कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

क्या है सेक्स करने की सही उम्र और सही समय?

अगर नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर आपके पास हो, तो वही विर्जिनिटी लूज़ करने की या सेक्स करने की सबसे सही उम्र और समय है। तो आइए पढ़ें...

अगर नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर आपके पास हो, तो वही विर्जिनिटी लूज़ करने की या सेक्स करने की सबसे सही उम्र और समय है। तो आइए पढ़ें…

भारतीय समाज महिलाओं और उनकी विर्जिनिटी को लेकर बहुत चिंतित रहता है। हमारे समाज में महिलाओं की शुद्धता और पवित्रता को तोलने के लिए वर्जिनिटी का प्रयोग किया जाता है। दूसरी तरफ वही समाज पुरुषों की विर्जिनिटी की ना तो बात करता है और ना ही उसमें दिलचस्पी रखता है।

वास्तविकता तो ये है कि विर्जिनिटी को नियंत्रित करने के नक़ाब में यह समाज महिलाओं को, उनकी आज़ादी को और उनके विकल्पों को नियंत्रित करना चाहता है।

अगर हम इस दकियानूसी समाज के हिसाब से चलें तो एक महिला को सेक्स करने की इज़ाज़त सिर्फ अपने पति के साथ ही है अन्यथा उसके चरित्र पर सवालिया निशान लग सकते हैं।

दूसरी तरफ टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 18 वर्ष की उम्र पहली बार सेक्स करने की सबसे उपयुक्त है क्योंकि इस उम्र में लड़के और लड़कियों का बौद्धिक और शारीरिक विकास हो जाता है।

माना जाता है कि लड़कों में समझ विकसित होने में लड़कियों से अधिक समय लगता है इसलिए 18 वर्ष की उम्र तक उनमें समझ विकसित हो जाती है और वे अपने फैसले सोच समझकर ले सकते हैं। वहीं लड़कियों में 18 वर्ष की उम्र तक शारीरिक विकास में स्थिरता आ जाती है।

सेक्स करने की सही उम्र क्या है? (Sex karne ki sahi age kya hai)

इकनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय लोग औसतन 22 वर्ष की उम्र में पहले बार सेक्स करते हैं। साथ ही यह भी जानना ज़रूरी है कि उनमें से केवल 26.8 प्रतिशत इसके लिए पूरी तरह से तैयार होते हैं।

यह आँकड़े हमें यह बताते हैं कि भारत में सेक्स एजुकेशन की सख्त ज़रुरत है और सेक्स पर खुलकर बात करने की भी ज़रुरत है। हमारे समाज में आज भी सेक्स पर बात करने में हिचक है और इसी के कारण लोग इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हो पाते।

सेक्स करने के लिए उम्र का मापदंड

अलग-अलग रिपोर्ट के अनुसार पहली बार सेक्स करने की लिए अलग-अलग उम्र को उपयुक्त बताया गया है। लेकिन इन सभी मापदंडों को सभी पर सामान रूप से लागू नहीं किया जा सकता। हर व्यक्ति के लिए यह मापदंड और उम्र के मानक अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पहली बार सेक्स करने का कोई उचित समय नहीं है।

सेक्स करने का कौन सा समय होगा सबसे उचित? (Sex karne ka sahi samay kaun sa hai)

उम्र के आधार पर अपनी विर्जिनिटी लूज़ करने का कोई उचित समय नहीं हो सकता। विर्जिनिटी लूज़ करने का/सेक्स करने की (sex karne ki) सबसे उचित समय है स्वयं की इच्छा और समझ।

अगर नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर आपके पास हो, तो वही विर्जिनिटी लूज़ करने का सबसे उचित समय है। बीबीसी के अनुसार अगर नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर हाँ हो तो शायद यही सेक्स करने की समय उचित है।

साथ ही साथ, अगर नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर सकारात्मक है, तो यह सेक्स करने की उचित समय नहीं है।

  • क्या आपके ऊपर अपने साथी या दोस्तों का किसी प्रकार का दबाव है?
  • क्या आपको बाद में पछतावा होगा?
  • क्या आप सेक्स केवल अपने साथी और दोस्तों को प्रभावित करने के लिए कर रहे हैं?
  • क्या आप सेक्स सिर्फ अपने साथी की ख़ुशी के लिए कर रहे हैं?

व्यक्तिपरक मापदंड मानसिक विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग उम्र के मापदंड देने के बाद भी, कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह सभी मापदंड व्यक्तिपरक (सब्जेक्टिव) होते हैं, यानी अलग-अलग व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए कोई एक अमानक सभी पर लागू नहीं किया जा सकता है।

विर्जिनिटी लूज़ करने की/सेक्स करने की (Sex karne ki) सही उम्र और उचित समय तब है जब आप इसके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हो। इसलिए विर्जिनिटी लूज़ करने का कोई सही समय है और न इसको लिंग के आधार पर तोलना चाहिए। लड़का हो या लड़की, सभी को यह फैसला अपने अनुसार लेना चाहिए न कि समाज के अनुसार।

मूल चित्र : Still from the Web Series, Please Find Attached, Dice Media, YouTube 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Sehal Jain

Political Science Research Scholar. Doesn't believe in binaries and essentialism. read more...

28 Posts | 138,783 Views
All Categories