कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

बहुत हुआ! अब तू ही अपना संबल बनना…

उठो सखी बहुत हुआ। लोगों की ऐसी बातों से, ख़ुद को कभी न बोझिल करना।राह सही है डगर सही है,खुद ही अपना संबल बनाना।

उठो सखी बहुत हुआ, लोगों की ऐसी बातों से, ख़ुद को कभी न बोझिल करना, राह सही है डगर सही है, खुद ही अपना संबल बनाना।

उठो सखी बहुत हुआ अब बस, कितना सहना,
क्या इसी दिन को सजाये थे,
अनगिनत सपने?

कहाँ खो दिये, वो थे अपने
पथराई सी आँखों को जो,
चमक दिया करते थे!
अनगिनत परेशानियों में भी।
जो सबब बना करते थे,
कहाँ छिप गए, वो थे अपने।

उठो सखी अब हार न मानो,
अपनी हिम्मत को पहचानो।
गिरकर उठकर थमकर चलकर,
राह नयी अब हासिल कर लो।

माना मुश्किल राह बहुत है,
माना आगे कठिन डगर है।
बढ़ने की जो चाह अगर हो,
जीवन में नामुमकिन ना कुछ।

उठो सखी ये नया सवेरा,
राह तक रहा कबसे तेरा।
पिछला सारा स्याह अँधेरा,
जीवन का वो धुँधला पन्ना।
छोड़ चलो, सब पीछे अपने,
नए सफ़र को, नए डगर पर।

साथ किसी का अब ना तकना,
दृढ़ निश्चय कर आगे बढ़ना।
उठो सखी ये मौका सुनहरा।
मुमकिन है कुछ लोग मिलेंगे,
कड़वी तीखी बात कहेंगे।
लोगों की ऐसी बातों से,
ख़ुद को कभी न बोझिल करना।

राह सही है डगर सही है,
खुद ही अपना संबल बनाना।
उठो सखी अब नया सवेरा
नयी उम्मीदें नया बसेरा।

मूल चित्र: Fat Camera from Getty Images Signature via Canva Pro

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Shivangi Srivastava

I am a person who believes that happiness lies in enjoying little things in life. Love to read. At times prefer to write to pour my heart out on paper. read more...

11 Posts | 19,496 Views
All Categories