कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

सरोज खान के 10 प्रसिद्ध डांस नंबर्स जो उन्हें हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रखेंगे

अनुभवी कोरियोग्राफर सरोज खान की याद में, आज हम साझा कर रहे हैं, उनके सबसे प्रसिद्ध डांस गाने जो उन्हें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रखेंगे।

अनुभवी कोरियोग्राफर सरोज खान की याद में, आज हम साझा कर रहे हैं, उनके सबसे प्रसिद्ध डांस गाने जो उन्हें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रखेंगे।

दिग्गज बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार (3 जुलाई, 2020) को लगभग 2 बजे  निधन हो गया। 71 वर्षीय सरोज खान ने कार्डियक अरेस्ट के कारण दम तोड़ दिया। ‘मास्टरजी’ के निधन से बॉलीवुड का एक पूरा युग उनके साथ समाप्त हो गया है। नृत्य करना एक कला ही नहीं बल्कि एक भावना है जो सभी भारतीयों के दिलों के अंदर बस्ती  है। बाराती डांस से लेकर हिप-हॉप तक हम सब जानते हैं।

आज भी युवा नर्तक सरोज खान के अद्भुत कदम और ताल को देखते हैं और नृत्य कला सीखते हैं

डांस के प्रति हम भारतवासियों के प्रेम का प्रमुख श्रेय बॉलीवुड को जाता है। बॉलीवुड में डांस का प्रभाव इतना ज़्यादा है की ‘बॉलीवुड डांस’ नाम की एक पूरी अलग स्टाइल है। सालों से बॉलीवुड के इस डांस की उस्ताद लेजेंड्री बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान रही हैं।

मेरा मतलब है कि जब मैं स्कूल में थी, तब से, सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए गाने सिखाए बगैर कोई डांस क्लास पूरी नहीं होती थी। चाहे वह हाथ हिला कर ‘चन्ने के खेत में’ पर नाचना हो या फिर ‘डोला रे डोला’ का हुक स्टेप करने के लिए हमारी कमर घूमना हो । हमने हर डांस क्लास में यह सब सिखाया जाता था क्योंकि उनके कोरियोग्राफ किए गए स्टेप्स सीखे बिना डांस सीखना अधूरा था।

80 और 90 के दशक में, जब डांस कोरियोग्राफर्स के पेशे में भी गणेश आचार्य, श्यामक डावर और चिन्नी प्रकाश जैसे पुरुषों का वर्चस्व था। तब अपनी अद्भुत प्रतिभा और अपार मेहनत से सरोज खान भारत में मदर ऑफ डांस / कोरियोग्राफी बन गईं। आज भी युवा नर्तक उनकेअद्भुत कदम और ताल को देखते हैं और नृत्य कला सीखते हैं।

मिस्टर इंडिया में ‘हवा हवाई’ से लेकर कलंक के ‘तबाह हो गए’ तक सरोज खान ने हमेशा हर गाने में अपनी एक छाप छोड़ी है।

यहाँ पर कुछ  सरोज खान द्वारा उनकी सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफ़ किए गए गानो की लिस्ट है जो उन्हें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रखेंगी

1. हवा हवाई : मिस्टर इंडिया (1987)

यह गीत अब तक के सबसे प्रसिद्ध गीतों में से एक है। सरोज खान और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने इस गाने के हर बीट को खूबसूरती से संभाला था। यह गाना इतना मनोरंजक है कि हर व्यक्ति को इस चार्टबस्टर गीत पर कदम हिलाकर नाचने के लिए मजबूक हो जाता है।

2. एक दो तीन : तेजाब (1988)

https://www.youtube.com/watch?v=MS5BLS2sIDM

माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया यह आइकॉनिक गीत एक चार्टबस्टर था। आज भी जब भी हम ‘डिंग डांग डिंग डिंग डांग डिंग डांग डिंग डांग’ सुनते हैं तो ‘एक दो तीन’ का आइकोनिक स्टेप करने को मजबूर हो जाते है।  सरोज खान की प्रतिष्ठित कोरियोग्राफी ने उन्हें इस गीत के लिए फिल्मफेयर भी दिलाया था।

