कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

ज़माना बीत गया सुने हुए दादी नानी की कहानियां

वो कहानी जो सिखाती थी, सदाचार की बातें, परोपकार के गुण, नैतिक मूल्यों को अपनाती थी, कहानियाँ दादी नानी की बच्चों की मनभावन थी। 

वो कहानी जो सिखाती थी, सदाचार की बातें, परोपकार के गुण, नैतिक मूल्यों को अपनाती थी, कहानियाँ दादी नानी की बच्चों की मनभावन थी। 

ज़माना बीत गया कहानी सुने हुए
परियों की, राजा रानी की
जब तारो की छांव में
दादी-नानी की गोद में
सर रखकर सुनते थे
अलबेली कहानियां थी।

एक राजा था एक रानी थी
एक बुढ़िया कानी थी
चोरों की महारानी थी
मैना तोते की दीवानी थी
सात तालों में बंद
जिसकी ज़िंदगानी थी।

वो कहानी जो सिखाती थी
सदाचार की बातें
परोपकार के गुण
नैतिक मूल्यों को
अपनाती थी
कहानियाँ दादी नानी की
बच्चों की मनभावन थी
बिना मोल के चलती फिरती
वो चित्रकथा सुहानी थी।

मूल चित्र : Canva

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

90 Posts | 608,400 Views
All Categories