कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

लड़कियाँ रंग-बिरंगी, खूबसूरत सी होती हैं…

लड़कियाँ चिड़ियों की तरह होती हैं, चहचहाती, फुदकती हुई सी। मगर किसी जाल में फंसते ही भूल जाती हैं फुदकना, और चहचहाना भी...

लड़कियाँ चिड़ियों की तरह होती हैं, चहचहाती, फुदकती हुई सी। मगर किसी जाल में फंसते ही भूल जाती हैं फुदकना, और चहचहाना भी…

लड़कियाँ,

तितलियों की तरह होती हैं,
रंग-बिरंगी, खूबसूरत सी।
मगर किसी के छूते ही,
त्याग देती हैं अपने पंख,
और वो तमाम रंग भी,
जो लोगों को आकर्षित करते हैं।

लड़कियाँ,
चिड़ियों की तरह होती हैं,
चहचहाती, फुदकती हुई सी।
मगर किसी जाल में फंसते ही
भूल जाती हैं फुदकना,
और चहचहाना भी,
जिसे सुनकर जाल बिछाए जाते हैं।

लड़कियाँ,
खुशबुओं की तरह होती हैं,
महकती सी, बिखरती सी।
मगर किसी कैद में आते ही
छोड़ देती हैं महकना,
और खुद को बिखेरना भी,
बस सिमट जाती हैं उस कैद में।

मूल चित्र : Aline Viana Prado via Pexels

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

4 Posts | 10,967 Views
All Categories