कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

पीरियड पैंटी क्या है और क्या ये मेरे लिए ‘सेफ’ है?

पीरियड पैंटी क्या है? मैं इसका इस्तेमाल क्यों करूँ? क्या ये सेफ है? इसे कब इस्तेमाल किया जा सकता है? इसकी कीमत क्या है? ये कहाँ मिलती है?

Tags:

पीरियड पैंटी क्या है? मैं इसका इस्तेमाल क्यों करूँ? क्या ये सेफ है? इसे कब इस्तेमाल किया जा सकता है? इसकी कीमत क्या है? ये कहाँ मिलती है?

पहले की अपेक्षा पीरिड्यस पर अब खुलकर बात होने लगी है और महिला स्वास्थ्य के इस सबसे अहम विषय को लेकर धीरे-धीरे औऱतें सजग भी हो रही हैं। क्योंकि जागरूकता बढ़ रही है इसलिए मार्केट में भी टेम्पौन, मेन्ट्रुअल कप, रियूज़ेबल पैड जैसी कई नई चीज़ें मार्केट में आ रही हैं।

इसी कड़ी में एक और नया प्रॉडक्ट है पीरियड पैंटी जो आपके उन दिनों की मुश्किल को थोड़ा आसान बना सकता है। पीरियड्स के दिनों में अचानक दाग-धब्बे का डर सभी औरतों को बना रहता है जिससे बचने में पीरियड पैंटी आपकी काफ़ी मदद कर सकती है।

फिलहाल सभी महिलाएं इसके बारे में नहीं जानती हैं क्योंकि ये उतना पॉपुलर नहीं हुआ है। इसलिए हम आपके लिए ‘पीरियड पैंटी’ से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां और आप कहां से ख़रीद सकती हैं, बताने आए हैं।

पीरियड पैंटी या पीरियड अंडरवियर क्या है?(What Is Period Underwear? Period Panty Kya Hai in Hindi)

पीरियड पैंटी एक ऐसी अंडरवियर है जिसे महिलाओं के पीरियड्स के दिनों लिए बनाया गया है। ये पैंटी, पैड, टेम्पौन और मेंस्ट्रुअल कप की तरह काम करती है जिसे पहनकर आप काफ़ी सहज महसूस करेंगी।

इस पैंटी में लगे क्लोदिंग मटीरियल में सामान्य पैंटी की अपेक्षा लिक्विड एब्सॉर्ब करने की अधिक क्षमता होती है।

पीरियड पैंटी दो तरह की होती है(Period Panty Types in Hindi)

एक पैंटी वो जिसमें आपका ब्लड अगर पैड या टैम्पोन से बाहर निकलेगा तो ये पैंटी उस ब्लड को सोख लेगी। यानि ये पैंडी आपके लिए डबल प्रोटेक्टशन वॉल का काम करेगी।

दूसरी पीरियड पैंटी वो होती है जिसमें आपको पैड या टेम्पोन रखने की ज़रूरत नहीं होती है और उसका कपड़ा ही पैड की तरह काम करता है जो सारा ब्लड सोख लेता है। ये पैंटी सिर्फ़ महावारी के समय ही नहीं बल्कि उन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है जो व्हाइट डिस्चार्ज या यूरिन लीक की समस्या से परेशान रहती हैं।

आपके मन में ज़रूर ये सवाल आ रहा होगा कि इस तरह तो पैंटी में गीलेपन का एहसास होगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। ये गीलेपन को सोख लेगी और आप बेफिक्र होकर अपना काम कर सकती हैं।

पीरियड पैंटी के फायदे(Period Panty ke Benefits in Hindi)

  • सबसे पहला फायदा तो ये है कि पीरियड पैंटी आपके बार-बार पलट-पलट के ये देखने की टेंशन को कम कर देगी कि कहीं दाग तो नहीं लग गया।
  • पीरियड पैंटी हमारे पर्यावरण के लिए भी अच्छी है क्योंकि हम दिन में कम से कम 2 पैड या टैम्पोन यूज़ करते है और फिर उन्हें डिस्पोज़ करते हैं। सोचिए हर औरत अगर दिन में 2 पैड कचरे में गिरा देगी तो इनमें लगे प्लास्टिक, कागज और कॉटन का कितना वेस्ट इकट्ठा हो जाएगा। आपका एक बार यूज़ किया हुआ पैड डिकम्पोज़ होने में 500-800 साल लगा सकता है। उसके बदले यदि आप पीरियड पैंटी यूज़ करतीं हैं तो उसे बार-बार धो कर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इन्हें इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आपको बस नॉर्मल पैंटी की तरह इन्हें पहनना है और टेंशन फ्री हो जाना है। हां, यदि आप वो पीरियड पैंटी पहनती है जिसमें पैड लगाना पड़ता है तो ये फायदा थोड़ा कम हो जाता है।
  • आप किसी चीज़ को बार-बार साफ करके इस्तेमाल कर सकेंगे तो उनमें लगने वाला ख़र्चा भी कम हो जाएगा। महीने के 200-300 के पैड्स की जगह आपकी पीरियड पैंटी इस खर्च को कम कर सकती है। एक बात ध्यान रखें कि इसे धोने के लिए पहले ठंडे पानी के नीचे रख दें और इससे स्टेन निकलने दें। जब दाग निकल जाएं तो इसे अपने बाकी कपड़ों के साथ कोल्ड वॉश करें। इसे धूप में सुखाकर वापस इस्तेमाल किया जा सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि इसे गर्म पानी में न धोएं। इससे स्टेन फैब्रिक में ही जम सकता है।
  • पीरियड पैंटी पहनना नॉर्मल पैंटी पहनने जैसा है। ये आपको थॉन्ग, लेस, बिकनी स्टाइल और छोटी निकर की तरह अलग-अलग डिज़ाइन में मिल जाएगी।
  • ये फायदा तो बहुत अच्छा है। अधिकतर महिलाएं पीरियड्स के टाइम में पानी में जाने से और स्विमिंग से कतराती हैं क्योंकि इससे पैड गीला होने का डर बना रहता है। लेकिन पीरियड पैंटी पहनकर आप स्विम भी कर सकती हैं। इसलिए पीरियड पैंटी खरीदते वक्त ध्यान रखें कि वो स्विम-फ्रूफ हों।
  • अक्सर पैड लगाने से महिलाओं को जांघों के बीच जो जलन, रैशेज आदि की शिकायत हो जाती है जिससे पीरियड्स के कुछ दिन बाद भी असहजता महसूस होती है। पीरियड पैंटी से आपको किसी तरह के रैशेज नहीं होंगे।

