कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

ये 20 ऑनलाइन काउंसलिंग संसाधन करेंगे मानसिक यातना सह रही महिलाओं की मदद

इस लॉकडाउन में आप की मदद के लिए हैं ये 20 ऑनलाइन काउंसलिंग संसाधन, जिसके अंतर्गत शामिल हैं काउंसलिंग, थेरेपी, कानूनी और मेडिकल सलाह। 

इस लॉकडाउन में आप की मदद के लिए हैं ये 20 ऑनलाइन काउंसलिंग संसाधन, जिसके अंतर्गत शामिल हैं काउंसलिंग, थेरेपी, कानूनी और मेडिकल सलाह। 

अनुवाद : इमरान खान 

लॉकडाउन में लोगों की मदद करने के लिए हमने ऑनलाइन काउंसलिंग की एक सूची तैयार की है, जिसके अंतर्गत थेरेपी, कानूनी और मेडिकल सलाह, OBGYN(स्त्रीरोग या प्रसूति) और स्टूडेंट काउंसलिंग शामिल हैं।

इस लॉकडाउन में कई तनाव एक साथ हैं

इस लॉकडाउन को हुए एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है और हर कोई, विशेष रूप से महिलाएं, इस तनाव को महसूस कर रही हैं, जो कई चीज़ों को एक साथ होने की वजह से है –

  • हर कोई बेचैन, खुद को क़ैदी की तरह और चिड़चिड़ा महसूस कर रहा है।
  •  महिलाएँ घर से ऑफिस का काम करने की कोशिश कर रहीं हैं।
  •  परीक्षा का तनाव/ परीक्षा रद्द होने पर बच्चों को इस तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
  •  बच्चे, पति, बड़ों का ध्यान रखना/ या अगर उन्हें कोई विकलांगता या बीमारी है तो उनकी देखभाल करना।
  •  इस समय घरेलू मदद करने के लिए कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं, जैसे काम वाली आया या कोई और ऑप्शन; तो इस समय घर में मौजूद हर शख्श को हाथ बटाना चाहिए मगर यहाँ तो सारे ‘घर के काम’ अधिकांश घरों में ‘महिलाओं का काम’ बन जाते हैं।
  •  आवश्यक सेवाओं और ज़रूरी चीजों के मिलने में कठिनाई। यह भी एक चिंता का विषय है।

यदि इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए आपको ऑनलाइन काउंसलिंग की मदद मिल जाए तो? और ये अधिकांश मुफ्त हैं। क्या यह मददगार साबित नहीं होगा? साथ के साथ यहां विमेंस वेब की टीम ने उन पेशेवर काउंसलर्स की एक सूची दी है जो आपकी मदद करने के लिए आगे आएं हैं। आप इस लेख को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि और लोगों को भी फायदा पहुँच सके।

यहाँ आपको जितने भी लोगों की सूची दी जा रही है, वे सब फुल टाइम जॉब करते हैं, अगर आपकी कॉल और मैसेज के समय वह लोग उपलब्ध नहीं हो सके, तो वे जब भी बात करने के लिए उपलब्ध होंगे, वह आपकी मदद अवश्य करेंगे और अपना योगदान भी देंगे।

OB-GYN ( महिला रोग विशेषज्ञ / प्रसूति) और मेडिकल के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग

डॉ स्वेता सिंह

  • विवरण : MD-OB GYN या  महिलाओं के स्त्रीरोग संबंधी स्वास्थ्य के मुद्दों के साथ-साथ किसी भी  साधारण चिकित्सा समस्याओं के लिए भी चिकित्सक सलाह दे सकते हैं। केवल सलाह, कोई दवा या नुस्खा नहीं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़ा
  • संपर्क : फोन / व्हाट्सएप 8800377049
  • शुल्क : नि: शुल्क

राचना गुप्ता

  • विवरण : यह Gynoveda की संस्थापक हैं और साथ के साथ आपकी समस्या जैसे पीरियड प्रॉब्लम/मासिक धर्म से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग और मदद कर सकती हैं। यह भी केवल सलाह देंगी कोई दवा या नुस्खा नहीं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, कोंकणी
  • संपर्क : फोन/व्हाट्सएप 7710020341/ ईमेल [email protected]
  • शुल्क : नि: शुल्क