3. तम्मा तम्मा : थानेदार (1990)

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के ऊपर फिल्माया गया यह गीत अपने आकर्षक फुट-टैपिंग बीट्स के लिए जाना जाता है, जो किसी को भी बिना नाचे रहने नहीं देता।

4. धक धक करने लगा : बेटा (1992)

इस गाने ने माधुरी दीक्षित को ‘धक धक गर्ल’ बना दिया था। सरोज खान की अद्भुत कोरियोग्राफी हम सभी को माधुरी के साथ ताल मिला कर ‘धक-धक ’करने के लिए मजबूर कर देती है।

5. चोली के पीछे क्या है : खलनायक (1993)

https://www.youtube.com/watch?v=8nd5NLbUu44

यह गीत अपने समय के सबसे विवादित गीतों में से एक गीत है। इस गाने के विवादित बोल के बावजूद, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि माधुरी और नीना गुप्ता उनके साथ यह बोल गाते हुए भी सुंदर दिखें।

6. चन्ने के खेत में : अंजाम (1994)

https://www.youtube.com/watch?v=DqxIFvsLcRQ

सरोज खान की कोरियोग्राफी का जादू यह था कि भले ही किसी को मूवी याद हो न हो परन्तु उनके डांस स्टेप ज़रूर याद रह जाते थे। शाहरुख़ खान और माधुरी दीक्षित की मूवी अंजाम का गाना ‘चने के खेत में’ सरोज खान के इस जादू का प्रमुख उदाहरण है।

7. डोला रे डोला : देवदास (2002)

https://www.youtube.com/watch?v=Jbn39j-xa-k

अगर कोई अब तक का सबसे पसंदीदा डांस गीत रहा है तो वो है देवदास मूवी का गाना ‘डोला रे डोला’। ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया यह गण सरोज खान की कोरियोग्राफी और संजय लीला भंसाली के सेट की भव्यता से जाना जाता है। देवदास में कोरियोग्राफी के लिए सरोज खान को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

8. ये इश्क हाय : जब वी मेट (2007)

उन्होंने फिल्म जब वी मेट के गाने यह इश्क़ हाय के लिए करीना कपूर खान के साथ पहली बार काम किया था । उन्होंने बहुत ही अनुग्रह और सहजता के साथ इस मधुर गीत की लय पर डांस किया है।

9. बरसो रे : गुरु (2007)

ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिलमित यह प्रतिष्ठित गीत बारिश की एक अलग पहचान हैं।  क्या आप इस गाने पर बिना डांस किए बारिश का आनंद लेने की कल्पना कर सकते हैं?

सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया बरसो रे आपको पैरो को थिरकने पर मजबूर कर देता है।

10. तबाह हो गए : कलंक (2019)

आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया यह गीत सरोज खान के लिए एक वापसी थी और उनकी शास्त्रीय संख्या को बखूबी समझने कि क्षमता फिरसे दिखने का एक ज़रिया था । यह फिल्म भले ही चली ना हो लेकिन ‘तबाह हो गए’ गाना और उसका डांस काफी हिट हुआ था।

सरोज खान को देवदास, श्रृंगारम और जब वी मेट में उनकी सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्हें गुरु, देवदास, हम दिल दे चुके सनम, खलनायक, चालबाज़ और तेज़ाब के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

सरोज खान एक महान कोरियोग्राफर थीं और वह हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगी।

मूल चित्र :  YouTube 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Nishtha Pandey

I read, I write, I dream and search for the silver lining in my life. Being a student of mass communication with literature and political science I love writing about things that bother me. Follow read more...

18 Posts | 65,903 Views
All Categories