कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

कुशल अभिनेता ही नही बल्कि सोनू सूद नेक नेता की तरह भी उभरे हैं

सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में प्रवासी मज़दूरों को तीन लाख नौकरियों के इन्तज़ाम की घोषणा की है। सच में वो रील हिरो से रियल हिरो बन गये हैं।

सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में प्रवासी मज़दूरों को तीन लाख नौकरियों के इन्तज़ाम की घोषणा की है। सच में वो रील हिरो से रियल हिरो बन गये हैं।

हाल ही में अभिनेता ने एक बी.टेक से स्नातक लड़की के ट्विट के बाद उसे अपनी टीम में काम करने के लिए बुलाया, जिसने महामारी के दौरान अपनी नौकरी खो दी थी। कल अपने जन्मदिन के उपलक्ष में प्रवासी मज़दूरों को तीन लाख नौकरियों के इन्तज़ाम की घोषणा की है। अमेज़न जैसी कई कंपनियों के साथ मिलकर इस नेक कार्य को पूरा करेंगे। अभिनेता ने महाराष्ट्र पुलिस के लिए 25,000 फेस शील्ड भी प्रदान किए। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोनू सूद के साथ उनकी परोपकारी मदद के लिए धन्यवाद देते हुए एक तस्वीर साझा की थी। एक और नेक काम किया उन्होने उस पिता की गाय को वापस लाना, जिसने अपने बेटे की ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्मार्ट फोन खरीदने के लिए अपनी गाय बेच दी थी।

“नेकी कर दरिया में डाल” कहावत को सोनू सूद सही साबित कर रहे हैं। साथ ही और सब इच्छुक लोगों को भी नेकी में शामिल कर रहे हैं। कई बार हमने देखा है जब ‘रील हिरो रियल हिरो’ बन जाते हैं। ऐसा ही उदाहरण उन्होंने और कई लोगों ने पेश किए। एक कुशल नेतृत्व से, उदार दिल से और परस्पर सहयोग से ऐसा कर पाना संभव हो पाता है।

हमने देखा था जब पूरी दुनिया कोविड-19 के परिणामों, खतरों और सुरक्षा के उपायों को जानने और अपनाने में जूझ रही थी और अभी कार्यरत है तब कोविड के बुरी परिणामों से निपटने के लिए सबका एक जुट होना जरूरी है। कोविड-19 से सभी संगठन, संस्थानों, समूहों, समाज, क्षेत्र, उद्योगों और व्यक्तियों को प्रभावित हुए हैं।

लॉकडाउन के दौरान भी सबसे अधिक प्रभावित निराश्रित मज़दूर थे, जो आश्रय और भोजन से भी वंचित थे। अपने घर तक पहुँचने के लिए इन बेरोज़गार, बेघर लोगों ने पैदल यात्रा शुरू की। इन प्रवासियों की दर्दनाक और पीड़ित स्थिति विवरण और व्याख्या से परे थे लेकिन साथ ही कई एनजीओ, व्यक्ति, समूह उनकी मदद के लिए आगे आए और अभिनेता सोनू सूद भी उनमें से एक थे। वे प्रवासियों के लिए अपनी ट्वीट के प्रत्युत्तर में पूरी मदद के साथ आगे आए और सबका भरोसा जीत लिया।

वे प्रवासी जो मुंबई में फँस गये थे, उन के लिए भोजन और बसों की व्यवस्था के साथ उनकी मदद की। आए दिन नए ढंग से हर याचना को पूरा कर रहे हैं। एक अभिनेता ही नहीं नेता की तरह किसी भी पुकार को निर्उत्तर नही कर रहे वो। सेलिब्रिटीज़ की सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं और लॉकडाउन के बीच उन्होंने बहुत प्रभावशाली ढंग से इस जिम्मेदारियां निभाया है।

काफी लोग उनकी मदद से प्रेरित हो कर ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए और ये सिलसिला जारी है। काफी अभिनेताओं और व्यक्तियों ने आम आदमी को जागरूक करने और उनकी मदद के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से कोविड-19 पर गाने और फिल्में बनाईं। अपने स्तर पर सभी के प्रयास जारी हैं।

हालांकि समय पर किया हर एक्शन मायने रखता है और अभिनेता सोनू सूद की इस कार्रवाई ने न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, बल्कि उनके प्रति लोगों का स्नेह भी बढ़ गया है।

जो उनसे मदद की उम्मीद करते हैं, उन्होंने उन्हें ट्वीट किया और सोनू ने खूबसूरती से लोगों के ट्वीट का जवाब दिया और कुछ ट्वीट्स पर ज़रूरतमंदों के पते तक स्वयं पहुंचने के लिए कहा और कुछ मदद करने का आश्वासन भी दिया। हर ट्वीट में उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उम्मीद ही एकमात्र उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

उन्होंने अपनी टीम के साथ मदद करने के लिए पहल करके मानवता पर प्रवासियों के विश्वास को प्रबल किया और सभी औपचारिक दिशा निर्देशों के लिए सरकारी अधिकारियों से बाधाओं के निवारण और अनुमतियों के साथ मिलने के लिए संपर्क कर सम्पन्न किया। उनके कई दोस्त और अन्य लोग भी मदद के लिए उनके साथ आगे आए।

सहायता प्राप्त प्रवासी और प्रशंसक, जो उनकी मदद से घर लौटे थे, सबने अपने तरीके से उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया। जैसे एक माँ ने अपने नए पैदा हुए बच्चे को ‘सोनू’ नाम दिया, दूसरे प्रवासी ने अपनी वेल्डिंग शॉप का नाम बदलकर ‘सोनू वेल्डिंग’ शॉप कर दिया।

सबकुछ ठीक होने के बाद उनसे मिलने के लिए ने कुछ ने ट्वीट किया, लेकिन अभिनेता ने जवाब दिया कि वह उन सभी से मिलने आएँगे क्योंकि उनका बहुत एहसान है। हां, मशहूर हस्तियों का आम आदमी पर एहसान है और इस तरह की प्रतिक्रिया सभी के लिए बड़ी प्रेरणा है। सभी की दुआओं से वे अपने मिशन को पूरा करें। सेलिब्रिटीज आम आदमी का भरोसा इसी तरह बनाए रखें। हम सभी इस तरह के सामाजिक सेवाओं से प्रेरणा लेते रहें और सहयोग करें।

 मूल चित्र : Twitter, Sonu Sood 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Dr .Pragya kaushik

Pen woman who weaves words into expressions. Doctorate in Mass Communication. Media Educator Blogger and Communication Skills Expert. read more...

16 Posts | 44,046 Views
All Categories