कानूनी ऑनलाइन काउंसलिंग

ऐश्वर्या संदीप

  • विवरण : इन्होंने LLB के साथ साथ बैचलर ऑफ मास मीडिया (पत्रकारिता) और मुंबई में एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिसिंग की है।पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए घरेलू हिंसा के लिए कानूनी ऑनलाइन परामर्श सहायता और उद्यमियों के लिए कानूनी सलाह दे सकते हैं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, मलयालम
  • संपर्क करें : ईमेल – [email protected] और फेसबुक
  • शुल्क : नि: शुल्क

तारा नायर

  • विवरण : एलएलबी के साथ BSL (बैचलर ऑफ साइंस इन लॉ)। 2001 से पुणे में एडवोकेट की प्रैक्टिस कर रही हैं। घरेलू मामलों और आपराधिक मामलों के लिए ऑनलाइन परामर्श मदद के रूप में कानूनी सलाह दे सकते हैं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी, मराठी
  • संपर्क : ईमेल- [email protected] फोन और व्हाट्सएप्प 9850419162
  • शुल्क : नि: शुल्क

मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग और थेरैपी

द अल्टरनेटिव स्टोरी

  • विवरण : यह एक संस्थान है जो लोगों की भावनात्मक मदद के लिए ऑफ़लाइन और ऑनलाइन कॉउंसलिंग की सहायता प्रदान करता है। इनकी मूल प्रेरणा हैं लोगों में यह तथ्य विकसित करना कि वे हैं  – स्मार्ट, सेंसटिव और स्ट्रांग
  • किस भाषा मे बात कर सकते हैं : उपलब्ध परामर्शदाताओं पर निर्भर करती हैं।
  • संपर्क : फोन नंबर 7428292922 और इनका ईमेल है [email protected]
    हम इनसे इनकी वेबसाइट के द्वारा भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शुल्क : यहाँ आपको मामूली फीस देनी पड़ सकती है लेकिन वे कम से कम 299 रुपये की मूल दर पर एक #PayAsYouWant विकल्प भी प्रदान करते हैं,जो उन लोगों के लिए पेश किया जाता है जो इसे पैसों का ख़र्चा वहन नहीं कर सकते।

वाइट स्वान फाउंडेशन

  • विवरण : भावनात्मक भलाई के लिए ऑफ़लाइन और ऑनलाइन परामर्श सहायता, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कानूनी सहायता प्रदान करता है।
  • बोली जाने वाली भाषाएँ : उपलब्ध व्यक्तिगत परामर्शदाताओं पर निर्भर करती हैं।
  • संपर्क : फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और उनकी वेबसाइट पर। कानूनी मदद के लिए, यहां संपर्क करें
  • शुल्क : यह नॉट-फॉर-प्रॉफिट ऑर्ग है, इसलिए शुल्क नाममात्र हैं; उनसे संपर्क करने पर पता कर सकते हैं।

पॉइंट ऑफ व्यू

  • विवरण :  यह संस्थान घरेलू और लिंग आधारित दुर्व्यवहार से पीड़ित लोगों के लिए भावनात्मक मदद के लिए ऑफ़लाइन और ऑनलाइन परामर्श सहायता प्रदान करता है, और LGBTQA + और शारीरिक और मानसिक विकलांगता के अधिकारों को समर्थन करता है।
  • बोली जाने वाली भाषाएँ : उपलब्ध परामर्शदाताओं पर निर्भर करती हैं।
  • संपर्क करें : [email protected] पर ईमेल द्वारा, फेसबुक पर और उनकी वेबसाइट पर।
  • शुल्क : यह नॉट-फॉर-प्रॉफिट आर्गेनाईजेशन है, इसलिए नि: शुल्क या मामूली शुल्क का भुगतान कर के आप मदद ले सकते हैं या उनसे संपर्क कर के पता कर सकते हैं।

