कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

क्या आप जानते हैं ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका और सही समय क्या है?

ड्राई फ्रूट्स खाना किसे पंसद नहीं होता, पर इसकी एक सही मात्रा और खाने का एक सही तरीका होता है, जिससे आप इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं।   

ड्राई फ्रूट्स खाना किसे पंसद नहीं होता, पर इसकी एक सही मात्रा, सही समय और खाने का एक सही तरीका होता है, जिससे आप इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं।   

ड्राई फ्रूट्स जितने देखने में अच्छे लगते है, उतने ही खाने में भी बढ़िया लगते हैं। सर्दी के मौसम में इनका उपयोग ज्यादा होता हैं; क्योंकि ये हमारे शरीर को गर्म करते हैं। खुशी के हर छोटे-मोटे मौके पर हम मिठाईयों के साथ ड्राई फ्रूट्स देकर आभार प्रकट करते हैं। ठंड के इस मौसम में मार्केट में सबसे ज्यादा बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, अंजीर की दिखाई देते हैं।

कौन-कौन सी बीमरियों से बचाते हैं ड्राई फ्रूट्स? ड्राई फ्रूट्स खाने से आप अपने दिल से लेकर पेट तक की बहुत सी बीमारियों को दूर कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से आपका ब्लड प्रेशर, कब्ज, ब्लड शुगर, ज़्यादा वजन जैसे बहुत सी बीमारियों पर काफ़ी असरदार होता हैं।

ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर के बहुत से पोषण तत्व की पूर्ति करता है। इनमें मौजदा तत्व से शरीर उर्जा से भर जाता है और कमजोरी भी दूर होती हैं। यह तो हम सभी जानते है पर इसका सही रुप से इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। यह एक बड़ा सवाल है।

ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका (Dry Fruits Khaane ka sahi tarika)

न्यूट्रीशनिस्ट की मानें तो सूखे मेवे का सेवन कभी भी सीधे रुप से नहीं करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स की तासीर बहुत गर्म होती है। जिसके कारण पेट खराब या दर्द जैसी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।

ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। इसीलिए ज्यादातर न्यूट्रीशनिस्ट ड्राई फ्रूट्स और नट्स को भिगोकर खाने की सलाह देते हैं।

कितनी देर भिगोकर खाना चाहिए?

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने का एक समय होता है, हर सूखे मेवे को खाने से पहले उसे भिगोना चाहिए। कितना भिगोना है यह जानते हैं-

काजू

काजू खाना किसे नहीं पसंद होता? लेकिन तीन या चार काजू से ज्यादा खाने से आपका बीपी बढ़ सकता है। काजू में कॉलेस्ट्रॉल होता है। तीन या चार से ज्यादा खाने से यह खून को गाढ़ा कर सकता है। इसीलिए काजू को हमेशा भिगोकर खाएं। काजू को भी 6 घंटे तक भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है।

बादाम

बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और आँखे स्वस्थ रहती हैं। इससे खीर या मिठाई में डालकर खाना ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे खाने का तरीका वह नहीं है जो हमे पसंद है। बादाम को भिगोकर खाने की सलाह सभी देते हैं लेकिन इसे कितनी देर तक, कितनी मात्रा और कैसे खाना है? इसका सही तरीका है कि आप पांच से दस बादाम को 12 घंटे तक भिगोकर फिर इसका छिलका उतार कर अच्छे से चबा कर खाएं।

अखरोट

अखरोट जिसे हम ब्रेन फ़ूड भी कहते है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह काफ़ी फायदेमंद होता है। तीन से चार अखरोट खाने से पहले इसे 8 घंटे तक भिगोकर रखें फिर इसे खाएं, इससे इसकी तासीर सामान्य हो जाएगी। इससे बच्चों का दिमाग भी तेज होता हैं।

किशमिश

किशमिश अंगूरों को सुखाकर कर तैयार की जाती हैं, इसीलिए इसकी तासीर ठंडी पड़ जाती है। इसका उपयोग आप किसी भी रुप में सकते हैं। दूध में डालकर कर पीने का तरीका काफ़ी पुराना है। यह खून बनाने में और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है।

मूंगफली

मूंगफली को गरीबों का राजा कहा जाता हैं क्योंकि यह सस्ते दामों पर मार्केट में उपलब्ध होती है। मूंगफली को आप कच्चा, भिगोकर या भूनकर खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स खाने का तरीका तो मिला अब इसे किस वक्त खाएं?

कई शोधों में माना गया है कि अगर सुबह की शुरुआत सूखे मेवे से की जाएं तो आने वाले वक्त में सेहत पर काफ़ी असरदार रहेगा। इससे सिस्टेमैटिक तरीके या कॉम्बिनेशन तरीके के साथ खाने से इसका असर ज्यादा होता है।

आपने अब तक यह समझ लिया होगा कि सूखे मेवे खाने का सही तरीका क्या हैं (Dry Fruits Khaane ka sahi tarika) और इसे  कब और कितने खाने पर क्या होगा पर क्या आपने नट्स और ड्राई ड्राई फ्रूट्स के कोम्बो के बारे में जानते हैं? अब आपको बताते है कि नट्स और सूखे मेवे का कोम्बो कैसे बनता है।

4 नट्स का कोम्बो कैसै बनाएं

इस कॉम्बिनेशन में रोज सुबह चार बादाम, एक अखरोट, डेढ़ छोटा चम्मच खसखस और एक अंजीर शामिल करें। इन्हे साथ में शामिल करने से पूरे शरीर को लाभ मिलेगा।

कौन-कौन से पोषण तत्व मौजूद

बादाम में प्रोटीन,फाइबर, ओमेगा-3,6 होता हैं। किशमिश मे ग्लूकोज और फ्रक्टोज। उसी तरह काजू में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्त्रोत होता हैं। अखरोट में ओमेगा 3फैटी एसिड मौजूद होता हैं।

क्या भिगोने से मौजूदा पोषण तत्व कम हो जाते हैं?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर कर खाने क्या पोषण तत्व मौजूद रहेंगे या नहीं। इससे भिगोकर खाने से सिर्फ तासीर सामान्य होती है। पोषण तत्व पूरे मौजूद रहते हैं। यह उतना ही फायदेमंद है जितना बिना भिगोकर खाने में होता है।

ज्यादातर लोगों को लगता हैं कि सुखे मेवे के इस्तेमाल से उनके शरीर में गर्मी पैदा होगी, जिसके कारण कई बीमारियां उतपन्न होगी पर ड्राई फ्रूट्स का सही तरीके से, सही मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से आप कई बिमारियों को मात दे सकते हैं।

मूल चित्र : SMarina from Getty Images Pro via Canva Pro 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

14 Posts | 48,749 Views
All Categories