कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

भारत का गणतंत्र दिवस याद दिला रहा है

गणतन्त्र भारत का तिरंगा कुछ पूछ रहा तुझ से ओ बन्दे उन वीरों को भी याद करो जो झूल गए फाँसी के फन्दे। भारत को सम्मान दिलाया खुद अत्याचारों को झेलकर।

गणतन्त्र भारत का तिरंगा कुछ पूछ रहा तुझ से ओ बन्दे उन वीरों को भी याद करो जो झूल गए फाँसी के फन्दे। भारत को सम्मान दिलाया खुद अत्याचारों को झेलकर।

छब्बीस जनवरी उन्नीस सौ पचास को
मेरा भारत घोषित हुआ गणतन्त्र।
संविधान लागू हो गया और
भारत बन गया पूर्ण गणतन्त्र।

पर यह मुकाम हासिल करने में,
कितनों ने जान गँवाई थी।
खुद कितनी रातें जेल में रहकर ,
हमको आज़ादी दिलवाई थी।

गणतन्त्र भारत का तिरंगा
कुछ पूछ रहा तुझ से ओ बन्दे।
उन वीरों को भी याद करो
जो झूल गए फाँसी के फन्दे।

गाँधी, सुभाष, तिलक, और नेहरू
चन्द्रशेखर, पटेल, अम्बेडकर।
भारत को सम्मान दिलाया
खुद अत्याचारों को झेलकर।

स्वतन्त्र हो गया, गणतन्त्र हो गया
भारत हो गया विश्व में सम्मानित।
पर भारत के सम्मान के ख़ातिर
हमें त्यागने होंगे अपने निजी हित।

देशहित हो सबसे ऊपर,
आओ शपथ लें मिल कर आज।
फिर से बन जाए सोने की चिड़िया
विश्व करेगा भारत पर नाज।

मूल चित्र: Bhupi from Getty Images Signature via Canva Pro

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Samidha Naveen Varma

Samidha Naveen Varma Blogger | Writer | Translator | YouTuber • Postgraduate in English Literature. • Blogger at Women's Web- Hindi and MomPresso. • Professional Translator at Women's Web- Hindi. • I like to express my views on various topics read more...

70 Posts | 145,741 Views
All Categories