कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं?  जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!

अगर आप लॉ में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो जानिए इसके विकल्प

लॉ में करियर चुनकर एक स्त्री के तौर पर आप स्त्रियों पर होने वाली हिंसा के खिलाफ अपने फीमेल क्लाइंट्स को न्याय दिला सकती हैं। 

लॉ में करियर चुनकर एक स्त्री के तौर पर आप स्त्रियों पर होने वाली हिंसा के खिलाफ अपने फीमेल क्लाइंट्स को न्याय दिला सकती हैं। 

किसी भी परिवार में बच्चे से पूछे जाने वाले सवाल में एक बात कॉमन है, “बेटा आप क्या बड़े होकर क्या बनना चाहते हो?” और आज भी ऑप्शन मे ज़्यादातर डॉक्टर या इन्जीनियर ही सुनने को मिलता है। 

हमारे यहां ज़्यादातर 10वीं क्लास के बाद सब्जेक्ट चुनते समय ही निश्चित करना होता है कि बच्चा (लड़का/लड़की) कौन सा करियर चुन रहा है। लेकिन इन करियर्स के अलावा कई बच्चे कई आजकल एल.एल.बी. का 5 वर्षीय पाठ्यक्रम भी चुनते हैं ताकि विभिन्न क्षेत्रों की संभावनाए खुलें।

यदि आपने बी.ए.एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की है तो आप कई तरह के करियर का चुनाव कर सकती हैं और आपके लिए बहुत सारे अवसर खुल जाते हैं।

एक स्त्री के तौर पर आप स्त्रियों पर होने वाली हिंसा, शोषण, बलात्कार या अपमान को महसूस कर सकती हैं और अपने क्लाइंट्स को सहायता प्रदान कर सकती हैं। 

लॉ में करियर : कानून सबसे लोकप्रिय करियर विकल्पों में से एक  (law me career)

लॉ में करियर या कानून के क्षेत्र में जाने पर आप नागरिक कानून, अपराधिक कानून, पेटेंट कानून, कॉर्पोरेट कानून के विशेषज्ञ हो सकती हैं। यह आपको एक नये मुकाम पर पहुँचा सकता है।

बीए एलएलबी में 5 साल के पाठ्यक्रम को पूरा करना आपको न केवल कंपनियों में, बल्कि कॉरपोरेट प्रबंधन, कानूनी सेवाओं और प्रशासनिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में करियर के कई विकल्प खोलता है।

यदि आपके पास कम्युनिकेशन स्किल, एनालिसिस करने की क्षमता और अभिव्यक्ति का गुण है तो यह क्षेत्र आपके लिए बहुत सहायक सिद्ध होगा। 

बीए.एलएलबी करने के बाद यह कई विकल्प देगा और आप कुछ लोकप्रिय करियर विकल्पों को जांच कर चुन सकते हैं, जो सही निर्णय लेने में आपके लिए सहायक हो सकते हैं।

लॉ में करियर : बीए एलएलबी के बाद करियर विकल्प (BALLB ke baad career options)

एलएलबी के बाद एलएलएम 

आजकल यह 5 साल का कोर्स हो चुका है इसके साथ ही कई लोग एलएलएम की तैयारी भी करती हैं ताकि वे कानून की विशेष शिक्षा प्राप्त कर सकें।

क्रिमिनल लॉयर

यदि आप एक क्रिमिनल लॉयर बन जाते हैं, तो आप आपराधिक कानून, सीआरपीसी, आईपीसी, एविडेंस एक्ट और अन्य विभिन्न दंड कानूनों के विशेषज्ञ बन सकती है।

सिविल  लॉयर 

एक सिविल लॉयर के रूप में, आप नागरिक कानून में काम करेंगे, जैसे टेक्सेशन लॉ, एक्साइस लॉ, इत्यादि। 

लीगल एनालिस्ट

आप कॉर्पोरेट फर्मों या लॉ फर्मों के लिए काम करेंगे और साथ ही  कंपनी और उसके संचालन के क्षेत्र से संबंधित कानूनों का विश्लेषण भी करेंगे।

