कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

इन 8 आइसक्रीम रेसिपी के साथ पूरी होगी बच्चों और बड़ों की हर फरमाइश

क्या आपको पता है जुलाई के महीने को बहुत से देशों में आइसक्रीम मंथ के रूप में भी सेलिब्रेट करा जाता है, तो आप भी मानिये इसे इन 8 आइसक्रीम रेसिपी के साथ!

क्या आपको पता है जुलाई के महीने को बहुत से देशों में आइसक्रीम मंथ के रूप में भी सेलिब्रेट करा जाता है, तो आप भी मानिये इसे इन 8 आइसक्रीम रेसिपी के साथ!

क्या आपको पता है दुनिया में जुलाई के महीने को बहुत से देशों में आइसक्रीम मंथ के रूप में भी सेलिब्रेट करा जाता है। और अगर डिज़र्ट की दुनिया की बात करें तो वहां हमारे पास बहुत से उम्दा विकल्प मौज़ूद हैं लेकिन आइसक्रीम हमेशा उन सब में से फेवरेट रहती है। हर इंसान के पास आइसक्रीम के लिए दिल में एक अलग ही जगह होती है ( और शायद पेट में भी। ) सॉफ्ट, फ़र्म, ठंडी और मिठास से भरी हुई आइसक्रीम एक परफेक्ट डिज़र्ट है।

इसीलिए घर पर आइसक्रीम बनाना सभी को आना चाहिए। हम हर समय तो बाहर जाकर आइसक्रीम नहीं खा सकते हैं खासकर के इस महामारी के समय में। और यकीन मानिये घर पर बनी हुई शुद्ध और पौष्टिकता से भरी हुई आइसक्रीम को खाने का मज़ा ही अलग होता है। नीचे स्क्रॉल करें और इन सुपर आसान आइसक्रीम रेसिपीज़ को देखें, जिनमें किसी भी प्रकार की आइसक्रीम मशीन या अंडे की आवश्यकता नहीं है।  

चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी 

बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को चॉकलेट से अलग ही प्यार होता है। और अगर बात हो चॉकलेट फ़्लेवर्ड आइसक्रीम की तो आप भी इसे लॉक डाउन में सबसे ज्यादा याद कर रहें होंगे। अब चाहे आइसक्रीम चॉकलेट सिरप या चोको-चिप्स में डूबी हुई हो, चॉकलेट आइसक्रीम हमेशा फेवरेट रहती हैं। इसे आप घर पर बनाये कुक विथ पारुल की बहुत ही आसान रेसिपी के साथ। इसमें आपको न गैस जलाने की ज़रूरत है न ही किसी कोको पाउडर और क्रीम की। बस इस झटपट रेसिपी के लिए आपको 10 मिनट देने होंगे। और उसी के साथ आपका फेवरेट डिज़र्ट तैयार है।  

 मैंगो आइसक्रीम रेसिपी 

मैंगो शेक और मैंगो फ़ालूदा से क्या आप भी ऊब चुके हैं ? तो क्यों न मैंगो की आइसक्रीम बनाकर ट्राय करी जाएं। यह एक हैल्थी डिज़र्ट है। जिससे आप बच्चों को आसानी से फ्रूट भी खिला सकती हैं। इस आइसक्रीम को बनाने के लिए सिर्फ आपको मैंगो और फ्रेश क्रीम की ज़रूरत है। जो की आसानी मिल जाती हैं। इसमें आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आज ही इस रेसिपी से घर पर मैंगो आइसक्रीम बनाये। और ये रेसिपी और किसी की नहीं बल्कि निशा मधुलिका की है। ( अब तो एक बार ट्राय  करना बनता है।)  

 

वनीला आइसक्रीम रेसिपी 

वनीला आइसक्रीम एवरग्रीन आइसक्रीम है। कोई भी आइसक्रीम खाने का मन हो सबसे पहला विकल्प अक्सर वनीला फ्लेवर का दिया जाता है। तो सोचिये अगर इसे मिनटों में घर पर सिर्फ चंद इंग्रिडेंट्स के साथ बनाया जाये तो खाने का मज़ा ही कुछ और होगा। इसमें किसी भी प्रकार की आइसक्रीम बनाने की मशीन का उपयोग नहीं होता है। अलीज़ा इन द किचन की इस रेसिपी को 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। तो आप भी इसे देखकर बिना केमिकल वाली वनीला आइसक्रीम घर पर ही बनाएं।

