कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

10 क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट आइड़ियाज़ आपके अपनों के लिए!

ये क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट आइडियाज़ की लिस्ट आपको कम खर्चे में अलग और बेहतरीन गिफ्ट चुनने में मदद करेगी । तो ज़ल्दी स्क्रॉल करें।

ये क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट आइडियाज़ की लिस्ट आपको कम खर्चे में अलग और बेहतरीन गिफ्ट चुनने में मदद करेगी । तो ज़ल्दी स्क्रॉल करें।

क्रिसमस हमारे दरवाज़े पर दस्तख दे चुका है और इसी के साथ 2020 ख़त्म होने वाला है। नया साल उत्साह और नई उम्मीदें लाता है। खासकर वो साल जो 2020 के बाद आ रहा है। इन दिनों सभी लोग क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए प्लानिंग करने में जुटे हुए हैं। नए तरह का खाना, नई थीम डेकोरेशन, आदि सब में क्या आपने नए गिफ्ट आइडियाज़ सोचें हैं?

अगर नहीं सोचें हैं तो आखिरी मिनट की ज़ल्दबाज़ी से बचने के लिए नीचे दी गयी क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट आइडियाज़ की लिस्ट को स्क्रॉल करें। ये आपको कम खर्चे में अलग और बेहतरीन गिफ्ट चुनने में मदद करेगी।

10 नए क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट आइड़ियाज़

1. चॉकलेट 

कोई भी स्पेशल ऑकेज़न हो या नयी चीज़ की शुरुवात, चॉकलेट के बिना वो अधुरी है। और चॉकलेट अधिकतर लोगो को पसंद होती है। तो दोस्त हो या परिवार, आप सभी को चॉकलेट्स के साथ आने वाले दिनों की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

2. प्लांट्स

ऑनलाइन साइट्स के होम डिलीवरी सेवाओं से आप देश के किसी भी कोने में किसी को भी क्रिसमस और न्यू ईयर पर गिफ्ट के तौर पर पौधे भेज सकते हैं। इनमे कोई भी इंडोर प्लांट्स आप चुन सकते हैं। गिफ्ट हमेशा प्यार, अपनेपन और नयेपन का अहसास करवाते हैं और कुछ ऐसा ही हर नेचर लवर को अपने प्लांट्स से लगाव होता है।  तो जाईए, और आर्डर करना शुरू करें।

3. कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स 

कस्टमाइज्ड या पर्सनलाइज़्ड फोटोफ्रेम्ज़, कॉफ़ी मग, टी शर्ट्स, बेडशीट-पिलो, आदि दें चुके हैं तो भी अभी कई ऑप्शंस हैं। आप क्रिसमस ट्री, प्लांट पॉट्स को पर्सनलाइज़्ड करवा सकते हैं। इसके अलावा टेबल लैम्प, मैगज़ीन, मिनिएचर, कैरीकेचर, डेस्क आर्गेनाइजर आदि दे सकते हैं। ये आपको कम समय, और कम कीमत में आसानी से ऑनलाइन मिल जायेंगे। तो जाइये, और अपने फेवरेट को उनकी फेवरेट चीज़ें गिफ्ट करिए।   

4. डिज़र्ट्स 

क्रिसमस के लिए डिज़र्ट्स से बेहतर तोहफा क्या ही हो सकता है खासकर फ़ूड लवर्स के लिए। इसमें आप केक के साथ कूकीज़, डोनट्स, ब्राउनी, पुडिंग भी भेज सकते हैं। और अगर आप बेकिंग के शौक़ीन हैं तो क्यों न इस बार अपने हाथो से कुछ बनाकर अपनों का मुँह मीठा किया जाये। और अगर किसी दूर रह रहे अपनों को भेजना है तो ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं। तो इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट्स में इस मिठास को भी शामिल करें।

5. बुक शेल्फ

बुक लवर्स को ज़रूरी नहीं कि हर बार बुक्स ही तोहफ़े में दी जाएं। ऐसे दोस्तों को आप न्यू ईयर के मौके पर बुक केस या बुक शेल्फ गिफ्ट कर सकते हैं।  इस तरह के बुक केस ऑनलाइन आसानी से मिल जायेंगे। इसके अलावा आप तरह तरह के बुक मार्क्स दे सकते हैं। ये कस्टमाइज्ड भी करवा सकते हैं। तो इस बार बुक लवर्स को बधाइयाँ एक अलग अंदाज़ में दे। वे इस तोहफ़े को जरूर पसंद करेंगे। बुक लवर्स के गिफ्ट्स की लिस्ट में आप टेबल लैंप भी जोड़ सकते हैं।  

