कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

मार्केट जैसे सॉफ्ट 9 एगलेस केक अब बनेंगे आपके घर पर!

नीचे दी गयी सभी रेसिपीज़ एगलेस केक बनाने की रेसिपीज़ हैं। तो आप रेसिपीज़ पढ़िए और जल्दी से चुनिए कि आज आप कौनसे फ्लेवर का केक बनाने वाले हैं।

नीचे दी गयी सभी रेसिपीज़ एगलेस केक बनाने की रेसिपीज़ हैं। तो आप रेसिपीज़ पढ़िए और जल्दी से चुनिए कि आज आप कौनसे फ्लेवर का केक बनाने वाले हैं।

केक तो सभी का पसंदीदा होता है। चाहे बच्चे हों या बड़े, केक खाने में सबको मज़ा आता है। केक के कई सरे फ्लेवर होते हैं और इसको बनाने के भी बहुत सरे विकल्प होते हैं। केक बनाने के लिए हमें बहुत सारी सामग्री की ज़रुरत भी नहीं होती। हम घर पर मौजूद आसान सामग्री से ही केक बना सकते हैं। यूट्यूब पर बहुत सी ऐसी रेसिपीज़ हैं जो बहुचर्चित शेफ ने अपने चैनलों पर अपलोड की है। ऐसी ही कुछ रेसिपीज़ हम आज आपके साथ शेयर करने वाले हैं।

केक बनाने के लिए अंडे का उपयोग करना अनिवार्य नहीं हैं। नीचे दी गयी सभी रेसिपीज़ बिना अंडे के केक बनाने की रेसिपीज़ हैं। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? रेसिपीज़ पढ़िए और जल्दी से चुनिए कि आज आप कौनसे फ्लेवर का केक बनाने वाले हैं।

1. बेसिक एगलेस केक – वनिला केक

वनिला का स्वाद तो सदाबहार होता है। इस स्वाद से कभी कोई बोर नहीं हो सकता और सभी को यह स्वाद बहुत पसंद आता है। इसलिए वनिला केक सबसे आसान और सबसे स्वादिष्ट रेसिपीज़ में से एक है। नीचे दी गयी रेसिपी में आप प्रेशर कुकर में केक बना सकते हैं। इस केक को बनाने के लिए आपको ओवन और अंडे की भी ज़रुरत नहीं हैं। इस केक को बनाना बहुत आसान है और यह घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री से बनाया जा सकता है। अमूमन केक में बटर का इस्तेमाल होता है पर इस रेसिपी में बटर के बिना भी केक बनाना बताया जा रहा है।

2. एगलेस चॉकलेट केक

बच्चों को चॉकलेट से विशेष लगाव होता है। चॉकलेट केक सभी का पसंदीदा होता है। चॉकलेट केक बनाने के लिए आपको ढेर सारी चीज़ों की ज़रुरत नहीं है। घर में मौजूद सूजी से बढ़िया चॉकलेट केक बनकर तैयार हो जाता है। इस केक को बनाने के लिए आपको ओवन, कंडेंस्ड मिल्क और अंडे का इस्तेमाल करने की भी ज़रुरत नहीं है। इस रेसेपी में आसान तरीके से चॉकलेट केक बनाना बताया जा रहा है जो बेहद स्वादिष्ट और सॉफ्ट बनेगा। यह रेसिपी पॉपुलर शेफ निशा-मधुलिका की है!

3. फ्रूट केक

बच्चों को तो केक बेहद पसंद होता ही है पर फ्रूट केक को बड़े भी चाय के साथ खा सकते हैं। इसको बनाना भी बहुत आसान है और इसका सामान लेने के लिए आपको बाजार भी नहीं भागना पड़ेगा। इस रेसिपी में फ्रूट केक बनाने का एक बहुत ही आसान तरीका बताया जा रहा है जिसमें आपको ओवन की भी ज़रुरत नहीं पड़ेगी। बिना अंडे का यह केक बहुत स्वादिष्टऔर स्पंजी बनता है। इस केक की सबसे बढ़िया बात यह ही कि इसमें ताज़े फलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। तो यह केक स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है।

