाशन के लिए पोस्ट तैयार करने में सहायता करना भी शामिल हो सकता है।
डेली ऑनलाइन अटेंडेंस, और सप्ताह में 10-12 घंटे की प्रतिबद्धता ज़रूरी है।
यह एक भुगतान इंटर्नशिप नहीं है।
Submit
अपना ईमेल पता दर्ज करें - हर हफ्ते हम आपको दिलचस्प लेख भेजेंगे!