डॉक्यूमेंट ड्राफ्टिंग लॉयर

एक बार जब आप एक डॉक्यूमेंट ड्राफ्टिंग  वकील बनने की योजना बनाते हैं, तो आपको समझौते, नियम, और शर्तों, केस सामग्री आदि सहित विभिन्न डॉक्यूमेंट का ड्राफ्ट  तैयार करना होगा।

लीगल जर्नलिस्ट 

एक लीगल जर्नलिस्ट क्राइम बीट, अदालतों में कानूनी कार्यवाही, मध्यस्थता अदालत, अंतर्राष्ट्रीय अदालत और मध्यस्थता की घटनाओं को कवर करते हैं।आप यदि इस तरह की मामलों की पेचीदगियों पर नज़र रखती हैं और इनसे संबंधित कानून की जानकारी भी रखतीं हों तो यह फील्ड आपको जुनून और सुकून देगा।

कानूनी सलाहकार

यहां आपको कॉर्पोरेट फर्मों को उनके कानूनी दायित्वों, कर्तव्यों, अन्य कंपनियों के साथ कानूनी संबंधों के बारे में परामर्श देना होगा।

सरकारी वकील

एक सरकारी वकील के रूप में, आप सरकार के लिए पुलिस के साथ जुड़कर काम करेंगी। यह बहुत ही मत्वपूर्ण भूमिका को अंजाम देने वाला पेशा है।

न्यायाधीश

न्यायाधीश के रूप में, आप अदालत की कार्यवाही  देखने और सभी संबंधित पक्षों को सुनने के बाद निर्णय प्रस्तुत करेंगी। यह बहुत ही ज़िम्मेदारी वाला पद होता है।

सीएस या कंपनी सेक्रेट्री

यदि आपको कारपोरेट कानूनों और नियमों की अच्छी जानकारी हो तो, आप कंपनी के कारपोरेट के नियमों से संबंधित मामलों पर सलाह दे सकती हैं। कारपोरेट के लिए पेशेवर सलाहकार के रूप में भी आप काम कर सकती हैं। इसके अलावा डिफरेंट एजेंसी,  राज्य और केंद्र सरकार की अदालतों में भी कैरियर के अवसर प्राप्त कर सकती हैं।

 I A S,  U P S C,  H P SC

आप इन सभी परीक्षाओं और रक्षा सेवा परीक्षा के लिए भी तैयारी कर सकती हैं, ताकि आप प्रशासनिक पदों पर नियुक्त हो सकें।

इनमें विषयों के रूप में कानून के कई विषय विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं:

लेक्चरर – यदि एलएलबी में कानून विषय की अच्छी जानकारी हो उसकी व्याख्या कर सकते हो तो शिक्षा संस्थानों और कॉलेजों में लेक्चरर भी बना जा सकता है।

 कानूनी लेखक – यदि आप कानून के सारे नियम,धाराओं,का अच्छा खासा ज्ञान रखती हैं एवं इस पर लिख सकती हैं तो अपराध एवं कानून संबंधित,कानूनी लेखक बन सकती हैं।

इसमें समय समय पर कानूनी धाराओं में होने वाले परिवर्तन, कोई विशेष निर्णय आदी को अपने समसामयिक लेख में अंकित करना होता है।

ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं ने हाथ ना आजमाया हो कानून के क्षेत्र में भी हर तरफ महिलाओं का दबदबा है। उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली और बौद्धिक क्षमता दोनों का इस्तेमाल कर हर स्तर पर साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। 

आपको यह लेख कितना उपयोगी लगा जरूर बताएं। 

मूल चित्र : Canva 

विमेन्सवेब एक खुला मंच है, जो विविध विचारों को प्रकाशित करता है। इस लेख में प्रकट किये गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं जो ज़रुरी नहीं की इस मंच की सोच को प्रतिबिम्बित करते हो।यदि आपके संपूरक या भिन्न विचार हों  तो आप भी विमेन्स वेब के लिए लिख सकते हैं।

About the Author

41 Posts | 294,289 Views
All Categories