कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

महिलाओं के लिए कामेच्छा बढ़ाने के 12 घरेलू नुस्खे

महिलाओं में कामेच्छा की कमी होने के कई कारण होते हैं। महिलाओं के लिए कामेच्छा बढ़ाने के ये घरेलू नुस्खे आपकी सेक्स लाइफ बेहतर बनाएंगें।

महिलाओं में कामेच्छा की कमी होने के कई कारण होते हैं। महिलाओं के लिए कामेच्छा बढ़ाने के ये घरेलू नुस्खे आपकी सेक्स लाइफ बेहतर बनाएंगें।

डिस्क्लेमर : इस लेख में सामान्य जानकारी है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श ज़रूर करें।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार सेक्सुअल एक्टिविटी साइकिल चलाने या सीढ़ियां चढ़ने जैसी ही गतिविधि है। ये तो हम जानते हैं कि सेक्स का मकसद केवल बच्चे पैदा करना ही नहीं है। यह जीवन में प्रजनन के अलावा भी बहुत महत्व रखती है। तनाव को कम करने में और हेल्दी लाइफ के लिए भी सेक्स काफी कारगर होता है।

यह एक्सरसाइज की तरह है क्योंकि इस दौरान एक मिनट में करीब पांच कैलोरीज खर्च होती है। इसके अलावा एंटरटेनमेंट, रिश्ते को बनाए रखने और सैटिस्फैक्शन पाने के लिए भी किया जाता है।

सेक्स अपने पार्टनर के लिए प्यार जताने का भी एक नायाब तरीका है। सेक्स कई जोड़ों में मन मुटाव को सुलझाने में और असुरक्षा की भावना को दूर करने में भी कारगार साबित होता है। सेक्स कामेच्छा (सेक्स ड्राइव / सेक्सुअल डिजायर) की पूर्ती करता है और 16 -17 साल की उम्र से वृद्धावस्था तक यह इच्छा बनी रहती है। 

लोगों में यौन इच्छा की डिग्री में भिन्नता होती है

आम तौर पर लोगों में यौन इच्छा की डिग्री में भिन्नता होती है। यौन इच्छा का कोई भी एक मानक नहीं है और इच्छा न केवल एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग होती है बल्कि एक व्यक्ति के जीवनकाल में भी अलग-अलग होती है।

कामेच्छा में कमी एक आम समस्या है। इसे लिबिडो डिसऑर्डर भी कहा जाता है। लिबिडो शब्द का मतलब है सेक्स की इच्छा में कमी आना। मेडिकल वर्ल्ड में इस शब्द का उपयोग सेक्स ड्राइव में कमी के वर्णन करने के लिए किया जाता है। 

तो आज हम देखेंगे कि किस तरह से महिलाओं में कामेच्छा की कमी / लिबिडो डिसऑर्डर दूर करी जा सकती है। इसमें महिलाओं के लिए कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे का भी विवरण दिया जायेगा। लेकिन आइये पहले संक्षेप में देखते हैं कि आखिर क्यों कामेच्छा की कमी हो जाती है।

महिलाओं में कामेच्छा की कमी के कारण (reasons for low sex drive in women)

कामेच्छा की कमी अक्सर कई बार रिश्ते के मुद्दों, तनाव या थकान से जुड़ी होती है या हो सकता है ये हार्मोन की कमी की वजह से हो। महिलाओं और पुरुषों में इसके कारण अलग अलग हो सकते है।

महिलाओं में कामेच्छा की कमी के कारणों में अक्सर यौन समस्याएं, स्तनपान, गर्भावस्था, दवाएं, सर्जरी, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा संबंधो से जुड़ी समस्याएं जैसे पार्टनर की तरफ से कम झुकाव, अंसतुष्टि,  झड़गे, दुःख, खराब यौन व्यवहार, अविश्वास इत्यादि भी इसके मुख्य कारणों में से एक है।

मानसिक कारण विशेषकर चिंता, अवसाद, तनाव, अपने शरीर की मन में एक खराब छवि बन जाना, कम आत्मसम्मान, यौन को लेकर मन में शंका भी औरतों में कामेच्छा की कमी के वजह हो सकते हैं। 

तो अगर आप भी इससे निजात पाना चाहते हैं और एक बेहतर सेक्स लाइफ चाहते हैं तो यहां आपके लिए कुछ सुझाव पेश कर रहे हैं। 

महिलाओं के लिए कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे : इस कमी से निजात पाने के लिए कुछ विकल्प

अगर आपको भी कामेच्छा की कमी महसूस हो रही है तो बेझिझक सबसे पहले आप डॉक्टर के पास जाएं। वह सबसे पहले आपके रूटीन के बारे में जानेंगे और हो सकता है कुछ डॉक्टर आपको अन्य दवाएं दें।

अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं जैसे डायबिटीज, दिल की बीमारियां, ब्लड प्रेशर आदि तो उस स्थिति में आप जो दवाईयां लेते हैं, उनका प्रभाव भी आपकी यौन क्षमता पर पड़ सकता है। इसीलिए डॉक्टर से परामर्श लेना सबसे ज़रूरी है।