पीरियड पैंटी के नुकसान( Period Panty ke Nukasaan)

पीरियड पैंटी में आपको सबसे बड़ी ये परेशानी आ सकती है कि आप अगर घर पर नहीं हैं या आपका फ्लो बहुत ज़्यादा है तो इसे बदलना और धोना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इससे बचने के लिए आप एक्स्ट्रा पैड की तरह अपने बैग में एक्स्ट्रा पैंटी ज़रूर रखें। कोशिश यही करें कि जब भी घर से बाहर निकलें तो पैंटी ज़रूर बदल लें क्योंकि इसे आप पैड की तरह कहीं भी डिस्पोज़ नहीं कर पाएंगी।

पीरियड पैंटी कहाँ से खरीदें (Period Panty Brands & Price)

अब बात आती है कि बाज़ार में कौन-कौन से ब्रांड है जहां से आप पीरियड्स पैंटी ख़रीद सकती हैं। तो हम आपको कुछ लिंक्स और उनके रेट्स बता देते हैं। इन लिंक्स पर जाकर आप अपने लिए खुद एक्सप्लोर कर सकती हैं।

  • हेल्थफेब वेबसाइट पर आपको लीक प्रूफ और रियूज़ेबल कॉटन पीरियड पैंटी मिल जाएगी। 19 इंच से लेकर 51 इंच तक की वेस्ट साइज़ में आपको 4XL तक की पैंटी मिल जाएगी जिसकी क़ीमत वैसे तो 2000 है लेकिन फिलहाल ये 1150 रुपये में मिल सकती है।
  • सेफकप वेबसाइट पर आप 800 रुपए में पीरियड पैंटी खरीद सकते हैं। इनका कहना है कि अगर आपको उनकी पैंटी इस्तेमाल करने के बाद अच्छी नहीं लगती हैं तो आपका 100% पैसा वापस कर दिया जाएगा। लेकिन ये बेहतरीन हैं तो शायद आपको वापस करना ही ना पड़े। इनका दावा है कि ये पैंटी सेनेटरी नैपकिन की तुलना में 1.5 गुणा ज़्यादा सोखता है।
  • शॉपिंग वेबसाइट Nykaa पर आपको कई ब्रांड्स की पीरियड पैंटीज़ मिल जाएंगी। इनकी कीमत 800 से 1600 तक है। लेकिन रिव्यू पढ़कर ही प्रोडक्ट लें।
  • सोच ग्रीन यहां आपको हाफ पैड हिपस्टर और फुल पैड हिपर वाली दोनों तरह की पीरियड पैंटी मिल जाएंगी। इसमें 95% कॉटन और 5% स्पैनडेक्स लगा है जिनका अंदरूनी पैड फैब्रिक माइक्रोफ्लीज़ है। आपको 375 रुपए से लेकर 1500 तक की रेंज में आसानी से पेंटी मिल जाएगी।
  • माय अदीरा इस ब्रांड पर पीरियड बॉक्सर और पीरियड हिपस्टर 350 रुपये से लेकर 2 का सेट 800 रुपए तक मिल जाएगा। अपने हाई-एक्टिविटी वाले दिनों के लिए आप पीरियड बॉक्सर ले सकती हैं और सामान्य वर्किंग डेज़ के लिए पीरियड हिपस्टर।

पीरियड पैंटी पहनना ना पहनना आपका फ़ैसला है। हर नई चीज़ अपनाने में शुरुआत में ज़रूर हिचकिचाहट होती है लेकिन धीरे-धीरे इस्तेमाल करने के साथ उसकी आदत हो जाती है। एक बार पीरियड पैंटी भी इस्तेमाल करके देखें। क्या पता आपके पीरियड्स में दाग लगने का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाए और फ्री ब्लिडिंग के इस नए एहसास से आपको नई आज़ादी मिल जाए।

मूल चित्र : Pixelshot via CanvaPro 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

133 Posts | 486,114 Views
All Categories