कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

सेक्स करने के 7 फायदे जो शायद आपको न पता हों

सेक्स करने के कई फायदे हैं, विशेष रूप से महिलाओं के लिए शारिरिक और भावनात्मक जुड़ाव को मज़बूत करने में सेक्स का प्रभाव अत्यंत सकरात्मक है। 

सेक्स करने के कई फायदे हैं, विशेष रूप से महिलाओं के लिए शारिरिक और भावनात्मक जुड़ाव को मज़बूत करने में सेक्स का प्रभाव अत्यंत सकरात्मक है। 

जीवन में रिश्तों का एक अलग ही महत्व है। रिश्तों के सहारे समाज में लोग अपने जीवन के कई आयामों का निर्माण करते हैं। रिश्तों के ताने बाने में बुने रहने के लिए लोग कई प्रकार समझौते को अंजाम देते हैं तथा इसको प्यार और एहसास से सींचने का काम करते हैं। बात जब प्यार की हो तो इसमें फीलिंग्स, छूना, भरोसा, सब कुछ शामिल होता है।

इन्हीं में सबसे महत्वपूर्ण है ‘सेक्स’। कई बार लोग इसको नकरात्मक तौर पर ले लेते हैं, मगर रिश्तों में इसका एक महत्वपूर्ण स्थान है। एक ऐसा प्रोसेस है जो रिश्तों को मज़बूती प्रदान करता है, अपनेपन का एहसास कराता है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए शारिरिक और भावनात्मक जुड़ाव को मज़बूत करने में सेक्स का प्रभाव अत्यंत सकरात्मक होता है।

सभी रिश्ते महत्वपूर्ण होते हैं। आज हम कुछ खास रिश्तों का ख्याल करेंगे। रिश्तों में जान डालने के लिए सेक्स का तड़का लगा होना ज़रूरी है। आज जानते हैं सेक्स से हमारी ज़िंदगी और रिश्ते में क्या बदलाव आते हैं।

अक्सर हमारा समाज महिलाओं के लिए यही सोचने पर मजबूर हो जाता है कि महिलाओं को मेकअप और शॉपिंग के अलावा शायद कुछ नहीं भाता। मगर ऐसा नहीं है। भाव सभी में होते हैं। शारीरिक इच्छाओं को पूर्ण रूप से दबाना या उसमें बदलाव करना महिला और पुरूष दोनों में गम्भीर समस्याओं को उत्पन्न करता है।

तो आइये बात करते हैं सेक्स (सम्भोग) करने के फायदे की (sex karne ke fayde)

सेक्स करने के फायदे में सबसे पहले- त्वचा में निखार

सेक्स के दौरान महिलाओं के शरीर से एक कंपाउंड निकलता है जिसे DHEA (Dehydroepiandrosterone-sulfate) कहते हैं जो एक प्रकार का हॉर्मोन होता है। इससे शरीर की त्वचा में बदलाव आता है और त्वचा निखर जाती है। इस प्रक्रिया से त्वचा की गंदगी साफ हो जाती है। यदि आपको भी अपने कॉस्मेटिक्स के पैसे बचाने हैं तो सेक्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

रिश्तों को मजबूत करने का एक उपाय

आपके दृष्टिकोण को बदलने में सेक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप सेक्स के बाद खुद को एक सकरात्मक दृष्टिकोण में पा सकते हैं। साथ ही साथ यह आपके मूड को बदलने का भी दम रखता है। आप जिसको अपने दिल और शरीर के करीब मानते हैं उसके साथ सेक्स करना आपके लिए मूड बूस्टिंग का काम करता है। जिससे रिश्तों में मधुरता आती है।

मूड को ठीक रखने असरदार तरीका

सेक्स के दौरान हमारा शरीर कई प्रकार के हॉर्मोन्स को रिलीज़ करता है। जिसमें शामिल हैं:

डोपामाइन – यह आपकी खुशियों को दोगुना करने में मदद करता है और आपकी प्रेरणा को बढ़ाता है। डिप्रेशन को कम करने में यह एक खास भूमिका निभाता है।

एंडोर्फिन – शरीर में होने वाले दर्द और तकलीफ को प्राकृतिक तौर पर दूर करने वाला यह हार्मोन सेक्स के दौरान हमारे शरीर से रिलीज़ होता है। जिससे हम सुख का अनुभव कर सकते हैं।

ऑक्सीटोसिन – इसे “कडल हार्मोन” या फिर लव हॉर्मोन के रूप में जाना जाता है। सेक्स के दौरान होने वाले दर्द और उससे मिलने वाला आनंद इसी हॉर्मोन की वजह से होता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना

2016 के एक अमेरिकन अध्ययन के मुताबिक यह तथ्य सामने आया कि जिन महिलाओं ने सेक्स के दौरान पूरी तरह से संतुष्टि प्राप्त की उनमें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बहुत कम था। सेक्स के दौरान रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है और खून की नलियां सुचारू रूप से खून के प्रवाह को पंप करना शुरू कर देती हैं।

सम्भोग/सेक्स करने के फायदे- भावनात्मक अंतरंगता का निर्माण करता है (Benefits of sex in hindi)

सेक्स केवल शारीरिक अंतरंगता के लिए ही नहीं है। बल्कि यह दो भागीदारों के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करने में मदद करता है। किसी भी रिश्ते को सफल होने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि इसमें शामिल लोग भावनात्मक रूप से एक ही सतह पर साथ हों और यौन संबंध बनाना उस भावनात्मक अंतरंगता का निर्माण करने का एक शानदार तरीका है।

सम्भोग हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है

हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि जो महिला/ पुरुष सप्ताह में दो बार से ज्यादा सेक्स करते हैं, उनमें दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है। उनका दिल सही तरीके से काम करता है साथ ही खून के थक्के बनने से रोकता है।

सेक्स करने के फायदे- ये इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

नियमित रूप से सेक्स करने से इम्यून-बूस्टिंग एंटीबॉडी इम्युनोग्लोबुलिन ए (IgA) का स्तर बढ़ जाता है, जो बदले में आपके शरीर को आम सर्दी और बुखार जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है।

तो सेक्स करने के ये 7 फायदे (sex karne ke fayde) शायद बना दें आपकी सेक्स लाइफ को और भी बेहतर!

मूल चित्र : Canva Pro

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

96 Posts | 1,398,098 Views
All Categories