कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

कोरोना वायरस

कोरोना महामारी से सबके हाल बुरे हैं,पूरा विश्व परेशानीओं  का सामना कर रहा है। मगर लोग अपना समय व्यतीत करने क लिए अच्छे  अच्छे विकल्प ढूंढ रहे हैं और आनंद उठा रहे हैं। 

कोरोना महामारी से सबके हाल बुरे हैं,पूरा विश्व परेशानीओं  का सामना कर रहा है। मगर लोग अपना समय व्यतीत करने क लिए अच्छे  अच्छे विकल्प ढूंढ रहे हैं और आनंद उठा रहे हैं। 

कोरोना का आतंक है,
मार गया ये डंक है।
बचे न राजा रंक है।
सावधान रहिये।

शाकाहारी बने अब
मांसाहार त्यागें सब,
रोगों से निदान तब।
ज्ञान यही बांटिये।

जानलेवा वायरस,
बन गया कश्मकश,
उपाय नहीं है बस,
संक्रमण से बचिये।

फैला है यह सांप से,
बेहाल करे ताप से,
उम्मीद यही आप से,
रोग से संभलिये।

कोरोना अब धोना है,
किसी को नहीं रोना है,
जाग अब ना सोना है।
हाथ सभी धोइये।

खाना घर का खाना है,
रोज अब नहाना है,
सबको ये बताना है,
मास्क भी लगाइये।

फैल रहा है देश में,
महामारी के वेश में,
इलाज नहीं केस में,
घर में ही रहिये।

मूल चित्र : Pexels 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

5 Posts | 17,976 Views
All Categories