कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

इन 7 फीमेल यूट्यूबर्स को फॉलो करते हैं आप, मैं और न जाने कितने और!

आइये बात करते हैं कुछ टॉप की फीमेल यूट्यूबर्स की जिन्होंने विभिन क्षेत्रों से सम्बंधित यूट्यूब चैनेल्स बनाये और दुनिया भर में अपना नाम फैला दिया।

आइये बात करते हैं कुछ टॉप की फीमेल यूट्यूबर्स की जिन्होंने विभिन क्षेत्रों से सम्बंधित यूट्यूब चैनेल्स बनाये और दुनिया भर में अपना नाम फैला दिया।

हम बात बात में कहते हैं की अब दुनिया डिजिटल हो चुकी है और इस डिजिटल दुनिया ने पूरी दुनिया को सबके मोबाइल फ़ोन में समा दिया है। पूरी दुनिया अब एक ग्लोबल विलेज बन चुकी है।

इस दुनिया के क्या क्या फायदे हैं और क्या क्या नुक्सान हैं इस बात पर बहस हो सकती है लेकिन एक बात से सभी सहमत होंगे कि इस दुनिया में सबको बराबर का अधिकार है। यहाँ एक 10 साल का बच्चा और 70 साल के बुज़ुर्ग सब अपना अकाउंट खोल सकते हैं।

यूट्यूब ने तो यह भी साबित कर दिया है कि डिजिटल दुनिया से पैसे भी कमाए जा सकते हैं और उसमें न तो आपकी उम्र, न ही आपकी शक्ल और ना ही आपका शहर कुछ मायने नहीं रखता। सिर्फ एक चीज़ मायने रखती है वो है आपका कंटेंट।

आइये बात करते हैं कुछ ऐसी फीमेल यूट्यूबर्स की जिन्होंने विभिन क्षेत्रों से सम्बंधित यूट्यूब चैनेल्स बनाये और दुनिया भर में अपना नाम फैला दिया।

निशा मधुलिका

जब हम भारतीय फीमेल यूट्यूबर्स की बात करते हैं तो ‘निशा मधुलिका’ का नाम सबसे पहले आता है। निशा के चैनल पर वह विभिन्न प्रकार का खाना बनाना सिखाती हैं। उनके चैनल का नाम ‘निशा मधुलिका’ ही है। निशा ने 2011 में अपना चैनल शुरू किया था आज उनके 9.55 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और निशा की सभी रेसिपी प्योर वेज होती हैं। उनकी रेसीपीज़ बहुत आसान होती हैं। निशा अकेली ऐसी भारतीय महिला यूटुबर र्हैं जिनके 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। निशा घरेलु महिलाओं के लिए एक आदर्श भी हैं।

कबिता सिंह

कबिता का चैनल भी फ़ूड चैनल ही है। कबिता ने अपना चैनल 2014 में शुरू किया था और आज उनके 8.49 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। कबिता को खाना बनाने का शौक हमेशा से था। वो चैनल पर ज़्यादातर इंडियन वेज खाना बनाना ही सिखाती हैं। कबिता की रेसिपी काफी साधारण होती हैं और उसमें वो साधारण सामग्री का प्रयोग करती हैं। उनके चैनल का नाम Kabita’s Kitchen है।
एक सफल यूट्यूब चैनल चलाना कोई आसान उपलब्धि नहीं है, खासकर अगर आप दो छोटे बच्चों की माँ हैं। लेकिन कबीता सिंह ने बहुत अच्छे से अपने करियर और निजी जीवन को संभाला है। वास्तव में,  जीवन को अलग तरह से देखने और उसे एक यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए प्रेरित करने का श्रेय वह मातृत्व को देती हैं।

पूजा लूथरा

पूजा लूथरा का चैनल एक ब्यूटी चैनल है। ब्यूटी से सम्बंधित हज़ारों वीडियोज उपलब्ध हैं। छोटे-छोटे DIY भी हैं पूजा के चैनल का नाम ‘पूजा लूथरा’ ही है और उनके 6.51 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। पूजा स्किन केयर, फिटनेस, आयुर्वेद सभी प्रकार के वीडियोस डालती हैं।

