कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

सबकी जोड़ियां बनाना हमारा काम नहीं है…

क्या अजीब जोड़ी है लड़की कितनी सुंदर है, नैन नक्श भी अच्छे हैं और लड़की की हाइट भी माशा अल्लाह काफी अच्छी है, लेकिन इसने क्या देखा इस लड़के में?

क्या अजीब जोड़ी है लड़की कितनी सुंदर है, नैन नक्श भी अच्छे हैं और लड़की की हाइट भी माशा अल्लाह काफी अच्छी है, लेकिन इसने क्या देखा इस लड़के में?

‘राम मिलाई जोड़ी…’ यह कहावत आपने सुनी होगी।

भगवान ने सबकी जोड़ियां बनाकर भेजा है। कब, किसको, किससे, कब, कैसे मिलना ये सब पहले से ही निश्चित है। हमें अपने कर्मो के अनुसार रिश्ते मिल जाते हैं। लेकिन कभी-कभी दुनिया वाले भगवान के कार्यों पर भी प्रश्नचिह्न लगा ही देते हैं।

हाल ही में हम एक शादी में गए। अरेंज मैरिज थी लेकिन वर-वधू आपस में एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। दोनों एक साथ कॉलेज में थे और अब जॉब भी दोनों एक ही कंपनी में कर रहे थे। परिवरजनों ने यह रिश्ता करवाया था तो हुआ ना लव अरेंज…

बहुत सिम्पल शादी हो रही थी। बहुत ही कम लोग थे। वरमाला के लिए लड़का-लड़की दोनों एक साथ हाथ में हाथ डाल कर स्टेज की तरफ आ रहे थे।

तभी हमारे साथ खड़ी आधुनिक महिलाएं धीरे धीरे कानाफूसी करने लगीं, “हाय हाय क्या अजीब जोड़ी है लड़की कितनी सुंदर है, नैन नक्श भी अच्छे हैं और लड़की की हाइट भी माशा अल्लाह काफी अच्छी है लेकिन इसने क्या देखा इस लड़के में कितना काला है, छोटा सा और कितना मोटा है! ये दोनों तो बिल्कुल भी एक साथ अच्छे नहीं लग रहे। भगवान ने भी कैसी विचित्र जोड़ी बनाई है।”

उनकी बातों को मैं और मेरे हसबैंड सुन रहे थे। लेकिन हमें देखते ही उन औरतों ने अपनी बात पलट दी और उनकी तारिफ करने लगीं।

आज भी समाज के लोग अपनी वहीं दकियानूसी सोच के साथ जी रहे हैं। चाहे वे कितने भी आधुनिक बन जाएँ, फिर भी वर-वधू पर अपने कमेंट करना नहीं भूलते। वो यह बात भूल जाते हैं कि शादी जिसकी है उन दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया है ना कि आप लोगों ने। जिसकी शादी है उनको कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हमारे समाज को है….

ऐसे में इस गाने की अंतिम लाइन बिल्कुल सही है, ‘मेरे अँगने में…’ जी हाँ, इस अंगने में ऐसी औरतों का कोई काम नहीं है… कदापि नहीं है….

आपका क्या कहना है दोस्तों इस बारे में?

मूल चित्र : Canva

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

90 Posts | 608,357 Views
All Categories