DIWAडिप्रेशन इन विमेंस अवेयरनेस 

  • विवरण : इस संस्थान में जिसमें बेसिक काउंसलिंग के लिए और मार्गदर्शन करने के लिए मनोचिकित्सक, चिकित्सक, थेरेपिस्ट और कोच हैं, ये डिप्रेशन, चिंता और अन्य मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जानकारी देते हैं। यदि किसी को स्पेसिफ़िक ज़रूरत हो, तो मनोचिकित्सक को रैफर कर सकते हैं।
    बोली जाने वाली भाषाएँ : अंग्रेजी, हिंदी
    संपर्क : फेसबुक, इंस्टाग्राम 
  • शुल्क : मूल परामर्श मुफ्त।

डॉ. राधिका मुखर्जी

  • विवरण : MD मनोरोग। ये मनोचिकित्सा काउंसलिंग और सलाह दे सकती हैं और मनोचिकित्सक थेरेपी भी कर सकती हैं। विशेष रूप से जिनके जीवन में कोई ट्रामा/मानसिक अभिघात से पीड़ित हो। यहाँ यह केवल सलाह, देती हैं कोई दवा / नुस्खा नहीं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती
    संपर्क : फोन / व्हाट्सएप पर 9712905111 और उसके फेसबुक पर।
  • शुल्क : नि: शुल्क

अधरा गांगुली

  • विवरण : एमएससी नैदानिक ​​मनोविज्ञान के साथ एक PG और संघर्ष प्रबंधन और परामर्श कौशल में डिप्लोमा। घरेलू हिंसा से बचे लोगों के लिए परामर्श दे सकती हैं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : बंगाली, हिंदी
    संपर्क करें : [email protected] पर मेल करें और फोन / व्हाट्सएप 9836263534
  • शुल्क : नि: शुल्क

अपर्णा राणा

  • विवरण : क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर, प्रमाणित सम्मोहन चिकित्सक। घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों और परीक्षाओं के संबंध में स्टूडेंट्स की काउंसलिंग करती हैं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : हिंदी, अंग्रेजी
  • संपर्क करें : [email protected] पर मेल करके और ट्विटर पर –classicrhythm@twitter
  • शुल्क : परामर्श मुफ्त। (कुछ विशिष्ट चिकित्सीय सत्रों का शुल्क लिया जा सकता है।)

अर्चना शर्मा

  • विवरण : योग्य क्लीनिकल ​​मनोवैज्ञानिक। टेलिफोनिक या ऑनलाइन मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर सकती हैं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : हिंदी, अंग्रेजी
  • संपर्क : फोन/ व्हाट्सएप 9899331188
  • शुल्क : नि: शुल्क

डॉ शर्मिला राव पी.एन.

  • विवरण : घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों के लिए परामर्श और चिकित्सा, परीक्षा से जुड़ा स्ट्रेस, सामान्य चिंता और व्यसनों से छुटकारा पाने के लिए। विकल्प सिद्धांत और वास्तविकता चिकित्सा, एक दंत चिकित्सक और चिकित्सक। केवल सलाह, कोई दवा / नुस्खा नहीं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कोंकणी, मराठी।
  • संपर्क: फोन/ व्हाट्सएप्प 8830956697 या calendly.com/sneckhar पर अपॉइंटमेंट भी शेड्यूल कर सकते हैं।
  • शुल्क : पहला कॉल मुफ्त। यदि किसी थेरेपी की आवश्यकता होती है, तो 500/-₹ एक घंटे का शुल्क लगेगा।

डॉ मनप्रीत कौर

  • विवरण : बाल मनोविज्ञान और बाल विकास विशेषज्ञ में पीएचडी। घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों के लिए परामर्श और चिकित्सा, किशोर को परीक्षा का स्ट्रेस, सामान्य चिंता और व्यसन मुक्ति।
    किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, बंगाली
  • संपर्क : फोन / व्हाट्सएप 8518040010 पर और फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी कनेक्ट कर सकते हैं।
  • शुल्क : नि: शुल्क

पूजा प्रियंवदा

  • विवरण : मानसिक स्वास्थ्य सामग्री लेखक, संकट में किसी को भी मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा ज़रूरत हो तो आप संपर्क कर सकते हैं।
    किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी
  • संपर्क : फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर या [email protected] पर ईमेल करें।
  • शुल्क : नि: शुल्क