श्रुति

श्रुति एक फैशन ब्लॉगर हैं। वह 2010 में यूट्यूब से जुड़ीं। फैशन टिप्स के साथ, वह कभी-कभी ऐसे वीडियो भी बनाती हैं जो आपको हंसा सकते हैं। श्रुति के 7.92 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, इनके चैनल का नाम ‘श्रुति अर्जुन आनंद’ है। श्रुति एक इंजीनियर हैं, उन्होंने अपना पहला वीडियो 2012 में डाला था। उनके चैनल में आज उनकी बहन और बहन की लड़की के भी वीडियोस हैं तो उनका पूरा परिवार मिलकर आज इस काम को कर रहा है।

अनीशा दीक्षित

अनीशा जिन्हें यूट्यूब पर रिक्शावाली के नाम से जाना जाता है इनके 2.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैं एक अभिनेत्री हूं और अवसरों की तलाश में मुंबई आयी थी, लेकिन बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली। इसलिए, एक दिन, मैं एक दोस्त से मिलने के लिए एक ऑटो रिक्शा में जा रही थी और जब मैं रिक्शा में थी, तो मैंने सेल्फी और वीडियो क्लिक करना शुरू कर दिया और बाद में जब मैंने फुटेज देखा, तो मुझे यह बहुत पेचीदा लगा।
सोचा, आजतक किसी ने रिक्शा का इस्तेमाल वीडियो या सेल्फी के लिए नहीं किया है क्योंकि ऑटो रिक्शा भारत में एक बड़ा प्रतीक है। हर कोई रिक्शे में सवार होता है। मैंने इसे एक प्रयोग के रूप में शुरू किया। मेरा पहला वीडियो 17 नवंबर 2013 को अपलोड किया गया था। यह राम लीला फिल्म की समीक्षा थी। पहले इनके चैनल का नाम रिक्शावली था लेकिन अब ‘अनीशा दीक्षित’ है

प्राजक्ता कोली

भारतीय महिला यूटुबर्स में सबसे प्रसिद्ध नाम इनका ही है, प्राजक्ता ने यूट्यूब चैनल से एक अलग प्रकार की ख्याति प्राप्त की उनके कॉमेडी वीडियोस और उनके रैप वाले गानों ने उनको संयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंचा दिया, आज प्राजक्ता ने यूट्यूब वीडियोस के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनायीं है वो फोर्बस की ‘अंडर २५ अचीवर्स ‘ लिस्ट में भी आ चुकी हैं। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल 2015 में ‘मोस्टली सेन’ नाम से बनाया, आज उनके 5.55 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

तृषा

‘इंडियन गर्ल चैनल – तृषा’ जी हाँ इसी नाम से तृषा अपना चैनल चलाती हैं वो अपने चैनल पर ब्यूटी से सम्बंधित घरेलु नुस्खे बताती हैं। तृषा के 2.49 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। तृषा कोलकाता में रहने वाली एक युवा लड़की हैं। तृषा ने अपना चैनल 2014 में शुरू किया था और आज उनके प्रशंसकों की संख्या मिलियन में है। तृषा के चैनल के नाम से ही ज़ाहिर होता है की उनका चैनल पूरी तरह भारत की लड़कियों के लिए है।

ऐसे ही बहुत से नाम हैं कॉमेडी के क्षेत्र में ‘डॉली सिंह’,  फिटनेस के क्षेत्र में ‘योगसिनी’, गाने के क्षेत्र में ‘शिर्ली सेतीआ’ आदि। इन सभी महिलाओं ने अपनी नौकरियाँ छोड़ कर  ये यूट्यूब चैनल शुरू किये थे और आज दुनिया भर में प्रसिद्ध फीमेल यूट्यूबर्स हैं।

मूल चित्र : IMDB/Twitter/FB/YouTube

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

23 Posts | 90,935 Views
All Categories