मलाई कुल्फी रेसिपी 

दूध और सूखे मेवे से बनी मलाई कुल्फी का लाज़बाव स्वाद बच्चों और बडे़ दोनों को पसंद आता है। यह पौष्टिक चीज़ों से बनी होती है। इसमें आप तरह तरह के डॉयफ्रुट्स इस्तेमाल कर सकते हैं। और अगर इलायची का फ़्लेवर देंगे, तो आपकी कुल्फी में चार चाँद लग जायेंगे। इस के लिए मैं आपसे कुकिंग विथ रेशू के वीडियो की रेसिपी का लिंक साझा कर रहीं हूँ। इसे 9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आप भी इसकी मदद से मलाई कुल्फी घर पर ज़रूर बनाकर देखें।  

कस्टर्ड आइसक्रीम रेसिपी 

फ्रूट कस्टर्ड खाने का और मन नहीं है लेकिन कस्टर्ड आपका भी फेवरेट है तो क्यूँ न घर पर ही कस्टर्ड आइसक्रीम बनाकर देखी जाये।  यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत लाभदायक भी होती है। इसमें आप काजू, बादाम, पिस्ता जैसे सूखे मेवे इस्तेमाल करें और बच्चों के साथ साथ बड़ों की भी सेहत तंदरुस्त करें। कुक विथ लुबना की यह रेसिपी बहुत ही कम खर्च में आसानी से बन जाती है। इस लिंक पर क्लिक करके पूरी रेसिपी देखें और कस्टर्ड को नए अंदाज़ में डिज़र्ट में परोसें।   

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम रेसिपी 

कुछ फ्रेश जूसी आइसक्रीम में सबसे पहला विकल्प स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम का ही आता है। स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम को बनाते समय ध्यान रखें की इसे अच्छी तरह से धोकर सुखाकर ही काम लें। इसमें पानी न रहने दे। अन्यथा आइसक्रीम में गाढ़ापन नहीं आएगा। तो आइये देखते हैं हुमा इन द किचन की रेसिपी जिसका लिंक नीचे दिया गया है। 

बोर्नविटा ओरियो आइसक्रीम 

क्या आप जानते हैं बच्चों के मिल्क चॉकलेट पाउडर से भी आइसक्रीम बन सकती है। इस यूनिक रेसिपी को मैं आपके साथ साझा कर रही हूँ यूट्यूबर कबिता सिंह के किचन से। इसे बनाने के लिए आपको ओरियो बिस्किट, क्रीम और वनीला एसेंस की ज़रूरत है। और आप बोर्नविटा की जगह कोई और चॉकलेट मिल्क  पाउडर जैसे बूस्ट, कॉम्प्लैन आदि भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो अपने बच्चों के साथ मिलकर इस रेसिपी को ज़रूर ट्राय करें। निचे दिए गए लिंक पर दबाये।  

कोकोनट आइसक्रीम 

अंशु की किचन एनीवन केन कुक विथ मी की शानदार रेसिपी से वाकई कोई भी आसानी से कोकोनट आइसक्रीम घर पर बना सकता है। इसमें कम से कम सामानों से आपको बहुत ही बढ़िया लाज़वाब आइसक्रीम घर बैठे मिनटों में मिल जाएगी। इसके लिए आपको ताजा कसा हुआ नारियल और नारियल पानी की ज़रूरत है। इसके अलावा अगर आप कोई एसेंस डालना चाहें तो वो भी डाल सकती हैं। इसका लिंक आपके साथ शेयर कर रहें हैं। इसे ज़रूर बनाकर देखें क्योंकि ये वाकई बहुत शानदार है। 

तो ये हैं बच्चों से लेकर बड़ों तक की फ़ेवरेट आइसक्रीम को घर पर बनाने की कुछ आसान सी रेसिपीज़। इन्हें आप ज़रूर ट्राय करें। क्योंकि इस महामारी ने हमें बाहर का खाने से रोका है लेकिन खाने से नहीं।  और हाँ कुछ ऐसी ही मजेदार रेसिपीज़ के लिए हमारे खान पान सेक्शन को ज़रुर देखें। 

 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Shagun Mangal

A strong feminist who believes in the art of weaving words. When she finds the time, she argues with patriarchal people. Her day completes with her me-time journaling and is incomplete without writing 1000 read more...

136 Posts | 557,944 Views
All Categories