कोरोना वायरस के प्रकोप में, हम औरतें कैसे, इस मुश्किल का सामना करते हुए भी, एक दूसरे का समर्थन कर सकती हैं? जानने के लिए चेक करें हमारी स्पेशल फीड!
कैसे ढूंढें ऐसा काम जो रखे ख्याल आपके कौशल और सपनों का? जुड़िये इस special session पर आज 1.45 को!
हिन्दी के सम्मान में, कुछ भावनायें मेरी समर्पित है। बड़ों के लिए आदर हिन्दी में, छोटों के लिए प्यार है। जो हिन्दी को व्यवहार में लाए, उसके लिए आदर सत्कार है!
मैं समिधा नवीन हिंदी दिवस पर अपने सभी हिन्दवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देती हूँ!
मातृभाषा है हिन्दी हमारी, फिर भी इतनी उपेक्षित है। हिन्दी के सम्मान में, कुछ भावना मेरी समर्पित है।
मेरे साथ हर हिन्दुस्तानी की, यही हो एक अभिलाषा। सर्वोच्च पद हो विश्व में हिन्दी का, यही है हम सबकी आशा।
बड़ों के लिए आदर हिन्दी में, छोटों के लिए प्यार है। जो हिन्दी को व्यवहार में लाए, उसके लिए आदर सत्कार है।
अपनी ही भाषा का यदि, हम करते रहे अपमान। कैसे पा सकते हैं विश्व में, हम आदर, सम्मान।
दुःख है हिन्दी के देश में ही, हिन्दी को कष्ट हो रहा है। हिन्द भूमि में ही हिन्दी का, अस्तित्व नष्ट हो रहा है।
फूले नहीं समाते हैं हम, बच्चों से अंग्रेजी में करके बातें। क्यूँ सम्मान नहीं देते हिन्दी को, क्यूँ नहीं अपने बच्चों को सिखाते।
अवश्य सीखो अधिक भाषाएँ, हर भाषा को दो आदर। बस मन व्यथित हो उठता है, जब हिन्दी का होता निरादर। बस मन व्यथित हो उठता है, जब हिन्दी का होता निरादर।
आइये हिन्दी को व्यवहार में लाएँ!
मूल चित्र : YouTube
Samidha Naveen Varma Blogger | Writer | Translator | YouTuber • Postgraduate in English Literature. • Blogger at Women's
हिन्दी और हमारा रवैया
हिन्दी मेरा अभिमान – मेरा गर्व, मेरा सम्मान, मेरी सोच, मेरा ज्ञान है
हिंदी मेरी मातृभाषा – मेरी शान, मेरी आन
हिन्दी मां है, रूह है मेरी – हर दिन हिन्दी दिवस है मेरा उसपे क्या लिखूं
अपना ईमेल पता दर्ज करें - हर हफ्ते हम आपको दिलचस्प लेख भेजेंगे!