6. फोटो एलबम

अगर किसी को यादें सहेज कर रखने का शौक है तो उनके लिए ये परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है। और अगर आप चाहे तो इसमें उनके साथ बिताए पल की तस्वीरें सजा कर भी दे सकते हैं। और जिन लोगो को फोटोग्राफी या ट्रैवेलिंग का शौक है, उनके लिए भी ये एक परफेक्ट गिफ्ट है।  

7. इंटरेस्ट बेस्ड गिफ्ट्स 

इस नए साल के साथ क्यों न अपनों को कुछ नया सिखने के प्रोत्साहित करें। तो अगर आपके बच्चों को डांस का शौक है तो इस बार उन्हें वो गिफ्ट करें जो डांस फॉर्म उन्होंने ट्राय नहीं किया हो। अगर वे वेस्टर्न डांस करते हैं तो आप उन्हें ट्रेडिशनल डांस फॉर्म से रिलेटेड कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। ठीक ऐसे ही आर्ट लवर्स, म्यूजिक लवर्स को कुछ नया दे सकते हैं। इस तरह का गिफ्ट बहुत रोमांचक होगा। और आपकी देन से वे कुछ नया सीखेंगे वो अलग।    

8. स्टेशनरी आइटम हैंपर

इसमें आप डायरी, जर्नल, कैलेंडर, पेन, ऑर्गनाइज़र्स आदि छोटी छोटी चीज़ें शामिल कर सकते हैं।  जिन लोगो को हमेशा ऑर्गनाइज़ रहना पसंद होता है उनके लिए तो ये परफेक्ट गिफ्ट है। ये कम दामों में आपको किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर मिल जायेगा। 

9. हैंडमेड गिफ्ट्स 

इस वीकेंड आप अपने फैमिली और फ्रेंड्स के लिए अपने हाथो से कुछ न्यू ईयर के लिए गिफ्ट्स बना सकते हैं। कार्ड्स, पेंटिंग, जर्नल, डूडल जार, फोटो फ्रेम्स के अलावा भी कई और ऑप्शन आप ट्राय कर सकते हैं। आप क्रोशे से स्क्रॉफ्, कुशन, शूज, ड्रीम कैचर, या जो भी आपको अच्छा लगे वो बना सकते हैं। इसके लिए आपको यूट्यूब पर आसानी से कई वीडिओज़ मिल जायेंगे।

तो इस वीकेंड आप कुछ नया भी सीख लेंगे और कम समय, कम कीमत में आपका गिफ्ट भी तैयार हो जायेगा। ये आप मार्केट से भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम पर भी बहुत सारे क्राफ्टर्स मिल जाएंगे।

10. सबसे कीमती गिफ्ट

कई बार हमें जिस चीज़ की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, वो है अपनों के साथ बिताया समय। एक दिन अपने सारे कामों से छुट्टी लीजिये खासकर के अपने फ़ोन से। और अपने बच्चों, पेरेंट्स, फैमिली, फ्रेंड्स के साथ बिताइए। आप साथ में गेम खेल सकते हैं, कुकिंग कर सकते हैं। कोविड 19 से प्रीकॉशन्स की वजह से आप बाहर घूमने जाना पसंद न करें तो घर में ही मूवी शो, डिनर पार्टी कर सकते हैं। इनके अलावा भी कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। तो इस क्रिसमस और न्यू ईयर पर गिफ्ट के तौर पर दीजिये अपना समय, प्यार, और केयर। विश्वास करें, ये उनके लिए और आपके लिए बेस्ट गिफ्ट होगा।  

तो इस क्रिसमस और न्यू ईयर गिफ्ट आइडियाज की लिस्ट में से ज़ल्दी चुनिए और ऑनलाइन आर्डर कर दे। इन गिफ्ट्स से अपने प्रियजनों को ढेर सारी शुभकामनाएं देना न भूलें। और हमें कमेंट करके बताएं आप क्या देने वाले हैं इस बार। और इन सब में अपने लिए भी कुछ अवश्य ले। क्योंकि खुद से प्यार करना ही नहीं उसे जताना भी बेहद ज़रूरी है।

आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं और नया साल मुबारक हो। स्टे सेफ।

मूल चित्र : subodhsathe from Getty Images via Canva Pro

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Shagun Mangal

A strong feminist who believes in the art of weaving words. When she finds the time, she argues with patriarchal people. Her day completes with her me-time journaling and is incomplete without writing 1000 read more...

136 Posts | 557,954 Views
All Categories