आस्था बोहरा

  • विवरण : मनोविज्ञान ऑनर्स की छात्र, परीक्षा के संबंध में किशोरों के लिए परामर्श दे सकते हैं।
  • बोली जाने वाली भाषाएँ : अंग्रेजी, हिंदी
  • संपर्क : इंस्टाग्राम
  • शुल्क : नि: शुल्क

देवेश शर्मा

  • विवरण : एक परामर्शदाता और प्रेरक वक्ता के रूप में कार्य अनुभव। चुनौतियों का सामना करने वाली महिलाओं, घरेलू हिंसा के सर्वाइवर्स को परामर्श और मानसिक समर्थन प्रदान करते हैं, परीक्षा या किसी भी अन्य समस्याओं के बारे में किशोरों को सलाह दे सकते हैं, जो भी वे साझा करना चाहते हैं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी
  • संपर्क : फोन/ व्हाट्सएप्प 9890453127 या [email protected] पर ईमेल द्वारा।
  • शुल्क : नि: शुल्क

उषा किरण

  • विवरण : गैर-सरकारी संगठनों में काम करने वाले NGO में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में 5 वर्ष का कार्य अनुभव, घरेलू हिंसा पर काम करने वाले और किशोरों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर काउंसलिंग करते हैं। यदि विशिष्ट चिकित्सा/उपचार की आवश्यकता है, तो उपयुक्त पेशेवर को रिकमेंड कर सकते हैं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु
  • संपर्क : फोन/ व्हाट्सएप्प 9885298624 या [email protected] पर ईमेल द्वारा
  • शुल्क : नि: शुल्क

खुशबू शाह

  • विवरण : चाइल्ड काउंसलिंग में 2 साल के कार्य अनुभव के साथ मास्टर्स ऑफ सोशल वर्क। तनाव/चिंता के लिए ऑनलाइन परामर्श सहायता प्रदान करती हैं।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी
  • संपर्क : फोन/व्हाट्सएप्प 8120458564 या [email protected] पर ईमेल द्वारा।
  • शुल्क : नि: शुल्क

श्रुति भीमनी

  • विवरण : मुंबई के अधिकतर स्कूलों में काम करने वाले भाषण और नाटक प्रशिक्षक के साथ बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने, तनाव प्रबंधन, परीक्षा से जुड़ा तनाव आदि के बारे में परामर्श देने का अनुभव है।
  • किस भाषा में बात कर सकते हैं : अंग्रेजी, हिंदी
  • संपर्क : फोन/व्हाट्सएप्प 9820931313 या [email protected] पर ईमेल द्वारा।
  • शुल्क : नि: शुल्क

यदि आप ऑनलाइन काउंसलिंग सहायता के लिए अपनी सेवाएँ देना चाहते हैं, तो इस तनावपूर्ण समय के दौरान, नि: शुल्क, इस ऑनलाइन फॉर्म को भरें। यदि आपका कार्यक्षेत्र फॉर्म में उल्लिखित से अलग है, तो कृपया उन विवरणों को लिखें; हम उन महिलाओं के लिए सभी मदद का स्वागत करते हैं जिन्हें इसकी आवश्यकता है। हम समय-समय पर इस जानकारी को अपडेट करते रहेंगे क्योंकि अधिक लोग स्वयंसेवक मदद करने के लिए तत्पर हैं।

और अंत में आपके पास यहां जिन लोगों की लिस्ट दी गई है इनसे सम्बंधित अगर आपके पास कोई सवाल है तो आप हमको इंस्टाग्राम पर संदेश दे सकते हैं, और हम उनके लिए और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।

सुरक्षित रहें।

मूल चित्र : फ़िल्म इंग्लिश विंग्लिश 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Sandhya Renukamba

In her role as the Senior Editor & Community Manager at Women's Web, Sandhya Renukamba is fortunate to associate every day with a whole lot of smart and fabulous writers and readers. A doctor read more...

3 Posts | 11,834 Views
All Categories