कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

लूस मोशन रोकने के ये 5 घरेलू उपाय आपको तुरंत राहत देंगे

कोविड के समय एक समस्या जो ज़्यादातर घरों में देखी गई वह है लूस मोशन की। अब जब चिकित्सा सहायता मिलना मुश्किल है, तो ये घरेलू उपाय याद रखें। 

कोविड के समय एक समस्या जो ज़्यादातर घरों में देखी गई वह है लूस मोशन की। अब जब चिकित्सा सहायता मिलना मुश्किल है, तो ये घरेलू उपाय याद रखें।

यह लेख अंग्रेजी में आप यहा पढ़ सकते हैं और इसका अनुवाद अनिमा कुमारी ने किया है

हम में से अधिकांश लोगों ने अपने परिजनों को इस खराब स्थिति में देखा है जहाँ उन्हें लूस या लूज  मोशन जैसी गंभीर समस्या से जुझते रहते हैं। इस स्थिति में हमारे परिजन काफ़ी असहज हो जाते हैं।

ऐसी स्थिति में हम कई बार दवाईयों का सहारा लेने की कोशिश करते है, और हम यह भी जानते हैं  कि ऐसी स्थिति में हमें डॉक्टर के पास जाना चाहिए पर घर पर बने यह घरेलू उपचारों को जानना महत्तवपूर्ण है। यह आपको इस बीमारी को बदतर मोड़ लेने से रोक सकता है।

यह खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता के लिए काफ़ी उपयोगी है, जो यह बताने में असक्षम हैं कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं।

लूज मोशन की जटिलताओं से बड़ी आसानी से बचा जा सकता है। इसके लिए घर पर बने उपचारों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे दवाईयों की चिंता कम हो सकती है और जब तक चिकित्सक सुविधा न मिल जाएं तब तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या हैं लूस मोशन रोकने के घरेलू उपाय

राईस कांजी

कांजी या अनाज के पानी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर होती है, यह विभिन्न स्थितियों की बीमारियों का इलाज करने के लिए अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है, उन्हीं में से एक है लूज मोशन।

इस दौरान जो पानी शरीर से निकल जाता है उससे भरने के लिए चावल का पानी दिया जाता है। यह, छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक, जिनके बहुत जल्दी पेट खराब होते हैं, सभी के लिए बहुत प्रभावी होता है।

पके हुए केले

पके हुए केले में भरपुर मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है, इसीलिए भी लूज मोशन के दौरान पके  हुए केले खाने की सलाह दी जाती है। बहुत से लोगों के लिए यह उपचार सबसे प्रभावी तरीका है, लूज मोशन रोकने का।

केला शरीर में खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को पुर्नरुप से जीवित करने में मदद करता है जिसके कारण हमारी पाचन क्रिया समान्य हो जाती है और हम फिर से स्वस्थ हो जाते है। यह आंत में मौजूद टाक्सिक पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है।

तरल पदार्थों का सेवन करें

पतले दस्त के समय बहुत सारे तरल पदार्थ एंव इलेक्ट्रोलाइट्स( सोडियम, क्लोराईड, पोटेशियम) हम खो देते हैं। जब नुकसान की भरपाई पर्याप्त रुप से पूर्ण नहीं होती है तो पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी विकसित होती है जिससे छोटे बच्चों में डिहाईड्रेशन हो जाता है, जो छोटे बच्चों के लिए काफ़ी खतरनाक होता है।

तरल पदार्थ क्या हैंं जो अच्छी मदद करते हैंं

भारत में सबसे अच्छा और सबसे आसानी से उपलब्ध सादा उबला हुआ पानी है। जिसमें आप एक चम्मच चीनी और चुटकी भर नमक मिला कर पी सकते हैं।

अदरक या लेमन टी पीने से शरीर पूर्ण रुप से सक्रिय हो जाता है, और लूज मोशन के दौरान खोए हुए तरल पदार्थों को फिर से भरने में मदद मिल सकती हैं, क्योंकि दोनों में एंटी-फंगल और एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं।

पहले बताई गई चीनी नमक पानी के घोल के बजाय आप ओआरएस के घोल का भी उपयोग कर सकते हैं। यह खोए हुए पदार्थ और आवश्यक लवणों को बदल देता है। ओआरएस में मौजूदा ग्लूकोज आंत को तरल पदार्थ पचाने में सक्षम बनाती हैं।

कुछ खाद्यय पदार्थ और जूस से बचें

हमें उन खाद्य पदार्थों से सावधान रहना चाहिए जिसे खाते या पीने से हमें लूज मोशन की समस्या होती हैं ताकि संवेदनशील स्थिति में इससे और बढ़ने से रोका जा सके।

ज़्यादातर चिकना, जंक फूड, मसालेदार भोजन, दूध और अन्य डेयरी उत्पादों, शराब, कार्बोनेटेड पेय, आदि से बचें( दही को छोड़कर क्योंकि यह वास्तव में फायदेमंद है) बाकि सभी पेट में टाक्सिक बढ़ाते हैं जिसके कारण खाना पचाना मुश्किल होता है और फिर लूज मोशन हो जाते हैं।

लूस मोशन रोकने के लिए एक और उपाय – जितना हो सके आराम करें

लूज मोशन के दौरान हमारा शरीर बहुत सारा पानी और तरल पदार्थ खो देता है जिसके कारण हम कमजोर और सुस्त महसूस करते हैं। इस प्रकार अपने आप को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड और सक्रिय रखने के अनुशंसित खाद्य पदार्थ और पेय खाने और पानी के आलवा पूरा आराम लें ताकि लूज मोशन को रोका जा सके। यह भी कहा जाता है कि कि लूज मोशन के दौरान किसी तरह के व्यायाम से बचें।

लूस मोशन रोकने के उपाय और चिकित्सा सहायता

यदि इन गतियों पर एक दिन के भीतर लूज मोशन को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है या फिर आपको लूज मोशन में आपको  बुखार जैसे अन्य लक्षण हैं जो संक्रमण की ओर इशारा करते हैं तो डॉक्टर के पास जाना आवश्यक हो सकता है।

उपचार इस बात पर निर्भर करेगा कि निदान क्या है। डॉक्टर पूछ सकते हैं कि क्या हमने हाल ही में कहीं यात्रा की हैं, वह यह भी पूछ सकते हैं कि क्या हमारे आसपास का कोई व्यक्ति लूज मोशन से पीड़ित हैं और पिछले कुछ दिनों में हमारा आहार क्या था। वे कुछ परीक्षण सुझा सकते हैं।

यदि डॉक्टर को लगता है कि कुछ विशिष्ट खाद्य पदार्थ हमारे लूज मोशन का कारण बन रहे हैं, तो वह हमसे कुछ समय के लिए उस वस्तु से बचने के लिए कह सकते हैं, और आपके द्वारा पहले से लागू किए गए लूज मोशन के उपचार के साथ दवा लिख सकते हैं।

यदि कोई अन्य लूस मोशन रोकने के घरेलू उपाय हैं जिनसे आप परिचित हैं, तो कृपया टिप्पणियों में साझा करें। और स्वस्थ और सुरक्षित रहें।

मूल चित्र : triloks from Getty Images Signature, Canva Pro

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Sandhya Renukamba

In her role as the Senior Editor & Community Manager at Women's Web, Sandhya Renukamba is fortunate to associate every day with a whole lot of smart and fabulous writers and readers. A doctor read more...

3 Posts | 11,855 Views
All Categories