कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं? जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!
सबसे खूबसूरत लड़की, मुस्कुराकर नज़रअंदाज़ करती है उम्र की निशानियों को! सबसे निडर लड़की, पंजा लड़ाती है दुनिया के लांछनों से! क्या ये आप हैं?
सबसे जिंदादिल लड़की हंसती है अपनी ही नादानियों पर! सबसे खुशहाल लड़की खिलखिलाती है जीवन की दुश्वारियों पर! सबसे खूबसूरत लड़की मुस्कुराकर नज़रअंदाज़ करती है उम्र की निशानियों को! सबसे निडर लड़की पंजा लड़ाती है दुनिया के लांछनों से! सबसे रंगीली लड़की उड़ती है बनकर मनमौजी तितली ! सबसे सुरीली लड़की चहकती है सदा अपनी ही धुन पर! सबसे फुर्तीली लड़की फुदकती है गौरैया बन घर के आँगन में! सबसे दिलदार लड़की ठेस लगने पर दिल से देती है माफी! सबसे ममतामयी लड़की बेज़ुबानों की भी ज़ुबानें है जानती! सबसे प्रेममयी लड़की प्रेम करती बस स्वयं के स्वाभिमान से! सबसे चरित्रवान लड़की आँकती है स्वयं को केवल स्वयं के नज़रिए से! सुनो, तुम ही हो न वह लड़की?
मूल चित्र : Canva
read more...
Women's Web is an open platform that publishes a diversity of views, individual posts do not necessarily represent the platform's views and opinions at all times.