कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

ये 12 बिरयानी रेसिपी भारत के विभिन्न राज्यों के स्वाद की धरोहर हैं!

बिरयानी का अर्थ 'बिरयान' शब्द से निकला है जिसका अर्थ है पकाने के बाद तलने की प्रक्रिया और आज यहां हैं 12 बिरयानी रेसिपी सिर्फ आपके लिए। 

बिरयानी का अर्थ ‘बिरयान’ शब्द से निकला है जिसका अर्थ है पकाने के बाद तलने की प्रक्रिया और आज यहां हैं 12 बिरयानी रेसिपी सिर्फ आपके लिए। 

भारत की बिरयानियाँ विश्वप्रसिद्ध हैं। यहाँ हमने बिरयानियाँ बोली, जी हाँ बिरयानी की 42 किस्में होती हैं। जो पूरे विश्व में मशहूर है। बिरयानी से पहले मिडिल ईस्ट में और अफगानिस्तान में ‘पिलाफ़’ मतलब पुलाव का चलन था, बिरयानी असल में भारत की देन है।

आज हम कुछ बिरयानी की रेसिपी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, जो हमारे द्वारा लज़्ज़त के मामले में मान्य है। कुछ की वीडियो साझा करेंगे और कुछ की रेसिपी। कुछ भी हो आप ट्राई ज़रूर कीजिएगा। चलिए शुरू करते हैं ज़ुबान के लुक़मे के लिए, बिरयानी की लज़्ज़त चखी जाए।

हैदराबादी बिरयानी रेसिपी

भारत में सबसे मशहूर बिरयानी हैदराबाद की ही मानी जाती है। ‘कुक विद फेम’ के द्वारा बनाई गई यह बिरयानी, वाकई में बेहतरीन लज़्ज़त की बनती है।

बॉम्बे बिरयानी रेसिपी

बेशक! बॉम्बे अब मुम्बई हो गया हो, मगर बिरयानी का नाम तो अब भी बॉम्बे बिरयानी ही है, जिसे ज़ुबान का चटखारा चाहिए हो और थोड़ा मसालेदार खाने का मन हो तो आपके पास यह यह बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। वाह शेफ़! द्वारा बताई गई रेसिपी को आप ज़रूर बनाईये।

कोलकाता बिरयानी रेसिपी

इसमें आपको मीट के साथ साथ अंडे का भी स्वाद मिलेगा।यह पश्चिमी बंगाल की ज़्यादातर शादियों में बनाई जाने वाली डिश है।इस रमज़ान यह भी ट्राई कर सकती हैं। खाने में स्वादिष्ट और मज़ेदार बनती है। लज़ीज दस्तरख़ान की तरफ से मौजूद है एक बेहतरीन कोलकाता बिरयानी रेसिपी।

मुग़लई बिरयानी

भारत का दिल माने जाने वाले दिल्ली, यहाँ की मशहूर मुग़लई बिरयानी की वजह से काफी मशहूर है। यह लज़ीज़ डिश कोई नहीं भूल सकता। चिकन को मैरीनेट कर के और गरम मसलों की खुशबू से लबरेज़ यह बिरयानी आपको दूसरे जहान में ले जाने का दम रखती है। आमना किचन की एक पेशकश साझा कर रहे हैं।

गुजरात की मेमोनी बिरयानी

मेमोनी बिरयानी लगभग सिंधी बिरयानी जैसी ही बनाई जाती है, जो गुजरात में बहुत मशहूर है, इसमें आलू और टमाटर के साथ दही का मेल, बिरयानी की लज़्ज़त को और उनवान पर चढ़ा देता है। अगर आप एक ही तरह की बिरयानी खा खा कर बोर हो गए हैं तो इसे ज़रूर ट्राई कीजियेगा।नीचे वीडियो का लिंक साझा किया जा रहा है।

