कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए : अपनी डाइट लिस्ट में शामिल करें ये चीज़ें

लोग कहते हैं कि गर्भवती महिला को दो लोगों के लिए खाना चाहिए, लेकिन ये बात सही नहीं है, तो जानते हैं प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए। 

लोग कहते हैं कि गर्भवती महिला को दो लोगों के लिए खाना चाहिए, लेकिन ये बात सही नहीं है, तो जानते हैं प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए। 

एक महिला के जीवन मे गर्भावस्था का सफर सबसे खूबसूरत एवं यादगार होने के साथ साथ नाजुक समय भी होता है। इस दौरान महिला को अपना पूरा ख्याल रखना चाहिये।

गर्भावस्था के दौरान महिला के लिए  संतुलित एवं पौष्टिक आहार अतिआवश्यक होता है। इस समय महिला को सामान्य से अधिक पोषक तत्वों, विटामिन्स एवं मिनरल की जरूरत होती है। स्वस्थ और पौष्टिक भोजन गर्भवती महिला एवं गर्भस्थ शिशु के विकास  लिए अतिआवश्यक होता है।

अधिकांशतः लोगों को कहते सुना जाता है कि गर्भवती महिला को दो लोगों के लिए खाना चाहिए। लेकिन ये बात सही नहीं है।

तो आइए जानते है कि गर्भवती महिला को क्या क्या खाना चाहिए।

प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए

दूध एवं दूध से बने उत्पाद(डेयरी प्रोडक्ट)

दूध से बने उत्पाद दही,पनीर, छाछ, चीज़ इत्यादि महिला एवं बच्चें के लिए लाभदायक होते हैं। दूध कैल्शियम का बहुत अच्छा स्त्रोत है, इसमें विटामिन बी, मैग्नीशियम एवं जिंक उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। दही महिला के पांचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ अपच से दूर रखता है।

साबुत अनाज

साबुत अनाज जैसे ओट्स, चोकर, दलिया, किनोवा इत्यादि का सेवन गर्भावस्था में जरूर करना चाहिए। साबुत अनाज गर्भवती महिला के शरीर मे आवश्यक कैलोरी की मात्रा को पूरा करने में सहायक होते है। साबुत अनाज में फाइबर, आयरन और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो गर्भावस्था के दौरान बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

सूखे मेवे एवं ताजे फल

गर्भावस्था में सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, किशमिश और ताज़े फल जैसे केले, अनार, सेब इत्यादि बहुत ही फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में कैलोरी और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन, मैग्नीशियम फैटी एसिड से भरपूर होते है किशमिश खाने से आयरन की मात्रा बढ़ती है। इनमें उचित मात्रा में प्राकृतिक शुगर पाया जाता है।

दाल एवं हरी फलियां

गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में विभिन्न तरह की दाल एवं फलियों का इस्तेमाल करना चाहिए। दालों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम बहुत अधिक पाए जाते है। बींस एवं फलियां जैसे राजमा, लोबिया, सोयाबीन में प्रोटीन के साथ आयरन और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। इसके सेवन करने से महिला के शरीर मे खून के मात्रा की कमी दूर होती है एवं गर्भस्थ शिशु का वजन सही तरीके से बढ़ता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

गर्भवती महिलाएँ अपने भोजन में पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों का इस्तेमाल जरुर करें, क्योंकि इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, विटामिन सी, के, ए, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसको खाने से गर्भस्थ बच्चे का वजन सही तरह से बढ़ता है साथ ही महिला में भी खून की कमी दूर होती है। ये कब्ज रोकने में भी सहायक होती हैं।

अंडों का सेवन

अंडे में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते है जो एक गर्भवती महिला के लिये आवश्यक होते है एक गर्भवती महिला का भोजन हमेशा प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए। उबले अंडे  प्रोटीन से भरपुर होते है इसमे कॉलिन नामक एक प्रोटीन पाया जाता है जो बच्चे के दिमागी विकास मे सहायता करते है।

मछली का सेवन

यदि आप मांसाहारी है तो मछली का सेवन भी गर्भस्थ शिशु के लिए लाभदायक होता है। मछली में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड एवं प्रोटीन पाया जाता है। बच्चे के दिमाग के विकास के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत लाभदायक होता है।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

एक सामान्य व्यक्ति को  प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन  गर्भवती महिलाओं को कड़ाई से इस नियम का पालन करना चाहिए। क्योंकि पानी की कमी होने से सिरदर्द, कब्ज, डिहाइड्रेशन इत्यादि की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पानी पीने पर भी आवश्य ध्यान देना चाहिए

पुरानी कहावत है, जैसा खाएं अन्न वैसा होए मन। एक गर्भवती महिला के लिए ये बात एकदम सही है एक स्वस्थ गर्भवती महिला से ही स्वस्थ शिशु का जन्म होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है इसे चिकित्सकीय राय ना समझें। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करे।

मूल चित्र : Vaishuran from Getty Images via Canva Pro

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

79 Posts | 1,618,471 Views
All Categories