कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

कहानी नारी की – इस कहानी को भी अब बदलना होगा

हर कहानी समय अनुसार बदलती है और यही होना है अब नारी की कहानी के साथ, सदियों से चली आ रही इस कहानी को अब अपना रूप बदलना ही होगा!

हर कहानी समय अनुसार बदलती है और यही होना है अब नारी की कहानी के साथ, सदियों से चली आ रही इस कहानी को अब अपना रूप बदलना ही होगा!

कहानी नारी की,
नारी के जीवन में रंग अनेक हैं,
हर रंग से बनती एक खूबसूरत तस्वीर है
मगर हर तस्वीर की एक अलग ही कहानी है।

कहानी उसकी नादानी की,
रोष, आक्रोश, या कभी उदासी में डूबी
जवानी की,
कहानी अम्बर को छूने की,
ललक आकाश मैं उड़ने की।

तृष्णा अपने अस्तित्व को पाने की,
जीवन में अपनी एक अलग
पहचान बनाने की,
कहानी अपने लिए लड़ने की,
कहानी दूसरों के लिए
अपने जीवन को न्यौछावर कर देने की।

कहानी सबको अमृत देने की
और खुद घूँट-घूँट विष के
प्याले पीने की,
कहानी पुरुषों के पैरों रौंदे जाने की
या अत्याचार के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठाने की,

कहानी नारी के अस्तित्व को मिटाने की,
या देवी रूप में पूजे जाने की,
सतयुग, त्रेत, द्वापर, कलयुग
युगों-युगों से चली आ रही,
कहानी नारी की।
अपना आत्मसम्मान खोकर,
हर बार परीक्षा देती आई है,
सीता हो या पांचाली।

कहानी नारी की मगर
अब इतिहास बदलेगी
और बदलेगी हर कहानी,
अब और भी खूबसूरत होगी,
उसकी तस्वीर, निखरेगा हर रंग।
सम्मान और स्वतंत्रता से,
परिपूर्ण होगी अब,
कहानी नारी की!

मूल चित्र : Canva 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Vibhooti Rajak

Blogger [simlicity innocence in a blog ], M.Sc. [zoology ] B.Ed. [Bangalore Karnataka ] read more...

20 Posts | 37,096 Views
All Categories