कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

पीरियड में सेक्स का आनंद उठाने के 7 दिलचस्प कारण!

पीरियड में सेक्स करने की कोई नहीं सोचता, परन्तु बहुत लोग इस समय भी सेक्स का भरपूर आनंद ले रहे हैं। तो आप भी, अपनी शर्म त्याग दें और आगे बढ़ें!

पीरियड में सेक्स करने की कोई नहीं सोचता, परन्तु बहुत लोग इस समय भी सेक्स का भरपूर आनंद ले रहे हैं। तो आप भी, अपनी शर्म त्याग दें और आगे बढ़ें!

यह पहले विमेंस वेब पर यहां प्रकाशित हुआ है।

अनुवाद : मुक्ता शर्मा

उफ! हर महीने, बिस्तर में दर्द से तड़पते, मुड़ते-घुड़ते, बीतने वाला, वो समय, जब कभी-कभी हम मनपसंद फिल्म या नाटक का आनंद लेते हुए, गर्मा-गर्म चाय या कॉफी पीकर, उस दर्द को कुछ कम करने की कोशिश करते हैं।

परन्तु ऐसा भी नहीं है कि पिरियड के सभी दिन इसी तरह अंधेरे या उदासी में ही बीतते हों? क्या आप पीरियड के दौरान सेक्स करने के लिए उत्तेजित नहीं होते? क्या आपका मन नहीं करता कि खुद को जरा सा खुश किया जाए? क्या आपका सेक्सुअली कुछ अलग सा कुछ करने का मन नहीं करता? अवश्य ही! आप इन सब अनुभवों से गुजरते ही होंगे। परन्तु क्या आपने कभी, पिरियड के दौरान सेक्स करने के बारे में सोचा है? सोचें तो, ‘कितना गन्दा होगा’ ये सोच कर, बिलकुल भी नहीं, है ना!

तो यहां आपके लिए, बिना कुछ अधिक खराब किए या बिगाड़े, पिरियड के दौरान सेक्स का अधिकतम आनंद उठाने के लिए, हैं कुछ विशेष पोजीशन और टिप्स!

पिरियड के दौरान आराम दायक सेक्स के लिए स्पून पोजीशन (period me sex karne ki position)

पिरियड के दौरान सेक्स के समय यह पोजीशन जहां बेहद आरामदायक है वहीं आनंद के चरमोत्कर्ष पर ले जाती है। पेनेट्रेशन के अलग-अलग एंगल के प्रयोग करते हुए आप गहन आनंद की अनुभूति कर सकते हैं।

पिरियड के दौरान सेक्स के लिए यह ऐसी, सबसे आरामदायक पोजीशन है, जिसमें आप प्यार और आनंद के गहरे रंग में, खूब तर-बतर हो जाते हैं। और मैंने ये भी सुना है कि ये पिरियड के दर्द को भी कम करने में मदद करता है। तो एक बार, ट्राय करना तो बनता है!

पलंग के किनारे के सहारे

पिरियड के दिनों में सेक्स के दौरान ब्लीडिंग से होने वाले मेस से बचने के लिए यह बहुत ही प्रेक्टिकल पोजीशन है जो क्लिटॉर्लस्टीमूलेशन में भी मदद करती है। आप अपनी कमर के नीचे तौलिया वगैरह रखकर ब्लीडिंग के आसपास फैलने के झंझट से बच सकते हैं। ये पोजीशन भी पिरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करती है तथा सेक्स का आनंद लेते समय स्टेन लगने का डर भी नहीं रहता।

पीरियड्स के दौरान शॉवर सेक्स (period mein shower sex)

सीधे शॉवर में ही सेक्स कर सकते हैं।

गुनगुने शॉवर में पिरियड के दौरान सेक्स करने के साथ-साथ, आप क्रैम्प्स और दर्द से भी निजात प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही साथ जो आप चाहते हैं, वो भी मिल रहा है। दीवार की तरफ मुँह किए उसका सहारा लेकर, अपने साथी को पीछे से आने दें और ये पोजिशन पिरियड के दौरान सेक्स के लिए सबसे बेहतरीन है। (कुछ कहते हैं कि जब आप पानी में होते हैं तो वैसे भी पीरियड का प्रवाह कम/रूक जाता है।)

पीरियड के दौरान सेक्स में मिशनरी पोजिशन

पुराने मिशनरी पोजिशन को कम न आँकें! इसमें आप बस आराम से बैठें, सब साथी पर छोड़ दें।    इसमें आप पेनीट्रेशन का एंगल बदलने के लिए अपने कमर के नीचे तकिए का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे सेक्स के बाद के क्लीन अप में भी आसानी हो जाती है।

पीरियड में सेक्स : एक अच्छा लूब्रिकेन्ट

हाँ! पिरियड ब्लड एक अच्छे लूब्रिकेन्ट की तरह होता है और बहुत सारी सेक्स पोजीशन का आनंद लेने के लिए ये मददगार भी है! आपको पता है कि पिरियड के दौरान आपकी योनि सेक्स के लिए ज्यादा तैयार होती है तो अगर आप कुछ नई पोजीशन ट्राय भी करना चाहें तो आप इस समय कर सकते हैं।

रीर्वस कॉउगर्ल पॉजिशन 

यह पोजीशन आपको सारी क्रिया पर पूरा नियंत्रण रखने का ज्यादा मौका देती है। इसका मतलब यह कि इस स्थिति में आप सब अपने काबू में रख सकती हैं। आरंभ स्पूनिंग से, फिर सब आरामदायक लगते ही कॉउगर्ल और मर्जी हो तो फिर विपरीत स्थिति में आकर आप सेक्स कर सकते हैं।

पीरियड के दौरान सेक्स में गर्भ ठहरने का डर भी कम है

पिरियड के दौरान सेक्स  में गर्भ धारण का भय भी कम है। तो फिर क्या सोचना! अब पिरियड के समय भी कामोत्तेजक होने के, आपके पास बहुत से कारण हैं। (इस समय भी आप प्रेग्नेंट हो सकते हैं, इसलिए कंडोम का इस्तेमाल अनचाही प्रेगनेंसी और इंफेक्शन से बचने के लिए ज़रूर करें।)

सो गो फॉर इट लेडिज़!!

 मूल चित्र : Pexels 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Saloni Maheshwari

A freelance writer, social media marketer, blogger. Loves to write, travel, and bake. read more...

1 Posts | 25,011 Views
All Categories