कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

पद्म अवार्ड्स 2020 से सम्मानित महिलाएं – हम इन सभी को सलाम करते हैं

महिलाओं को प्राप्त होने वाले भारत के इस सर्वोच्च सम्मान से सारी स्त्री जाति खुद को गौरान्वित महसूस कर रही है। इन सभी को हमारी हार्दिक शुभकामाएं।  

महिलाओं को प्राप्त होने वाले भारत के इस सर्वोच्च सम्मान से सारी स्त्री जाति खुद को गौरान्वित महसूस कर रही है। इन सभी को हमारी हार्दिक शुभकामाएं।  

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार 25 जनवरी, 2020 की रात को पद्म अवार्ड्स की घोषणा की। ये पुरस्कार उन विशिष्ट लोगों को दिए जा रहे हैं, जो समाज के विकास के लिए रचनात्मक एवं असाधारण कार्य कर लोगों के लिए एक मिसाल बन गये हैं। जिन्होंने लोक सेवा, खेल, मनोरंजन, आदि के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है उन्हें पद्म पुरस्कार 1954 से दिए जा रहे हैं।

पद्म अवार्ड्स से सम्मानित हस्तियाँ

शनिवार को इन नागरिक सम्मानों की घोषणा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि 2020 पद्म सम्मान जिनको भी मिलने वाले हैं, वे डिक्लेअर किए गए और इसमें कई देश की वे हस्तियां है जिन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। 

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों  में दिए जाते हैं – पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा, पद्म भूषण उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

इस साल सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 शख्सियतों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है।

महिला के तौर पर यह पुरस्कार कितना मायने रखता है?

जिन 141 हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन पर हमें अभिमान है। इनमें 34 के आसपास नाम हैं महिलाओं के, कुछ भारतीय और कुछ विदेशी। यहां हम विशेष नज़र डालते हैं इन भारतीय महिलाओं पर जिन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है।

यूँ तो किसी भी महिला के लिए साधारण कार्य करने मैं भी कई चुनौतियां पेश आती हैं, फिर भी इन बाधाओं के बावजूद कुछ चुनिंदा स्त्रियों ने यदि अपना स्थान बनाया है तो यह सारी स्त्रियों के लिए बहुत गर्व की बात है।

पद्म सम्मान से सम्मानित महिलाएँ  

स्वर्गीय सुषमा स्वराज

पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्व.सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। रक्षा मंत्री के पद पर विराजमान स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने कई लोगों की मदद की वे निजी तौर पर ऐसे केस को देखा करती थीं। समस्या ग्रस्त लोग उन्हें पर्सनल मैसेज करके सहायता मांगते और वह यथासंभव उनकी मदद करती।

वे बहुत ही सक्रिय राजनेता थीं। उनकी जिंदादिली को सलाम करते हुए भारत सरकार उन्हें पद्म विभूषण से नवाज रही है। हम सभी स्वर्गीय सुषमा स्वराज को सलाम करते हैं। उन्होंने आधुनिक भारत की सशक्त नारी की छवि का प्रतिनिधित्व किया है।

मेरी कॉम

भारत की छह बार की वर्ल्ड चैंपियन, मशहूर ओलंपियन, मुक्केबाज मेरी कॉम को भारत सरकार पद्म विभूषण सम्मान से नवाज़ रही है। मैरी कॉम ने बीते साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था जो उनका विश्व चैम्पियनशिप में कुल आठवां पदक था। इस टूर्नामेंट में मैरीकॉम छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

मेरी कॉम ने ना केवल अपने शहर राज्य और देश का नाम रोशन किया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व कर अपने देश को गौरवान्वित करती हैं विषम परिस्थितियों से लड़ते हुए अथक प्रयास कर सफल हुई एक जुझारू महिला के रूप में मेरी कॉम को पहचाना जाता है हम इस महिला खिलाड़ी का दिल से सम्मान करते हैं

कंगना रनौत 

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनका पूरे बॉलीवुड में कोई गॉड फादर नहीं था। अपने दम पर उन्होंने कई मजबूत किरदार वाली फिल्म करी और मजबूत स्त्री के रूप में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाई है। इसके अलावा वे समाज और देश  की कई परिस्थितियों में अपने विचार खुले तौर पर रखती हैं। वह एक  उम्दा अभिनेत्री के साथ सशक्त स्त्री हैं। हम उनके इस जज्बे को सलाम करते हैं।

कंगना रनौत को भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। उनका सधा हुआ अभिनय कोई इग्नोर नहीं कर सकता। सिनेमा में अपने योगदान के लिए कंगना को ये अवार्ड मिला।

वहीं कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, “मैं आभारी हूं, बहुत खुश हूं, इस पुरस्कार के लिए देश को शुक्रिया करना चाहती हूं। मैं यह सम्मान देश की हर महिला को समर्पित करती हूं जो कुछ कर दिखाने की हिम्मत रखती है।”

पी वी सिंधु

पी वी सिंधु समेत खेल जगत की 8 हस्तियों को पद्म सम्मान दिया जा रहा है। भारत की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्मभूषण के लिए चुना गया है। बता दें कि सिंधु ने पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वे इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहली भारतीय बनी थीं। हम पीवी सिंधु के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और पद में पद्मभूषण मिलने पर उन्हीं कोटि-कोटि बधाई देते हैं।

रानी रामपाल

भारतीय  महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री दिया जाएगा। रानी रामपाल को खेल जगत में अपने राष्ट्रीय खेल हॉकी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है इस महान खिलाड़ी को ढेर सारा अभिनंदन।

उषा चोमर 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मश्री अवार्ड पाने वालों के नाम घोषित किए गए। उनमें ऊषा चोमर का नाम भी शामिल है। ऊषा चोमर राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली हैं और मैला ढोने का काम करती थीं। ऊषा चोमर पद्मश्री अवार्ड मिलने की घोषणा से बेहद खुश हैं।

अपनी पुरानी बातें याद करते हुए ऊषा बताती हैं कि उन्हें कैसे समाज में तिरस्कृत नजरों से देखा जाता था। ऊषा बताती हैं कि इसी काम ने उन्हे समाज में नई पहचान दी है। आज लोग उन्हें इज़्ज़त की नजरों से देखते हैं और वो महिलाओं के लिए उदाहरण बन गई हैं।

एकता कपूर

इसके अलावा धारावाहिक क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर को भी पद्मश्री अवार्ड दिया जा रहा है। उन्हें कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

सरिता जोशी 

टीवी जगत की सरिता जोशी को भी पद्मश्री से नवाजा जा रहा है। सरिता जोशी टीवी जगत की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। 

इस तरह कुछ और भी महिलाओं को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, जिन्हें उनके क्षेत्र में सर्वोच्च योगदान देने के लिए अदृश्य से सम्मानित किया जाएगा। हम उन सभी स्त्रियों को सलाम करते हैं, और नए भारत की परिकल्पना को रचने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।

मूल चित्र : Wikipedia/Facebook/YouTube  

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

41 Posts | 294,381 Views
All Categories