कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

पाक कला क्षेत्र की ये 5 महिला यूट्यूब से हमारी किचन तक छायी हुयी हैं

विश्व में प्रख्यात पाक कला के क्षेत्र की ये 5 भारतीय महिला यूट्यूब और रेस्टोरेंट की दुनिया में छाई हुई हैं, आइये जानते हैं आज कुछ इनके बारे में भी। 

विश्व में प्रख्यात पाक कला के क्षेत्र की ये 5 भारतीय महिला यूट्यूब और रेस्टोरेंट की दुनिया में छाई हुई हैं, आइये जानते हैं आज कुछ इनके बारे में भी। 

पाक कला मतलब खाना पकाने की कला। वैसे तो भारतीय समाज महिलाओं को किचन का राजा माना जाता है। पुरूष लोग राजा तो नहीं बल्कि काम वाली आया समझ कर महिलाओं को किचन थोप देते हैं। महिलाओं को हर स्तिथि में किचन सम्भालना ही पड़ता है, चाहे वह किसी भी हालत में क्यों न हों। कभी कभी ऐसा भी होता है कि महिलाओं का मन बिल्कुल नहीं होता के किचन में खाना बनाने जाएं, मगर वह क़ैदी बनकर रह जाती हैं और टार्चर होती रहती हैं।

बहरहाल! फ्रीडम सबको पसंद आती है और ज़बरदस्ती किसी को भी नहीं। यह फ्रीडम ही है जो महिलाओं को किचन की बंदिश से निकाल कर आज़ाद कर देती है। और नए तरीके से किचन में बहाल करती है। मेरा आज का लेख विश्व में प्रख्यात भारतीय महिलाओं के उन चेहरों से होगा जो यूट्यूब या रेस्टोरेंट की दुनिया में छाई हुई हैं उनकी कुकिंग से सम्बंधित होगा और थोड़ा उनके बारे में जानेंगे।

निशा मधुलिका – पाक कला की दुनिया में मशहूर चेहरा

यह पाक कला की दुनिया में मशहूर चेहरा रहीं हैं,और इनकी रेसिपी देख कर सीख लेना इतना आसानी भरा सफर नहीं था निशा जी के लिए। निशा जी ने अपना ब्लॉग लिखना 2007 में शुरू किया था उस समय वो empty nest syndrome नाम की बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी ज़िंदगी इतनी आसान नहीं थी। बहुत कठनाई से उन्होंने अपने जीवन को व्यतीत किया। ब्लॉग लिखने के बाद वह धीरे धीरे यूट्यूब पर अपनी वीडियो अपलोड करने लगीं। आज वह 8 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर की मालिक हैं और लाखों कमाती हैं।

उनकी वीडियो शेयर कर रहा हूँ, जो सबसे अधिक बार देखी गई और रेसिपी भी मज़ेदार है।

शिप्रा खन्ना – एक सेलेब्रेटी शेफ़

शेफ़ को दुनिया में शिप्रा बहुत मशहूर हैं। सेलेब्रेटी शेफ़ में महवपूर्ण चेहरा हैं। शिमला में जन्मी शिप्रा 2012 में मास्टर शेफ-2 में12 कंटेस्टंटस में से प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिप्रा भी महिलाओं के लिए एक जीती जागती इंस्पिरेशन हैं। इनका जीवन भी अत्यंय तकलीफों में गुजरा, इनकी शादी भी कम उम्र में ही हो गई थी, और पति की मानसिकता भी अत्यंत गिरी हुई थी। शिप्रा भी अन्य भारतीय महिलाओं की तरह मानसिक और शारिरिक प्रताड़ना झेलने के बाद अपनी ज़िंदगी को सफल बनाया। शिप्रा ने अपनी लाइफ में कभी कोम्प्रोमाईज़ करने की नही सोची और कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

उनका यूट्यूब चैनल है जिस से हम उनके द्वारा बनाई गई कई रेसिपी सीख सकते हैं। उसका लिंक शेयर किया जा रहा है 

और उनका एक दाल मखनी का वीडियो यहां देखिये –

नीता मेहता – अपना खुद का रेस्टोरेंट चलाती हैं

एक लेखिका, एक शेफ़ और अपना खुद का रेस्टोरेंट चलाने वाली महिला। जिन्होंने 400 से अधिक कुकिंग के लिए किताबें लिखीं और इनकी तकरीबन 6 मिलियन कॉपी पूरे विश्व भर में बेची गईं।आज कल नीता मेहता अपने द्वारा बनाए गए मसाले भी बेचने लगीं हैं जो विश्व प्रसिद्ध हो रहे हैं।