आप जितनी जल्दी अपनी समस्या खुलकर अपने डॉक्टर को बता देंगे उतनी ही जल्दी आपका उपचार अच्छी तरह से शुरू हो पाएगा।

महिलाओं के लिए कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे (libido badhane ke gharelu upay)

अगर आप भी इस बात से परेशान हैं और अपनी कम होती यौन इच्छाओं को बढ़ाना चाहती हैं, तो यह उतना भी मुश्किल काम नहीं है। आप अपनी जीवनशैली को सुधार कर और खानपान में कुछ खास फूड्स को शामिल करके भी लिबिडो को फिर से बढ़ा सकती हैं। ये हैं महिलाओं के लिए कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे –

शतावरी : शतावरी महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली टॉनिक माना जाता है। इसका सेवन विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो महिलाओं के अंगों को उत्तेजित करता है। 

ब्रोकली : ब्रोकली में उच्च मात्रा में इंडोल-3-कारबिनोल होता है, जो एस्ट्रोजेन के स्तर को कम करने में मदद करता है। ब्रोकली कामेच्छा बढ़ाने में मदद करती है। 

अनार का जूस : अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो उत्तेजना बढ़ाने में प्रभावी तरीके से काम करता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट जननांगों और पूरे शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर करता है। ऐसे में जिन महिलाओं को उत्तेजना नहीं होती है या सेक्स करने की इच्छा कम हो गई हो, उन्हें प्रतिदिन ताजे अनार का जूस पीना चाहिए।

कॉफ़ी, डार्क चोकलेट : सही मात्रा में कैफीन का सेवन भी लिबिड़ो बढ़ाता है। इसके अलावा डार्क चॉकलेट में L-arginine, एमिनो एसिड होता है जो महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाता है। 

तरबूज : तरबूज में फाइटोन्यूट्रीएन्ट्स काफी मात्रा में होते हैं जो सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकता है। तरबूज में बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन और सिट्रुलीन जैसे तत्व होते हैं जो आपको रिलैक्स फील कराता है और बिस्तर पर साथी के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे।

केसर : केसर एस्ट्रोजेन, सेरोटोनिन और दूसरे अच्छा हार्मोन्स को बढ़ावा देते हैं जो तनाव या स्ट्रेस को कम कर मन में शांति का अहसास कराते हैं। 

बादाम, पिस्ता : पिस्ता में कॉपर, मैग्नीशियम और जिंक होता है और ये सभी मिनरल्स उत्तेजना को बरकरार रखने में मददगार होते हैं और बादाम में विटामिन – E  होता है जो हार्मोन्स को संतुलन में रखता है। 

अंडे : अंडे में विटामिन बी-5 और बी-6 होते हैं जो सेक्स लाइफ बेहतर बनाते हैं। अंडों में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है जो स्टेमिना बढ़ाने का काम करता है। इतना ही नहीं अंडे में मौजूद पोषक तत्व कमजोरी दूर कर ताकत देते हैं और साथ ही कई तरह की बीमारियों से लड़ते भी हैं। 

अश्वगंधा : अश्वगंधा कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का कम करता है। महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा को तीव्र करने में सहायक होता है।

हरी सब्जियां : इनमें पौष्टिक तत्व, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो फर्टिलिटी और स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर करते हैं।

सेब : सेब में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉएड पाया जाता है जो महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में खून के प्रवाह को तेज करता है, जिससे ये अंग सेक्स के लिए प्राकृतिक तरीके से उत्तेजित होते हैं। इसके अलावा सेब खाने से सेक्स के दौरान दर्द भी कम होता है।

इनके अलावा आप रेगुलर एक्सरसाइज करें। मार्जरीआसन, कपोतासन, भुजंगासना, शवासन, अधो मुख श्वानासन, सेतुबंधासन, बद्ध कोणासन, फलकासन आदि आसनों से भी महिलाओं में कामेच्छा की कमी से निज़ात मिलती है। आप ज्यादा एक्टिव और खुश महसूस करते हैं जो सेक्स के लिए बेहद जरूरी है।

इन सबके के अलावा अगर आप अपने पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात करें। सेक्स लाइफ आपके लिए जितनी जरूरी है उतनी ही आपके पार्टनर के लिए भी जरूरी है। और इसके लिए बढ़ती उम्र को बीच में आने दें। तो अगर आपको या आपकी आस पास की महिलाओं में कामेच्छा की कमी महसूस हो रही है तो उन्हें ये उपाय जरूर बताये।

मूल चित्र : pixelshot, via CanvaPro

इस लेख से जुड़े अन्य लेख यहां पढ़ें :

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Shagun Mangal

A strong feminist who believes in the art of weaving words. When she finds the time, she argues with patriarchal people. Her day completes with her me-time journaling and is incomplete without writing 1000 read more...

136 Posts | 556,842 Views
All Categories