कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

वो अधूरी दास्तां…

अनाथालय की सीढ़ियों पर लाल रंग के कपड़े में लिपटी हुई। कौन छोड़ गया? क्यों छोड़ गया? इन प्रश्नों के उत्तर उसे कभी नहीं मिले!

अनाथालय की सीढ़ियों पर लाल रंग के कपड़े में लिपटी हुई। कौन छोड़ गया? क्यों छोड़ गया? इन प्रश्नों के उत्तर उसे कभी नहीं मिले!

रात के अंधेरे में, हवा की तेज रफ्तार के साथ होड़ लगाती। हवा को चीर कर अपने गंतव्य की तरफ तेजी से भागती ट्रेन की खिड़की पर सर टिका कर बैठना बहुत भाता था उसे। खिड़की से आती तेज हवा के झोंके कुछ पल को उसके जिन्दगी के सारे दर्द उड़ा कर ले जाते थे। तापसी नाम था उसका। उम्र होगी कोई 25-30 के बीच लेकिन वक्त के थपेड़ों ने बहुत जल्दी परिपक्व बना दिया था।

अनाथालय की सीढ़ियों पर लाल रंग के कपड़े में लिपटी हुई, कौन छोड़ गया?

बचपन एक अनाथालय में बिता था, आज भी उसे अपने माता पिता के बारे में कुछ नहीं पता था। एक बार बहुत पूछने पर अनाथालय की दीदी ने उसे बताया था, छोटी सी मिली थी वो उनको, अनाथालय की सीढ़ियों पर लाल रंग के कपड़े में लिपटी हुई। कौन छोड़ गया? क्यों छोड़ गया? इन प्रश्नों के उत्तर उसे कभी नहीं मिले!

तापसी आँखें बंद किए अपने ख्यालों में गुम थी, तभी ट्रेन झटके से रुकी, कोई स्टेशन आ गया था। स्टेशन पर थोडे-बहुत ही लोग थे। वैसे भी रात के 11 बजे यात्रियों की भीड़ खुद ब खुद कम हो जाती है। तापसी मन ही मन में भगवान से प्रार्थना कर रही थी। उसके डिब्बे में कोई भी सवारी ना आए। ट्रेन चलती देख उसने गहरी साँस ली, चलो अच्छा है! कोई भी यात्री उसके डिब्बे में नहीं आया।

एक पल के लिए जैसे उसकी साँसें रुक सी गई थी

स्टेशन का नाम जानने को, तापसी ने खिड़की से बाहर झाँका तो बुक स्टाल के पास खड़े व्यक्ति पर उसकी नजरें ठहर गई। साहिल! हां साहिल ही तो है! उसकी नजर साहिल को पहचानने में कभी धोखा नहीं खा सकती है। लंबा कद, गोरा रंग, घुँघराले बाल उसका पूरा व्यक्तित्व ही तापसी के जहन में रचा बसा हुआ था।

एक पल के लिए जैसे उसकी साँसें रुक सी गई थी। साहिल की नजर उस पर पड़ती, इससे पहले ही खिड़की छोड़ अंधेरे में खुद को छुपा लिया तापसी ने। ट्रेन स्टेशन छोड़ तेज रफ्तार से सरपट भाग रही थी, और भाग रहा था तापसी का मन अतीत की गलियों में।

16 की थी तापसी तब, जब वो पहली बार साहिल से मिली  थी। अनाथालय के हॉल में, किसी उत्सव की तैयारी चल रही थी। उन सब को बताया गया था, आज एक बहुत बड़े उद्योगपति अपनी पत्नी और बेटे के साथ आने वाले थे। अनाथालय में सभी ने अपने सबसे सुंदर कपड़े पहने थे।

