कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

आज ज़िन्दगी को फिर से ढूंढते हैं…

चलो हंसने की वजह ढूंढते हैं, जिधर ना हो कोई गम ऐसी जगह ढूंढते हैं! बहुत भटक लिए ज़िन्दगी के दौड़ में, कहीं सुकून से बैठने की जगह ढूंढते हैं!

Tags:

चलो हंसने की वजह ढूंढते हैं, जिधर ना हो कोई गम ऐसी जगह ढूंढते हैं! बहुत भटक लिए ज़िन्दगी के दौड़ में, कहीं सुकून से बैठने की जगह ढूंढते हैं!

चलो हसने की कोई वजह ढूंढते हैं,
जिधर ना हो कोई गम ऐसी जगह ढूंढते हैं!
बहुत भटक लिए ज़िन्दगी के दौड़ में,
कहीं सुकून से बैठने की जगह ढूंढते हैं!

मतलबी लोगों के बीच,
कोई साथ चलने वाला हमसफ़र ढूंढते हैं!
अनजान सी गलियो में कहीं,
मंज़िल को पाने का रास्ता ढूढते हैं!

दूर हुए दोस्तों के साथ,
मुलाकात करने की वजह ढूंढते हैं!
किसी अनजान की मदद कर,
उसके मुस्कुराने की वजह ढूंढते हैं!

बहुत उड़ लिए आसमान में,
चलो कहीं जमीन पर सतह ढूंढते हैं!
रात के अंधेरों में,
चांद की रोशनी ढूंढते हैं!

जीने की कशमकश में,
खुशियों की लहर ढूढते है!
वीडियो कॉल के जमाने में,
अपने से मिलने की कोई वज़ह ढूंढते हैं!

ऑनलाइन खाना मंगा के खाने के चलन में,
कभी खुद बनाने का मौका ढूंढते हैं!
खुद की ख्वाहिश को पीछे रख,
कभी मां बाप की खुशियों की वजह ढूंढते हैं!

मन की उलझनों से उभरकर,
चलो कहीं चैन से रहने की जगह ढूंढते हैं!
बहुत वक्त गुजर गया भटकते हुए अंधेरों में,
चलो इस अंधेरी रात की हम सुबह ढूंढते हैं!

मूल चित्र : avid_creative from Getty Images Signature via Canva Pro

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

6 Posts | 9,716 Views
All Categories