4. एगलेस मलाई केक

मलाई केक खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और रॉयल लगता है। मलाई का स्वाद मुँह में घुलने वाला होता है और केक का स्पंज उसके स्वाद में चार चाँद लगता है। मलाई केक घर पर बनाने के लिए इस रेसिपी में एक बहुत ही आसान तरीका बताया जा रहा है। यह बिना अंडे और ओवन के इस्तेमाल के भी बहुत सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। ड्राई फ्रूट्स डालने से इस केक का स्वाद और बढ़ जाता है। एक बार बनाने के बाद यह केक आपका सबसे पसंदीदा केक बन जायेगा। हिंदी में रेसिपी देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

5. डालगोना कॉफ़ी केक

लॉकडाउन में डालगोना कॉफ़ी पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गयी थी। जिसे देखो उसके सोशल मीडिया पर डालगोना कॉफ़ी देखने को मिलती थी। इस अनोखी रेसिपी में डालगोना कॉफ़ी से केक बनाना बताया जा रहा है। बेहद आसान सी रेसिपी को फॉलो करके बिना अंडे का इस्तेमाल किये एक अनोखा केक बना सकते हैं। यह एकदम नया केक है। आसान तरीके से बनाकर आप किचन स्टार बन सकते हैं।

6. ब्लैक फारेस्ट केक

देखने में यह केक बहुत ही फैंसी लगता है। ऐसा लगता है कि इसको बनाना बहुत मुश्किल होता होगा। पर नहीं! ब्लैक फारेस्ट केक बनाने के एक आसान रेसिपी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इस केक को बनाने के लिए आपको अंडे और मैदा की भी ज़रुरत नहीं पड़ेगी। इस आसान सी रेसिपी से आप एक बहुत सुन्दर दिखने वाला स्वादिष्ट केक बना सकते हैं। एक बार इस केक को घर पर बनाने के बाद आप मार्केट का केक खाना भूल जायेंगे।

7. रेड वेलवेट केक

रेड ववेल्वेट केक बहुत ही रॉयल लगता है और यह बड़ी बड़ी बेकरी की दुकानों पर खूब बिकता है। इसका स्वाद सभी को बहुत अच्छा लगता है और यह दिखने में भी बहुत ही सुन्दर लगता है। रेड वेलवेट केक मार्केट में बहुत प्रसिद्ध है। आज हम आपके साथ मशहूर हनी की रसोई की रेड वेलवेट केक की रेसिपी शेयर कर रहे हैं जिसमें अंडे के प्रयोग के बिना रेड वेलवेट केक बनाना बताया जा रहा है। इस एगलेस केक जो जल्दी बनाइये और उसके स्वाद में खो जाइये।

8. मड केक

अरे नहीं नहीं! इस एगलेस केक में सच में मिट्टी नहीं डालनी है। इस केक का नाम मड केक इसलिए पड़ा क्योंकि इसका रंग एकदम मिटटी जैसा लगता है। चॉक्लेट मड केक खाने में सभी को को बहुत अच्छा लगता है। मड केक बनाने के लिए हमें कोको पाउडर की भी ज़रुरत नहीं है और इसे बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता। चॉकलेट मड केक बनाने के यह बढ़िया रेसिपी बिना ओवन के भी एक बेहतरीन केक बनाने में मदद करती है। यह केक देखने में बहुत सुन्दर लगता है और इसकी सजावट के लिए चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है।

9. एगलेस चीज़ केक

चीज़ और केक का मेल बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। चीज़ केक नई यॉर्क में बनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध केक है। आज हम ओरियो चीज़ केक बनाने के रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं जो बिना अंडे के इस्तेमाल के बनाया जा सकता है। इस रेसिपी को बिना ओवन के भी बनाया जा सकता है। बहुत ही आसान तरीके से यह स्वादिष्ट एगलेस केक बनाया जा सकता है।

इन सभी एगलेस केक की रेसिपीज को देखकर मुँह में पानी आने लग गया है। तो जल्दी से जाइये और अपना पसंदीदा एगलेस केक बनाइये और केक की जादुई दुनिया में खो जाइये।

मूल चित्र : Canva Pro (for representational purpose)

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Sehal Jain

Political Science Research Scholar. Doesn't believe in binaries and essentialism. read more...

28 Posts | 138,937 Views
All Categories