कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

हम औरतें इतना क्यों सह जाती हैं…

आप क्या क्या कर सकते हो इसका जलवा तो एक बार दिखाना ही पड़ता है, आपका खुद पर किया विश्वास दूसरों के लिए भी मिसाल बन जाता है...

आप क्या क्या कर सकते हो इसका जलवा तो एक बार दिखाना ही पड़ता है, आपका खुद पर किया विश्वास दूसरों के लिए भी मिसाल बन जाता है…

हम औरतें कितनी आसानी से अपनी खुशियों की चाबी दूसरों के हाथ में दे देती हैं,

अपने मन को मनाते हुए वो सब कर लेती हैं,

जिससे दूसरों को खुशियाँ मिलें,

और जब बारी आती है अपनी खुशियों की तो बहुत बार मन मार के रह जाती हैं।

हम औरतें कितना कुछ सह जाती हैं…

चाहती हैं हम भी बहुत कुछ अपनी जिंदगी से,

पर ज़िम्मेदारियों के बोझ तले कभी-कभी अपने सपनों से ही समझौता कर जाती हैं,

हम औरतें अपनी पूरी जिंदगी दूसरों के लिए जी जाती हैं,

इतने पर भी जब मिलता नहीं वो सम्मान और प्यार,

तो आँखों में ही आँसू पी जाती हैं।

हम औरतें कितना कुछ सह जाती हैं…

बनती है नायिकाएं दूसरों की रचनाओं की पर खुद नायक बनने का मौका कितनी बार खो जाती हैं,

हम औरतें कितनी बार खुद अपने सपनों का गला खुद घोंट जाती हैं,

हम औरतें कितना कुछ सह जाती हैं…

ये स्थिति बदली जा सकती है…

सबका ख़्याल रखने के साथ-साथ अपने हक की लड़ाई भी खुद लड़ी जा सकती है,

जो चाहती है हम अपनी जिंदगी से, उन अरमानों को भी पंख लगा सकती हैं।

हम अपनी स्थिति में खुद बदलाव ला सकती हैं…

बदलाव की शुरुवात खुद से ही होती है,

चाहती हो कुछ करना तो उसके लिए संभावनाएं तलाशने से क्यूँ डरती हो?

हर ना को हाँ में बदलने की ताकत हम रखती हैं…

हम खुद समझने के साथ-साथ औरों को भी समझा सकती हैं

हम ये खुद के लिए कर सकती हैं…

खुद को एक बार तो आजमाना ही पड़ता है,

आप क्या क्या कर सकते हो इसका जलवा तो एक बार दिखाना ही पड़ता है,

आपका खुद पर किया विश्वास दूसरों के लिए भी मिसाल बन जाता है,

आज एक के हक़ में उठी आवाज़ से न जाने कितनों को सपने देखने का बल मिल जाता है।

तो चलिए आज से शुरू करते है एक नई पहल…

ठहरे हुए पानी में करते है थोड़ी सी हलचल…

अपनी खुशियों की चाबी अपने हाथ में रखते हैं,

सबके बारे में सोचने के साथ कुछ अच्छा अपने लिए भी करते है।

मूल चित्र : NicholasMcComber from Getty Images Signature via Canva Pro 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Deepika Mishra

I am a mom of two lovely kids, Content creator and Poetry lover. read more...

21 Posts | 138,849 Views
All Categories