इनको वर्ष 1999 में बेस्ट एशिया कुकबुक का अवार्ड भी मिल चुका है। वर्ष 1982 में नीता अपने घर पर लड़कियों को क्लास दिया करती थी और उस समय वह प्रति बच्चे से 100/- माह लेती थी। अपने पति के मेडिकल कारोबार में घाटा होने पर नीता ने अपना सयंम नहीं खोया और अपनी मेहनत और लगन से कार्य किया।

इतनी विख्यात प्रतिभा की धनी नीता का अपना यूट्यूब चैनल है जिसे इस लिंक को दबा कर देखें 

आपके लिए भटूरे का ये एक वीडियो आपके लिए यहां साझा किया जा रहा है –

कबिता सिंह – पाक कला वीडियो देख कर सीखी

बंगाल में जन्मी कबिता, दिल्ली में रहती हैं मगर अपनी बेसिक शिक्षा कोलकाता से की है। कबिता ने BA honours किया है। कबिता बताती हैं उनका जीवन भी कई प्रकार की चुनौती से होकर गुज़रा उन्होंने शेयर बाजार में काम किया, फिर HSBC बैंक में भी कई वर्षों तक संघर्ष किया।

वर्ष 2009 में शादी के बाद कबिता अपने पति के साथ लंदन चली गईं और 2 से 4 साल वहीं रहीं, उस समय उनको वहाँ का खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता था और वह कई सारी वीडियो देखी और उनसे ही प्रेरित होकर वह कई प्रकार के खाना बनाना सीख गईं और वापस भारत आकर उन्होंने यूट्यूब चैनल बनाया और लोगो ने इनकी रेसिपी को खासा पसंद किया और यह लोकप्रिय हो गईं लेकिन अब भी इनको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

बहरहाल! इनके पति बहुत सपोर्टिव हैं। मगर 2 बच्चों के साथ वीडियो का बनाना और उनकी एडिटिंग करना आसान काम नहीं है। वह रात को बच्चों को सुलाने के बाद सुबह 2-3 बजे तक अपना काम निबटा लेती हैं।

आइए देखते हैं उनसे जुड़े चैनल की झलक यहाँ  इनके सब्स्क्रिबेर 6 मिलियन से भी अधिक हैं।

आपके लिए शेयर कर रहे हैं हम उनकी समोसा रेसिपी की ये वीडियो –

भावना – कुक और योगा मास्टर भी

भावना, एक मज़बूत महिला, कुक, और योगा मास्टर भी हैं। इनको बागबानी का और वीडियोग्राफी का भी शौक है। भावना को जब भी कभी कठिन समय में मज़बूत और सकरात्मक वातावरण चाहिए होता है तो वह कुकिंग करती हैं, कुकिंग करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण भाग है उनकी अपनी लाइफ के लिए।

उनका मानना है खाना बनाने की कला से हम आपस में सामाजिक वातावरण को मजबूत बना सकते हैं, और भाईचारे की भावना को भी अच्छी दिशा प्रदान कर सकते हैं।अच्छा खाना आपको पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है और इसके साथ साथ अगर योगा हो तो मन मष्तिष्क भी आपके कंट्रोल में रहेगा।

वैसे तो भावना वर्ष 2002 से ही कुकिंग करती आ रही हैं और तरह तरह के व्यंजन बनाती आ रही हैं, मगर उन्होंने 2009 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया। भावना बताती हैं, “मुझे बहुत खुशी मिलती है कि जब घर में बैठे बैठे ही लोग कई प्रकार की डिशेज़ बनाना सीख सकते हैं।”

भावना के यूट्यूब चैनेल का लिंक और भावना किचन के नाम से मशहूर रेसिपी वास्तव में हेल्थी भी हैं और स्वादिष्ट भी।

देखिये उनके घी बनाने का वीडियो यहां –

तो देखा आपने ये हैं कुछ अलग कई चेहरे महिलाओं के जो अपना रेस्टोरेंट चलाती हैं, यूट्यूब चैनल पर फेमस हैं, और भी कई भारतीय महिलाएं है यहां जो अपने चैनल और भारत से बाहर अपना रेस्टोरेंट चलाती हैं। इन सब के कॉन्फिडेंस की वजह सिर्फ एक ही है वह है ‘आज़ादी’ अपने सपने को साकार करने की।

मूल चित्र : YouTube 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

96 Posts | 1,398,347 Views
All Categories