तापसी ने भी अपनी लाल रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। पिछले महीने उसके जन्मदिन के उपहार स्वरूप मिली थी, वो लाल ड्रेस उसे। तीखे नैन नक्श, गेहुंआ रंग और उम्र का 16 वां वसंत। तापसी का रूप ऐसा था कि कोई भी देख कर मोहित हो जाए। सब हॉल में खड़े इंतजार कर रहे थे। साहब आ गए की आवाज पर तापसी ने दरवाजे पर नजर दौड़ाई तो अधेड़ उम्र के दंपति के पीछे आते हुए, दुबले पतले से युवक पर नजरें ठहर गई थी उसकी।

ऐसा ही तो होता है किशोरावस्था का प्यार

थोड़ी ही देर में हॉल के बीचों बीच एक टेबल पर बड़ा सा केक रखा गया था। उस अनजान युवक ने जैसे केक काटा, हॉल तालियों की गड़गड़ाहट के साथ, ‘हैप्पी बर्थडे साहिल’ की आवाज से गूंज उठा था। धीरे से नाम को लबो पे दोहराई थी तापसी, साहिल…पहली नजर का प्यार हो गया था, उसे। ऐसा ही तो होता है किशोरावस्था का प्यार। बारिश की मिट्टी की सौंधी खुशबू जैसा।

उस दिन के बाद साहिल हर दूसरे दिन अनाथालय आता था। कभी बच्चो को पेंटिंग सिखाने तो कभी उनके साथ फुटबॉल खेलने। तापसी की झिझक धीरे धीरे कम होने लगी थी । अब वो साहिल के आने पर शर्मा कर भागती नहीं थी। बल्कि उससे खूब सारी बातें किया करती थी।

साहिल शिमला के किसी मिलिट्री स्कूल में पढ़ता था। छुट्टियां बिताने घर आया हुआ था। साहिल को भी तापसी का साथ अच्छा लगने लगा था। बस बच्चों के साथ खेलने के बहाने वो तापसी के साथ समय बिताने आ जाया करता था। दिन पंख लगा उड़ रहे थे।

एक दिन बातों-बातों में साहिल ने उसे अपने वापस जाने की बात बताई। तापसी मूक बनी डबडबाई आँखों से बस उसे देख रही थी। जाते-जाते साहिल ने तापसी का हाथ अपने हाथो में ले बस इतना कहा था। तापसी बहुत काबलियत है तुम्हारे पास। इसे व्यर्थ ना जाने देना। जिन्दगी के किसी मोड़ पर तुमसे मुलाकात हुई तो एक स्वावलंबी तापसी से मिलना चाहता हूं, मैं। हम दोनों की उम्र मुझे कुछ भी कहने से रोक रही है। तुम मेरे लिए हमेशा खास रहोगी।

किसी पुराने गाने की ये पंक्तियाँ अपनी जिंदगी की दास्तां लग रही थी

तापसी कुछ बोल पाती इससे पहले, अपना ख्याल रखना बोल चला गया था साहिल। एक बार पलट कर भी नहीं देखा उसने। तापसी अपना दिल, साहिल के लिए अपने प्रेम को सहेज, बस उसे जाते हुए देख रही थी।

जिन रिश्तों को अंजाम तक लाना ना हो मुमकिन उन्हें एक खूबसूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा! तापसी को किसी पुराने गाने की ये पंक्तियाँ अपनी जिंदगी की दास्तां लग रही थी। उसका पहला प्यार अधूरा रह गया था। तापसी ने कभी भी साहिल से मिलने की कोशिश नहीं की और साहिल वो तो खुद ही उसे बीच मंझधार में छोड़ गया था। ना इज़हार, ना इनकार, ना कोई वादा! जाते जाते कहे गए साहिल के शब्दों का पूरा मान रखा था तापसी ने। तापसी की आँखों के कोर नम हो चले थे।

आज साहिल को यूँ देख उसे अपने प्रेम की अधूरी दास्तां याद आ गई थी। अधूरा ही सही, साहिल तापसी का पहला प्यार था! बिना कुछ बोले साहिल ने उसे जो प्यार, जो इज्जत दी थी, जिन्दगी दोबारा उसे कभी नहीं दे पाई!

मूल चित्र : Canva 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

Khushi Kishore

Freelance writer. read more...

8 Posts | 59,953 Views
All Categories