कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

नारी तेरी महिमा अद्भुत निराली है

एक बीड़ा हम सबको मिल उठाना है,  नारी शक्ति को जगाना है, आत्म विश्वास और आत्म सम्मान उसका बढ़ाना है, अपने अधिकारों हेतु अब उसे लड़ना सीखाना है। 

एक बीड़ा हम सबको मिल उठाना है,  नारी शक्ति को जगाना है, आत्म विश्वास और आत्म सम्मान उसका बढ़ाना है, अपने अधिकारों हेतु अब उसे लड़ना सीखाना है। 

नारी तेरी महिमा अद्भुत निराली है
तू मानव जीवन की महकती फुलवारी है
शिव आदि देव भी तुझ पर बलिहारी हैं
अनुसूया रूप में तू त्रिदेव की महतारी है
सावित्री रूप में तू यम से कब हारी है
लक्ष्मी बाई भी तब अंग्रेज़ों पर बहु भारी है
नारी तेरी…….

कल्पना चावला भी अंतरिक्ष भेदन हारी है
मेरी कोम, गीता फोगाट, साक्षी मालिक अनेक आदर्श नारी हैं
सुषमा स्वराज राजनीति में परचम लहराती नारी है
मेरे देश की हर महिला शिवा, गार्गी है
हर महिला सौम्य, कर्मठ, ज्ञानी, विवेकी है
हर नारी में गुणों का संचार अलग है
हर नारी एक दूजे से अलग है
कोई गाड़ी, वायुयान, रेल चलाती है
तो कोई खेतों में भूखों को अन्न उगाती  है
नारी देश निर्माण में बहु योगदान पहुंचाती है
नारी तेरी……..

बस एक बीड़ा हम सबको मिल उठाना है
हर दिवस पर नारी शक्ति को जगाना है
आत्म विश्वास और आत्म सम्मान उसका बढ़ाना है
अपने अधिकारों हेतु अब उसे लड़ना सीखाना है
‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ का नारा बुलंद करना है
आर्थिक, मानसिक, शारीरिक, रक्षा हेतु उसे खुद लड़ना है
नारी सशक्तिकरण का डंका हर ओर उसे बजाना है
८ मार्च -‘नारी दिवस’ को सही रूप में सार्थक करना है…

मूल चित्र : Canva

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

10 Posts | 22,275 Views
All Categories