केरला की मालाबार बिरयानी

यह बिरयानी अक्सर झींगा मछली या साधारण मछली के साथ पकाई जाती है। इसमें मसालों की महक और उसके साथ केरला के मशहूर बारीक चावल के साथ बनाई जाती है, और प्रमुख तौर पर वहाँ की शादियों में यह बिरयानी बनना आम बात है। यह रेसिपी भी नायाब है, और इसको भी आज़माया जा सकता है।

मुरादाबादी बिरयानी

उत्तर प्रदेश की मशहूर बिरयानी, जिसको बहुत कम मसाला पसंद हो और अधिक वसा युक्त भोजन से दूर रहता हो तो उसके लिए बिरयानी का यह विकल्प अच्छा रहेगा। दही और सौंफ की खुशबू आपको यह बिरयानी खाने के लिए मजबूर कर देगी।

कश्मीरी बिरयानी

केसर की सौंधी सौंधी महक और उस पर चावलों का ज़ायक़ा, कितना लज़ीज़ लगता होगा, कश्मीरी पुलाव या बिरयानी में ज़्यादातर बकरे का मीट लिया जाता है पर इसको हम चिकन के साथ भी बना सकते हैं। इसकी अपनी अलग ही लज़्ज़त होती है, इसमें मेवे डालकर इसको गार्निश किया जाता है।आईये रूबरू होते हैं इसकी रेसिपी से।

अम्बुर बिरयानी

आम्बुर चिकन बिरयानी, तमिलनाडु की रेसिपी से है। इसको लाल सूखी मिर्चों की चटनी के साथ धीमी आंच पर मिट्टी के बर्तन में पकाया जाता है, जो इसका असली स्वाद प्रदान करता है। इसमें धनिया और पुदीना की पत्तियों की ख़ुशबू हवाओं में सुगंध छोड़ देती है। इसको बनाने के लिए वीडियो के लिंक पर क्लिक कीजिए।

अवधि बिरयानी रेसिपी

यह एक महकदार कम मसालों वाली बिरयानी है, जिसमें खड़े मसाले इस्तेमाल तलने में नहीं किए जाते। इसमें खुशबू के लिए केवड़ा और गुलाब की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। यह बिरयानी लखनऊ के नवाबों द्वारा बनानी शुरू हुई थी। यह एक बहुत कम मसालेदार बिरयानी है, जिसको हर कोई मज़े के साथ खा सकता है।

गोआ फिश बिरयानी

चिकन हो या मटन हम अक्सर इन्हीं बिरयानियों का सेवन करते हैं, कभी फिश,मछली की बिरयानी भी खा कर देखनी चाहिए, इसमें बिल्कुल भी फैट नहीं होता और यह बिल्कुल आसान तरीके से बनाई जा सकती है, वैसे तो इसके लिए कोई सी भी मछली इस्तेमाल की जा सकती है, मगर सौल और सुरमई मछली का चावलों के साथ अधिक मेल बनता है। देखते हैं गोआ की बिरयानी की रेसिपी

बीयरि बिरयानी/ सूफ़ियानी बिरयानी रेसिपी

यह नई तरीके की बिरयानी मानी जाती है, जिसे मटन के साथ ही बनाया जाता है, इसमें  काजू और बादाम का पेस्ट बना कर डाला जाता है, जो आने आप में भरपूर पौष्टिकता लिए हुए होते हैं।इसमें भी सौंफ और कोकोनट का इस्तेमाल होता है, यह बिल्कुल ऑप्शनल होता है, चाहे तो आप डालें या नहीं।

भारतीय मशहूर बिरयानी, उपरोक्त आपको सारी बिरयानियाँ एक साथ सीखने को मिलेंगी, आप इन बिरयानी को घर पर बना कर लुत्फ़ उठा सकती हैं। यह सारे लिंक जो साझा किए हैं, वह व्यक्तिगत तौर पर आजमाए हुए हैं, इनको ज़रूर ट्राई कीजिएगा।

मूल चित्र : Canva

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

96 Posts | 1,398,688 Views
All Categories